PayManager : राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है जिसका नाम है पेमैनेजर राजस्थान। इस पोर्टल के जरिए सभी राजस्थान के सरकारी कर्मचारी अपने वेतन से जुड़ी सभी जानकारी जैसे मंथली सैलेरी स्लिप, महंगाई भत्ता, पेंशन, इनकम टैक्स इत्यादि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
आज के इस लेख में हम आपको Pay-manager Portal से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे मैनेजर Login, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, paymanager 2.raj.nic.in login, Pripaymanager raj nic in इस पर आप किस तरीके से अपना सैलरी स्लिप (Salary Slip Download) देख सकते हैं इत्यादि साझा करने वाले हैं।
अतः यदि आप भी इसमें इच्छुक है तो से जुड़ा हमारा यह लेख अंत तक पढ़ सकते हैं तो चलिए शुरू करते हैं..
Paymanager Portal 2023 का संक्षिप्त विवरण
- पोर्टल का नाम हिंदी में : पे मैनेजर राजस्थान
- पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं : सरकारी कर्मचारी के सैलरी स्लिप, डीए अरियर, पेंशन से जुड़ी सेवाएँ
- लेख का नाम : PayManager : राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल, सैलरी स्लिप, लॉगिन
- लाभार्थी : राजस्थान के नागरिक
- अधिकारिक साइट : https://paymanager.rajasthan.gov.in/
PayManager Rajasthan क्या है?
मुख्य रूप से Paymanager 2 एक ऑनलाइन पे बिल तैयार करने वाला सिस्टम है। इसके माध्यम से राजस्थान सरकार के सभी कर्मचारी अपनी पेमेंट से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सभी एम्पलाई अपना मंथली सैलरी स्लिप देख सकते हैं इसके अतिरिक्त यह सॉफ्टवेयर डीए एरियर, बोनस एरियर और लीव एनकैशमेंट बिल भी तैयार करता है।
दरअसल राजस्थान सरकार ने अलग-अलग विभागों के लिए मुख्य रूप से पेमैनेजर के दो पोर्टल लांच किए हैं जिनमें एक प्री पेमैनेजर पोर्टल जबकि दूसरा Pay manager DDO पोर्टल है।
अब आइए इन दोनों पोर्टल के बारे में थोड़ा विस्तार से समझते हैं:-
PRI Paymanager
Pri-Paymanager पोर्टल भी एक पे बिल तैयार करने वाला ऑनलाइन सिस्टम है जिसका विकास मुख्य रूप से पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों के लिए किया गया है। यह भी हुबहू पे मैनेजर से ही मिलता जुलता है। केवल बस यह पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों तक ही सीमित है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pripaymanager.rajasthan.gov.in/ है। पहले इसकी साइट pripaymanager raj nic in हुआ करती थी।
Paymanager DDO
पेमैनेजर डीडीओ यानी ड्राइंग एंड डिस्पर्सिंग ऑफिसर यह मुख्यता उन विभाग के कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन पे बिल तैयार करने वाला सॉफ्टवेयर है जो आहरण और संवितरण जैसे विभागों में है। इस पोर्टल के जरिए भी अपना Salary Slip, भत्ता GA 55 पेंशन से जुड़ी समस्त जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://paymanagerddo.rajasthan.gov.in/ है।
Rajasthan PayManager पोर्टल के लाभ
जैसा आप जानते हैं कि पेमैनेजर पोर्टल एक ऑनलाइन वेब पोर्टल है जो राजस्थान सरकार के कर्मचारियों को वेतन विवरणों का प्रबंधन करने में मदद करता है। इस पोर्टल के माध्यम से, राजस्थान सरकार के सभी कर्मचारियों का वेतन स्लिप, कार्यालय आदेश, पीएफ अधिसूचना, अवकाश आवेदन और कई अन्य विवरणों का प्रबंधन किया जाता है।
PayManager पोर्टल के निम्नलिखित लाभ हैं –
- सभी कर्मचारियों के वेतन विवरणों को एक स्थान पर संग्रहित करने की सुविधा।
- कर्मचारियों के वेतन विवरणों में कोई गलती होने पर सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा।
- कर्मचारियों को अपनी वेतन स्लिप और अन्य विवरणों को ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने की सुविधा।
- कर्मचारियों को अपने अवकाशों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा।
- पेंशनर्स को अपने पेंशन विवरणों का प्रबंधन करने की सुविधा।
इन सभी लाभों के साथ, पेमैनेजर पोर्टल कर्मचारियों को अपनी वेतन और अन्य विवरणों का संचालन करने में मदद करता है।
PayManager Raj Nic in Login कैसे करें?
Paymanager 2.raj.nic.in पोर्टल पर login करने के लिए आपको यूजरनेम और पासवर्ड की जरूरत होगी। साथ ही साथ आपको अपने वर्ग के बारे में जरूर पता होना चाहिए। यदि आप अधिकारी क्षेत्र के हैं तो आपको DDO विकल्प का चयन करना होगा साथ ही साथ यदि आप एम्पलाई है तो Employee का या फिर जिस भी वर्ग से आप संबंध रखते हैं उस विकल्प का चयन करें। इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम पेमैनेजर की आधिकारिक वेबसाइट https://paymanager.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर आपको लॉगिन पोर्टल दिख जाएगा।
- इसके पश्चात अपना यूजर नेम और पासवर्ड सही-सही दर्ज करें अंत में कैप्चा कोड डालें।
- फिर Digital/Department/HOD or Sub HOD में से अपने अनुसार किसी एक विकल्प का चयनकरें।
- अब अंत में लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
इस प्रकार आसानी से आप Login कर सकते हैं।
पे मैनेजर पर बैंक रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
यदि अभी तक आपने पे-मैनेजर पोर्टल पर अपना बैंक अकाउंट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न नहीं किए हैं तो इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
1- Pay Manager Rajasthan Gov IN Bank Registration करने के लिए सबसे पहले पे मैनेजर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
2- अब लॉगइन वाले सेक्शन में सबसे नीचे आपको Bank Registration का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
3- इसके पश्चात आपके सामने रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुल जाएगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारियां जैसे आवेदक का नाम, यूजरनेम, यूजर टाइप, पता, ईमेल, मोबाइल नंबर इत्यादि सही-सही अंकित करें।
4- अंत में वेरीफाई कांटेक्ट पर क्लिक करें।
5- अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इसे दर्ज कर सबमिट करें।
इस प्रकार आप आसानी से ऊपर दिये गए स्टेप्स को फॉलो कर Pay Manager पर बैंक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
पेमैनेजर एचओडी रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
राजस्थान पेमैनेजर ऑनलाइन पोर्टल पर एचओडी रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए चरण का अनुसरण करें:-
1- सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या सीधे इस लिंक पर क्लिक करें।
2- अब आपके सामने एचओडी रजिस्ट्रेशन का विंडो खुल जाएगा।
3- इसमें मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सही-सही अंकित करें।
4- अंत में जेनरेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करें और अपना ओटीपी दर्ज कर पंजीकरण को सफल करें।
Pay Manager Salary Slip PDF Download कैसे करें?
यदि आप राजस्थान सरकार में कोई सरकारी कर्मचारी है तो आपको अपनी मंथली सैलेरी स्लिप पीडीएफ (Salary Slip PDF Downlaod) में डाउनलोड करने की जरूरत पड़ती होगी। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:-
1- Rajasthan Pay Slip PDF ऑनलाइन निकालने के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2- अब लॉगइन वाले सेक्शन में अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
3- अब आपके सामने आपका लॉगइन डैशबोर्ड खुल जाएगा जिसमें सैलरी स्लिप वाले विकल्प पर क्लिक करें।
4- अब आपको जिस महीने या वर्ष की सैलरी स्लिप चाहिए उसका चुनाव करें।
5- इसके अतिरिक्त मांगी गई और जानकारियां भरें और अंत में सबमिट करें। इस प्रकार आप आसानी से पेमैनेजर सैलरी स्लिप पीडीएफ डाउनलोड (Pay Manager Salary Slip PDF Download) कर सकते हैं।
पेमैनेजर Rajasthan Gov In GA 55 Download कैसे करें?
1- सबसे पहले राजस्थान पे-मैनेजर के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
2- अब आप अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
3- इसके पश्चात आपके सामने आपका व्यक्तिगत पेमैनेजर विंडो ओपन हो जाएगा।
4- अब इसमें सैलरी स्लिप/ GA 55 वाले कॉलम पर क्लिक करें।
5- इसके पश्चात अपने महीने तथा वर्ष का चुनाव करें और अंत में सबमिट करें। इस प्रकार आप आसानी से GA 55 PDF Download कर सकते हैं।
राजस्थान पेमैनेजर पोर्टल पर डीडीओ लॉगिन कैसे करें?
डीडीओ का मतलब ड्राइंग एंड डिसबर्सिंग ऑफीसर होता है हिंदी में इसे आहरण एवं वितरण अधिकारी या आदान-प्रदान अधिकारी के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप राजस्थान राज्य में डीडीओ पद पर कार्यरत हैं और आप पेमैनेजर पोर्टल पर लॉगइन करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाएं।
- डीडीओ लॉगइन करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउज़र में इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://paymanager.rajasthan.gov.in/ को खोलें।
- अब साइट के होम पेज पर दाहिनी तरफ दिए गए लॉगिन सेक्शन के अंतर्गत नीचे की तरफ DDO Login करने हेतु अपना यूजरनेम तथा पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके पश्चात कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन का बटन दबाएं।
- इस प्रकार आप आसानी से इस पोर्टल पर लॉगिन हो सकते हैं।
Paymanager Employee Login कैसे करें?
यदि आप राजस्थान सरकार में कोई सरकारी कर्मचारी है तो आप अपनी सैलरी व प्रोफाइल से जुड़ा विवरण पेमैनेजर पोर्टल के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर लॉगिन होना पड़ेगा। इस पोर्टल पर एम्पलाई लॉगइन करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया को आप अपना सकते हैं :-
- सबसे पहले अपने मोबाइल में इसके आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- अब होम पेज पर दिए गए लॉगइन सेक्शन के अंतर्गत एम्पलाई विकल्प को चुनें।
- फिर लोगिन करने हेतु यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन का बटन दबाएं।
Paymanager2.raj.nic.in Forgot Password Reset कैसे करें?
यदि गलती से आप का पासवर्ड खो जाता है या आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं तो इसमें ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है। नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से अपना नया पासवर्ड बना सकते हैं और दोबारा लॉगिन हो सकते हैं।
- यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो इसके लिए सबसे पहले पे-मैनेजर की आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- अब होम पेज पर नीचे की तरफ दिए गए फॉरगेट पासवर्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने एक नया डैशबोर्ड खुल जाएगा।
- इसमें आपके सामने दो विकल्प दिखेंगे :-
- पासवर्ड रिसेट
- मोबाइल चेंज रिक्वेस्ट
- यदि आप अपना पासवर्ड रिसेट करना चाहते हैं तो पहले विकल्प पर चुनाव करें और यदि अपना मोबाइल नंबर चेंज करना चाहते हैं तो दूसरे।
- उपरोक्त में से अपने अनुसार विकल्प चुनने के बाद आप अपना एम्प्लोयी आईडी, अकाउंट नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज कर सेंड करें का बटन दबाएँ।
- इस प्रकार आप आसानी से अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं।
PayManager पर आईएफएमएस सर्कुलर कैसे देखें?
राजस्थान सरकार के वित्त विभाग द्वारा कर्मचारियों के लिए शुरू किए गए Paymanager पोर्टल के जरिए आईएफएमएस सर्कुलर को देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाएं।
- सर्वप्रथम अपने मोबाइल में इसके आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
- अब साइड के होम पेज पर नीचे की तरफ दिए गए IFMS Circular के लिंक पर क्लिक करें।
- फीर आपके सामने पेमैनेजर का सर्कुलर वाला वेब पेज ओपन हो जाएगा।
- इसमें से आप जो भी सर्कुलर देखना चाहते हैं उसका चुनाव करें और उसके सम्मुख दिए गए डाउनलोड पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करें।
इस प्रकार से आसानी से किसी भी सर्कुलर को डाउनलोड कर सकते हैं।
Pay Manager Mobile App कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के सहूलियत के लिए पेमेनेजर से जुड़ा ऑफिशल मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च कर दिया है। इस नीचे दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऐप डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर में जाएं।
- यहां पर सर्च बार में टाइप करें Pay Manager Employee Details और सर्च करें।
- अब आपके सामने जो सबसे पहले ऐप्प आएगा उस पर क्लिक कर, इसे इंस्टॉल कर लें।
- इंस्टॉल करने के पश्चात आप इसे अपने मोबाइल में लॉगइन कर पे स्लिप व अन्य जानकारियां देख सकते हैं।
नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप पे मैनेजर ऐप को सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।
पे-मैनेजर हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको राजस्थान सरकार के वित्त विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन, पीएफ इत्यादि से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो आप पे मैनेजर पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 📞 0141 या ☎️ 0141-2744402, 0141-5111010, 0141-5111007 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। या लिखित रूप में आप अपनी शिकायत इनके आधिकारिक ईमेल आईडी पे paymanagerrj@gmail.com पर भेज सकते हैं।
Paymanager Salary Bill Process कैसे करें?
PayManager में Salary Bill Process करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें:
- Login करें: सबसे पहले PayManager पोर्टल पर अपने उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- Dashboard पर जाएं: लॉगिन करने के बाद, आपको डैशबोर्ड पर पहुँचना होगा।
- Pay Bill चयन करें: डैशबोर्ड पर, “Pay Bill” या “Salary Bill” विकल्प को चुनें।
- Employee Details दर्ज करें: सैलरी बिल प्रक्रिया के लिए कर्मचारी की जानकारी जैसे कि नाम, पद, वेतन, बैंक खाता आदि दर्ज करें।
- Bill Generate करें: सभी कर्मचारियों की जानकारी को दर्ज करने के बाद, बिल जेनरेट करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
- Bill Review करें: बिल की समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही है।
- Approve और Submit करें: जब आपको बिल पर कोई विचार करने की आवश्यकता नहीं हो, तो इसे अनुमोदित करें और सबमिट करें।
- Payment Process करें: अब आपको कर्मचारियों को वेतन क्रेडिट करने के लिए भुगतान प्रक्रिया को पूरा करना होगा, जिसमें उनके बैंक खातों में पैसे भेजे जाते हैं।
- वेतन पर्चा डाउनलोड करें: आपके कर्मचारियों के लिए वेतन पर्चा डाउनलोड करें और उन्हें दें।
इस प्रकार उपरोक्त प्रकिया को अपनाकर आप आसानी से सैलरी बिल को प्रोसेस कर सकते हैं।
पेमैनेजर राजस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
पेमैनेजर मुख्य रूप से राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पे बिल प्रिपरेशन सॉफ्टवेयर है। जिसकी मदद से राज्य का कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी अपने वेतन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे मंथली पे स्लिप, पेंशन, भत्ता ऑनलाइन मॉनिटर कर सकता है।
पेमैनेजर राजस्थान के मुख्य रूप से दो पोर्टल है :- पहला पोर्टल Pri Pay Manager है जो मुख्यतः पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों के लिए विकसित किया गया है। जबकि दूसरा DDO Pay-manager पोर्टल है जो अधिकारी स्तर के कर्मचारियों के लिए विकसित किया गया है।
दोस्तों आज के इस लेख में हमने PayManager Portal से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें आपके साथ शेयर की, उम्मीद है कि आपको जानकारी पसंद आयी होगी। ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए CareerBanao.Net को बुक्मार्क करें, धन्यवाद।
Essentially, your cornea will be analyzed for its thickness and curvatures buy cialis generic online