NVSP In : राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर Registration व Login कैसे करें? @ www.nvsp.in

NVSP In, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल, Registration & Login करें www.nvsp.in पर | भारतीय चुनाव आयोग ने देश के मतदाताओं को ऑनलाइन माध्यम से मतदान से जुड़ी सेवाओं को प्रदान करने के उद्देश्य से एक पोर्टल की शुरूआत की है जिसे एनवीएसपी पोर्टल के नाम से जाना जाता है। इसे हिंदी में राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल कहा जाता है।

आज के इस लेख में हम आपको www nvsp in पोर्टल से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे पंजीकरण की प्रक्रिया, लॉगिन की प्रक्रिया, Voter ID Check Status By Name, Voter ID Card Online, एनवीएसपी Full Form इत्यादि के बारे में स्टेप बाय स्टेप विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।

अतः आपसे अनुरोध है कि National Voter’s Service Portal से जुड़ी पूरी जानकारी सरल भाषा में प्राप्त करने के लिए हमारा यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देर के..

nvsp in 2023
nvsp in 2023

NVSP Portal 2023 का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामराष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल
देशभारत
आयोगचुनाव आयोग
लाभार्थीदेश का हर नागरिक
पोर्टल का उद्देश्यमतदान से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना
श्रेणी सरकारी योजना
लेख का नामNVSP In : राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल
वर्ष2023
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट1- https://www.nvsp.in/
2- voterportal.eci.gov.in

एनवीएसपी का फुल फॉर्म क्या है?

एनवीएसपी का फुल फॉर्म (NVSP Full Form) National Voter’s Service Portal होता है। हिंदी में इसे राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल कहा जाता है। इसकी स्थापना इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (Election Commission of India) अर्थात ईसीआई (ECI Full Form) द्वारा की गई है। आइए अब जानते हैं कि राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल क्या है?

NVSP IN पोर्टल क्या है?

जैसा हमने ऊपर संक्षिप्त चर्चा किया कि एनवीएसपी एक मतदाताओं से जुड़ी हुई सेवाओं को डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से पहुंचाने के लिए शुरू किया गया एक पोर्टल है। इसे भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा 2015 में राष्ट्रीय मतदान दिवस के अवसर पर लांच किया गया था।

हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट www.nvsp.in है। इसकी अन्य वेबसाइट https://voterportal.eci.gov.in/ भी है। इसके माध्यम से देश का हर नागरिक वोटर आईडी (Voter ID Card) से जुड़ी सभी सेवाएं अब घर बैठे मोबाइल के जरिए उठा सकता है।

राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के लाभ

जैसा हमने ऊपर लेख में बताया है कि राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (National Voter Service Portal) भारत सरकार द्वारा संचालित एक आधिकारिक वेबसाइट है जो भारतीय नागरिकों को अपना मतदाता पंजीकरण करने और अपने वोटर आईडी कार्ड की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। इस पोर्टल के कुछ लाभ निम्नलिखित हैं –

  • मतदाता पंजीकरण – राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से भारतीय नागरिक अपना मतदाता पंजीकरण कर सकते हैं। यह नागरिकों को अपने वोट के अधिकार को सुनिश्चित करने में मदद करता है।
  • वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड – राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने वोटर आईडी कार्ड की जानकारी और उसके ऑनलाइन प्रिंट आउट को डाउनलोड कर सकते हैं। यह नागरिकों को वोटर आईडी कार्ड को खोने से बचाता है और वोटिंग के समय उन्हें वोट डालने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
  • वोटिंग बूथ की जानकारी – राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल अर्थात् NVSP के माध्यम से नागरिक अपने नजदीकी वोटिंग बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल द्वारा भारत के मतदाता निम्नलिखित सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इनकी सूची निम्नलिखित है:-

  • मतदाता सूची में नाम ढूंढना (Name search in Voter List)
  • निर्वाचन नामावली में विलोपन/आपत्ती
  • मतदाता सूची में प्रविष्टि के स्थानांतरण के लिए आवेदन
  • मतदाता सूची की प्रविष्टियों में सुधार
  • नए मतदाता कार्ड (New Voter Card) के लिए ऑनलाइन आवेदन
  • मतदाता सूची में नामांकन/संशोधन व पते के परिवर्तन के लिए ऑनलाइन आवेदन
  • मतदाता सूची के आवेदन की स्थिति को ट्रैक करना (Track Voter Card Status)
  • वोट सूचना पर्ची को ऑनलाइन प्रिंट करना
  • राज्य/केंद्र शासित प्रदेश/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कार्यालयों की वेबसाइटों के लिंक देखना
  • मतदान प्रक्रियाओं/इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) आदि पर जागरूकता से जुड़ी पूरी जानकारी
  • पोलिंग बूथ, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, बूथ स्तर के अधिकारी, निर्वाचित पंजीकरण अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों का विवरण देखना

राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर Online Registration कैसे करें?

भारत के किसी भी नागरिक को राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले पंजीकरण करना होगा। एनवीएसपी रजिस्ट्रेशन (NVSP online registration) की ऑनलाइन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब साइट के होम पेज पर सबसे नीचे दिए गए Login/Register के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एनवीएसपी लॉगइन पोर्टल खुल जाएगा।
  • इसमें आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे नीचे दिए गए रजिस्टर ऐज न्यू यूजर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आवेदक को अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा भरना होगा।
  • उपरोक्त जानकारी भरने के बाद सेंड ओटीपी का बटन दबाएं।
  • अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, इस ओटीपी को दर्ज कर वेरीफाई का बटन दबाएं।
  • ओटीपी वेरीफाई होने के बाद आपके सामने एनवीएसपी रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसमें मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और अंत में सबमिट का बटन दबाएं।

इस प्रकार से आप आसानी से इस पोर्टल पर नए यूजर के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं।

NVSP Login कैसे करें?

राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद अब कभी भी इस पर आप लॉगिन कर सकते हैं विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं लॉगिन की प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • NVSP Login के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • साइट के होम पेज पर नीचे दिए गए लॉगइन के बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगइन हेतु अपना यूजरनेम जिसमें मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • उसका पासवर्ड दर्ज कर कैप्चा कोड डालें और लॉगिन का बटन दबाएं।
  • इस प्रकार से आप आसानी से एनवीएसपी पोर्टल पर लॉगिन हो सकते हैं।

Digital Voter ID / E-EPIC क्या है?

भारतीय निर्वाचन आयोग सभी पात्र नागरिकों को वोटर आईडी कार्ड जारी करता है जो कि आपके एक सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल होने वाले दस्तावेजों में से एक है। बिना Voter ID Card के आप अपने मत का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

अभी हाल में ही निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटर कार्ड भी जारी किया है जिसे e EPIC के नाम से जाना जाता है। EPIC का फुल फॉर्म Elector Photo Identity Card होता है। यह एक तरीके का ई-आधार कार्ड जैसा ही होता है। इसकी शुरुआत 25 जनवरी 2021 को भारत सरकार द्वारा की गई। E-Epic को आप अपने मोबाइल में पीडीएफ के रूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसको Digital Voter ID के नाम से भी बहुत लोग जानते हैं।

Digital Voter ID की विशेषताएं

  • eEPIC को आप पीडीएफ प्रारूप में भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • वे सभी नए मतदाता जिन्होंने अभी हाल में ही अपने वोटर आईडी के लिए आवेदन किया है लेकिन अभी इसकी हार्ड कॉपी उन्हें नहीं उपलब्ध हो पाई है। ऐसे में आप सभी डिजिटल वोटर आईडी की मदद से आप अपने मतदान का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसको आप डीजी लॉकर में भी सुरक्षित रह सकते हैं।
  • E-EPIC के QR Code के साथ आता है।

e EPIC कार्ड के लाभ

  • Elector Photo ID Card को आप डिजिटल प्रारूप में अपेक्षाकृत जल्दी प्राप्त कर सकते हैं।
  • यह आपके पहचान और मतदान पहचान का पक्का सबूत है।
  • इसे आप अपनी सुविधा अनुसार कहीं पर भी प्रिंट आउट करा सकते हैं।
  • पोल स्टेशन पर भी इसे आप प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप अपनी डिजिटल आईडी कार्ड को कभी भी कहीं भी प्राप्त कर सकते हैं।

NVSP.in पर E-EPIC PDF Download कैसे करें?

सभी नए मतदाताओं को Digital Voter ID Download करने की आवश्यकता पड़ती होगी। इसके लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को अपनाएं :-

  • e EPIC PDF Download करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल का आधिकारिक पेज खोलें।
  • अब होम पेज पर दिए गए डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर / ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात कैप्चा कोड डालकर लॉगइन का बटन दबाएं।
  • अब आप अपने डैशबोर्ड में लॉगिन हो जाएंगे।

यहां पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर पीडीएफ फॉर्मेट में इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Voter ID Search by name की पूरी प्रकिया

मतदाता सूची (Voter List) में नाम ढूंढने के लिए नीचे दिए गए चरणों को आप अपना सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में www.nvsp.in वेबसाइट को खोलें।
  • अब इसके होम पेज पर दिए गए सर्च इन इलेक्टरल रोल के लिंक पर जाएँ।
  • उपरोक्त लिंक पर क्लिक करते ही आप रीडायरेक्ट होकर इलेक्टोरल https://electoralsearch.in साइट पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां पर आपके सामने निम्न दो विकल्प दिखेंगे :-
  1. विवरण द्वारा खोज (Search By Details)
  2. पहचान पत्र क्रमांक संख्या द्वारा खोज (Search BY EPIC No)
  • उपरोक्त में से पहले विकल्प का चुनाव करें।
  • अब चुने हुए विकल्प के अनुसार आप अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, राज्य, जिला तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव करें।
  • इसके पश्चात अंत में कैप्चा कोड दर्ज करें और खोजें का बटन दबाएं।

अब आपके सामने पूरी वोटर लिस्ट खुल जाएगी। इसमें आप अपने नाम का चुनाव कर सकते हैं और उसके सम्मुख दिए गये देखें के लिंक पर क्लिक कर अपनी वोटर आईडी का विवरण भी देख सकते हैं।

Voter ID Search by EPIC No कैसे करें?

यदि आपको अपना मतदाता पहचान पत्र क्रमांक (EPIC No) याद है तो इसके माध्यम से भी आप निर्वाचन नामावली (Electoral Roll) में अपना नाम ढूँढ सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया निम्न है :-

  • इसके लिए ऊपर दी गई प्रक्रिया के अन्तर्गत शुरुआत के चार स्टेप्स को अपनाएं।
  • अब पहचान पत्र क्रमांक द्वारा खोज के विकल्प का चयन करें।
  • इसके पश्चात आप अपनी पहचान पत्र क्रमांक संख्या दर्ज करें।
  • उसके बाद राज्य का चुनाव करें।
  • अंत में कैप्चा कोड डालकर खोजे का बटन दबाएं।
  • अब आपके दर्ज विवरण के अनुसार आपके परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।

राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

NVSP का फुल फॉर्म क्या है?

एनवीएसपी का फुल फॉर्म नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल होता है हिंदी में इसे राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल कहा जाता है।

राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर लॉगिन कैसे कर सकते हैं

राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया हमने इस लेख में ऊपर विस्तार से बताया है जिसका अनुपालन कर आप आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।

क्या मैं इस पोर्टल की मदद से ऑनलाइन वोटर आईडी स्टेटस को चेक कर सकता हूं?

जी हां, आप एनवीएसपी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप अपने ऑनलाइन आवेदन के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।

क्या मैं e-EPIC Card एनवीएसपी पोर्टल से डाउनलोड कर सकता हूं?

जी हां, आप e-EPIC Card एनवीएसपी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर क्या है?

पोर्टल से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर आप इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के टेक्निकल सपोर्ट टीम को टोल फ्री नंबर ☎️ 1800-111-950 पर कॉल कर सकते हैं।

आशा है कि मेरे द्वारा NVSP In : राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल, पंजीकरण व लॉगिन की प्रक्रिया के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

1 thought on “NVSP In : राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर Registration व Login कैसे करें? @ www.nvsp.in”

Leave a Comment