Online FIR UP Police कैसे दर्ज करें? [Step By Step]

Online FIR UP Police, Status, यूपी में ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करें? : दोस्तों जैसा आप जानते हैं कि दिन प्रतिदिन सभी विभागों की सेवाएं डिजिटल माध्यम से नागरिकों के लिए उनके मोबाइल में उपलब्ध हो गई है। इसी कड़ी में UP Police विभाग ने भी अपनी एक महत्वपूर्ण सेवा को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है।अब आप घर बैठे ऑनलाइन एफआईआर यूपी कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको UP Online FIR से जुड़ी पूरी प्रक्रिया, इसकी आधिकारिक वेबसाइट और UPCOP App से जुड़ी जानकारी, UP RTI Online, ऑनलाइन स्टेटस कैसे देखें कि बारे में स्टेप बाय स्टेप विस्तार से चर्चा करने वाले हैं।

अतः आपसे अनुरोध है कि Online FIR in UP से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारा यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें तथा Careerbanao.Net को बुकमार्क करना ना भूले तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देर के..

online fir up police
online fir up police

Online FIR UP Police 2023 का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामCCTNS UP Police पोर्टल
प्रदेशउत्तर-प्रदेश
विभागपुलिस विभाग
लाभार्थीराज्य का नागरिक
पोर्टल का उद्देश्यविभाग से जुड़ी सभी नागरिक सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध कराना
श्रेणी सरकारी योजना
लेख का नामOnline FIR UP Police : यूपी में ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करें
वर्ष2023
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट1- https://uppolice.gov.in/

FIR Full Form | एफआईआर का फुल फॉर्म क्या है?

एफआईआर के बारे में अन्य जानकारी प्राप्त करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आगे का FIR Ka Full Form क्या होता है। आपको बता दें कि FIR का फुल फॉर्म First Information Report होता है। हिंदी में इसे प्राथमिक सूचना रिपोर्ट के नाम से जाना जाता है। अब आइए जानते हैं कि e-FIR क्या होता है?

e-FIR क्या होता है?

eFIR का फुल फॉर्म इलेक्ट्रॉनिक फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट होता है। यह एक ऑनलाइन प्रणाली है जिसके माध्यम से आप घर बैठे किसी अन्य अज्ञात अभियुक्त या व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पहले F.I.R. के लिए पुलिस विभाग के दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब यह कार्य आप कहीं से भी अपने मोबाइल के जरिए कर सकेंगे।

First Information Report क्या होता है?

जब कोई व्यक्ति अपराध करता है या किसी के साथ कोई घटना घटित होती है तो पीड़ित व्यक्ति अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर मौखिक या लिखित रूप में घटना की शिकायत दर्ज कराता है।

शिकायत जब पुलिस विभाग के अधिकारी द्वारा लिखित रूप से दर्ज की जाती है तो इसे F.I.R. कहा जाता है। एफआईआर दर्ज होने के बाद ही पुलिस उस घटना को संज्ञान में लेकर उस पर कार्य करना शुरू करती है और घटना के विभिन्न पहलुओं को सुलझाती है।

CCTNS UP Online FIR कैसे दर्ज करें?

CCTNS UP Online FIR दर्ज कराने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले इसके ऑफिसियल साइट cctnsup.gov.in पर पंजीकरण कराना होता है। इसकी पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब साइड के होम पेज पर मीनू बार में सिटीजन सर्विस पर क्लिक करें।
  • फिर ड्रापडाउन मेनू में कई विकल्प खुल जाएंगे।
  • इसमें से e-Fir के लिंक पर क्लिक करें।
  • उपरोक्त लिंक पर क्लिक करते ही आप रीडायरेक्ट होकर cctns up gov in पोर्टल पर आ जाएंगे।
  • यहां पर सबसे पहले आपको अपना क्रिएट सिटीजन लॉगिन पर क्लिक कर पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण करने के उपरांत आपको एक लॉगइन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • अब इस लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
  • सफलतापूर्वक लॉगिन होने के बाद आपके सामने ऑनलाइन एफआईआर का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब इसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें और अंत में सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने के बाद आप द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी का सत्यापन होगा।
  • जब यह स्वीकृत हो जाएगी तो इसकी सूचना आपको एसएमएस या ईमेल के माध्यम से मिल जाएगी

इस प्रकार आप ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं।

ऑनलाइन एफआईआर स्टेटस कैसे चेक करें?

एक बार एफआईआर पंजीकृत कराने के पश्चात अब आप घर बैठे UP Police FIR Status Online Check कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आखिरकार उस पर अभी कार्यवाही का स्तर क्या है? दरअसल उच्च न्यायालय ने प्रदेश के पुलिस विभाग को सख्त हिदायत दी है कि वह First Information Report से जुड़ा पूरा विवरण अब अपने पोर्टल Uppolice.Gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराएं। ऑनलाइन एफआईआर यूपी स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://uppolice.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर लॉगइन पोर्टल में अपना लॉगइन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अंत में कैप्चा कोड डालकर लॉगिन का बटन दबाएं।
  • अब आपके सामने एक डैशबोर्ड खुल जाएगा, इसमें आपको एफआईआर और एफआईआर एप्लीकेशन फॉर्म के विकल्प को चुनना होगा।
  • इसके पश्चात इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे एएफआईआर नंबर, अपना जिला, पुलिस स्टेशन इत्यादि को दर्ज करें और सबमिट का बटन दबाएं।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आप द्वारा दर्ज किए गए विवरण के अनुसार FIR Status UP प्रदर्शित हो जाएगा।

UP Police Online FIR copy Download

एक समय था जब प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद लोगों को पुलिस थाने के चक्कर लगाने पड़ते थे। तब जाकर कहीं उन्हें एफआईआर की कॉपी हाथ लग पाती थी। लेकिन अब इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप UP Police Online FIR copy Download अपने स्मार्टफोन के जरिए घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।इसकी पूरी स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • ऑनलाइन एफआईआर कॉपी निकालने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in खोलें।
  • अब होम पेज पर सिटीजन सर्विस के अंतर्गत व्यू एफआईआर पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने CCTNS Citizen पोर्टल खुल जाएगा।
  • यहां से आप लॉगिन कर आसानी से ऑनलाइन एफआईआर कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

ऑनलाइन एफआईआर यूपी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

ई एफआईआर क्या है?

जब आप ऑनलाइन माध्यम से फर्स्ट इनफॉरमेशन रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराते हैं तो इसे ई-एफआईआर कहा जाता है।

ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करें?

अब आप ऑनलाइन माध्यम से भी प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हमने अपने इस लेख में ऊपर विस्तार से बतायी है जिसका अनुपालन कर आप यह कार्य बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं।

FIR का फुल फॉर्म क्या है

एफआईआर का फुल फॉर्म First Information Report होता है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट का पंजीकरण कैसे करते हैं

शिकायतकर्ता द्वारा पंजीकृत शिकायत पर पूछताछ अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार थाना अध्यक्ष द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत की जा सकती है।

ऑनलाइन FIR दर्ज कराने का आधिकारिक पोर्टल क्या है?

ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने का आधिकारिक पोर्टल https://cctnsup.gov.in/ है।

आशा है कि मेरे द्वारा Online FIR UP Police : यूपी में ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

1 thought on “Online FIR UP Police कैसे दर्ज करें? [Step By Step]”

Leave a Comment