RCMS MP : रिवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ई-गवर्नेंस पहल के अंतर्गत एक वेब पोर्टल है। आरसीएमएस एमपी पोर्टल के जरिए राजस्व न्यायालय से जुड़ी पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल हो चुकी है। इसके जरिए अब विभिन्न प्रकरणों पर निगरानी रखना, उनके स्टेटस को चेक करना, उनका निपटारा करना जैसे कार्यों में तेजी आई है।
अब प्रदेश की आम जनता RCMS Portal के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल के जरिए विभिन्न राजस्व संबंधी प्रकरणों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, MP Online, MP Bhulekh, MP E District, प्रकरणों की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं तथा उन पर अंतिम निर्णय के बारे में जान सकते हैं और अंतिम निर्णय की प्रति भी डाउनलोड कर सकते हैं।
आज के इस लेख में हम आपको RCMS MP Gov IN से जुड़ी पूरी स्पष्ट और सटीक जानकारी प्रदान करने वाले हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि हमारा यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ें तथा Careerbana.Net को ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्धक लेखों के लिए बुकमार्क करें।
MP RCMS Portal 2023 का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | आरसीएमएस पोर्टल |
प्रदेश | मध्य-प्रदेश |
लांच तिथि | 1 अप्रैल 2016 |
लाभार्थी | प्रदेश का हर नागरिक |
पोर्टल का उद्देश्य | राजस्व विभाग से जुड़े प्रकरणों को ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | RCMS MP : आरसीएमएस पोर्टल पर कॉज लिस्ट / प्रकरण विवरण कैसे देखें? |
वर्ष | 2023 |
पंजीकरण की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://rcms.mp.gov.in/ |
RCMS पोर्टल क्या है?
RCMS का फुल फॉर्म Revenue Case Management System होता है। एमपी आरसीएमएस मध्य प्रदेश शासन द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल प्लेटफार्म है जिसपर राज्य के सभी नागरिक राजस्व से जुड़े मुद्दों जैसे दाखिल ख़ारिज, सीमांकन, भूमि की नीलामी, बँटवारा, व विभिन्न भूमि प्रकरणों से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते है।
इसका विकास राजस्व विभाग द्वारा शुरुआती दौर में प्रदेश के 5 जिलों में 1 अप्रैल 2016 में किया गया था। आगे चलकर 1 अक्टूबर 2016 को इसे प्रदेश के सभी लगभग 1500 राजस्व न्यायालयों में पूरी तरह लागू कर दिया गया। मध्य प्रदेश के आईटी विभाग द्वारा पोर्टल को नागरिक सेवा में उच्च स्तरीय कार्य करने हेतु वर्ष 2018 में द्वितीय पुरस्कार दिया जा चुका है।
RCMS MP पर उपलब्ध सुविधाएँ
rcms.mp.gov.in पर कई सुविधाएँ मौजूद हैं जिनका विवरण निम्नलिखित है :-
- कॉज लिस्ट / वाद सूची – इसके जरिये आप विभिन्न भूमि प्रकरणों की सूची देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- प्रकरण विवरण – इस विकल्प पर आप अपने किसी प्रकरण या विवाद का स्टेट्स देख सकते हैं।
- आदेश – जब किसी प्रकरण पर राजस्व न्यायालय का अंतिम निर्णय आ जाता है तो उसे आदेश कहा जाता है। इसके अंतर्गत किसी प्रकरण पर हुए आदेश की कॉपी भी आप देख सकते हैं।
राजस्व न्यायालय के अधीन विषय
निम्न विषयों से जुड़े प्रकरण राजस्व न्यायालय द्वारा देखे जाते हैं :-
- नामांतरण (दाखिल खारिज)
- मेडबंदी एवं पैमाईश (सीमांकन)
- ग्राम सभा की भूमि को सुरक्षित रखने संबंधी मामले।
- अवैध कब्जों को रोकना
- भूमि की नीलामी
- बँटवारा
- उक्त मामाओं से सम्बंधित अपीलें, रिवीजन व रिव्यू इत्यादि।
rcms.mp.gov.in का एकीकरण
आरसीएमएस यानी रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम को प्रदेश के अन्य कई महत्वपूर्ण पोर्टलों के साथ जोड़ दिया गया है जिससे आम जनता को ज्यादा परेशानी ना हो उनका विवरण निम्नलिखित है :-
1- भू-अभिलेख सॉफ्टवेयर के साथ
एमपी भूलेख पोर्टल को इस पोर्टल के जरिए जोड़ दिया गया है। अब जैसे ही आपकी जमीन पर चल रहे किसी प्रकरण में कोई राजस्व न्यायालय से आदेश आता है उसकी प्रति आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही साथ संशोधित खसरा भी निकाल सकते हैं।
2- पंजीयन विभाग के संपदा सॉफ्टवेयर के साथ
ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि की रजिस्ट्री होते ही आरसीएमएस पोर्टल पर नामांतरण हेतु स्वतः ही यह प्रकरण दर्ज हो जाता है। अब आपको राजस्व कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बल्कि आरसीएमएस पोर्टल से ही नामांतरण आवेदन की पावती भी आप प्राप्त कर सकते हैं।
3- लोक सेवा केंद्र / एमपी ऑनलाइन / सीएससी के साथ
उपरोक्त केन्द्रों (KIOSK) के माध्यम से भी आवेदक MPRCMS में आवेदन कर सकता है। यदि प्रकरण लोक सेवा गारंटी / एमपी ऑनलाइन के अंतर्गत आता है तो उसका निराकरण समय सीमा के अन्दर करना सम्बंधित न्यायालय का दायित्व होता है।
4- उमंग तथा एम्.पी. मोबाइल एप
केंद्र शासन द्वारा शुरू किए गए उमंग एप तथा मध्य प्रदेश के एमपी मोबाइल एप के माध्यम से भी आर.सी.एम्.एस के प्रकरण का विवरण, सुनवाई की तारीख देखी जा सकती है साथ ही आदेश की प्रति भी डाउनलोड की जा सकती है।
राजस्व विभाग ने नागरिकों के लिए mRCMS Android App भी विकसित कर दिया है, जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से भी आप प्रकरण का विवरण, प्रकरण में लगी सुनवाई का दिनांक तथा आदेश की प्रति पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकता है।
RCMS MP Login कैसे करें?
रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर राजस्व न्यायालय / आर.अई. / पटवारी / एस.एल.आर / ए.एस.एल.आर उपभोक्ता नीचे दिए गए चरणों के अनुसार लॉगिन हो सकते हैं :-
- सबसे पहले अपने मोबाइल में आरसीएमएस का ऑफिशल पोर्टल खोलें।
- अब होम पेज पर दिए गए रेवेन्यू कोर्ट यूजर लॉगइन के लिंक पर जाएं।
- फिर आपके सामने मध्यप्रदेश शासन का लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इसमें आप अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके पश्चात कैप्चा कोड को डालकर लॉगिन का बटन दबाएं।
इस प्रकार से ऊपर दिए गए स्टेप्स के अनुसार आप काफी सरलता से RCMS Login हो सकते हैं।
आरसीएमएस पोर्टल पर नामांतरण (Dakhil Kharij) हेतु आवेदन कैसे करें?
जब आप कोई जमीन खरीदते हैं तो विक्रेता से जमीन को अपने नाम कराने के लिए दाखिल खारिज (mp dakhil kharij online) या नामांतरण (Mutation) कराना होता है। नामांतरण की अब पूरी प्रक्रिया मध्यप्रदेश राज्य में ऑनलाइन हो गई है। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुपालन कर सकते हैं :-
- Online Namantaran MP Process के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rcms.mp.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए मीनू बार में जाएँ।
- अब मीनू बार में दिए गए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पर ड्रापडाउन मेनू से नामांतरण का विकल्प चुना होगा।
- अब आपके सामने नजूल भूमि के हस्तांतरण या नामांतरण हेतु आवेदन के कई विकल्प खुल जाएंगे जो निम्नलिखित है :-
- फौती नामांतरण सभी वारिसों के हक के आधार पर
- फौती नामांतरण कुछ वारिसों के हक त्याग के साथ-साथ
- फौती नामांतरण वसीयत के आधार पर
- पंजीकृत विक्रयपत्र के आधार पर
- पंजीकृत दान पत्र के आधार पर
- पंजीकृत भूमिविनिमय पत्र के आधार पर
- व्यवहार न्यायालय के डिक्री के आधार पर
- नाबालिग से बालिग होने पर
- बटाई/बंधक दर्ज करने हेतु
- बटाई/बंधक विमुक्त करने हेतु
- किसी अन्य प्रकार से हक अर्जन द्वारा
- इनमें से किसी एक विकल्प का चयन अपने अनुसार करें जैसे हमने फौती नामांतरण सभी वासियों के हक के आधार पर के विकल्प का चयन किया है।
- अब आपके सामने एक नया वेब पेज खुल जाएगा जिसमें आपको आवेदन पत्र भरने से पूर्व की तैयारी के बारे में अधिसूचित किया जाएगा। इन दिशा-निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ने के बाद आगे बढ़े का बटन दबाएं।
- फिर आपको आवेदन करने हेतु मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पिता का नाम, जिला, तहसील, ग्राम, पता, मृत व्यक्ति / खातेदार का विवरण, मृतक के वैध वासियों की जानकारी व अन्य जानकारियां को भरना होगा।
- इसके बाद आगे बढ़े का बटन दबाएं।
- इस प्रकार से हर स्टेज में दिए गए विकल्पों को भरें और आगे बढ़ते जाएं।
- अंत में सबमिट का बटन दबा दें।
अब आपके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसी तरह से आप नामांतरण के अन्य विकल्पों का चयन करते हुए भी आवेदन कर सकते हैं।
RCMS पोर्टल पर भू-अर्जन / LAMS लॉगिन कैसे करें?
- भू अर्जन / LAMS लोगिन करने हेतु सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए भू-अर्जन लोगिन के बटन पर जाएं।
- इसके बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालना होगा
- इसके पश्चात लॉगइन का बटन दबाएं।
- यदि आप पहली बार लॉगिन कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन (RCMS MP Registration) करना होगा।
- इसके लिए लॉगिन के बगल में दिए गए रजिस्टर का बटन दबाएं।
- अब आपको अपना पासवर्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरकर आगे बढ़े का बटन दबाएँ।
सफलतापूर्वक पंजीकरण होने पर ईमेल के माध्यम से आपको इसकी सूचना मिल जाएगी।
MP RCMS Cause List / सार्वजनिक वाद सूची कैसे देखें?
वाद सूची (Cause List) देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों को अपनाना होगा।
- वाद सूची देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब साइड के होम पेज पर बाई तरफ दिए गए मीनू बार में जाएँ।
- यहां पर सार्वजनिक वाद सूची के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना जिला, न्यायालय का प्रकार, न्यायालय व सुनवाई की तारीख चुननी होगी।
- उपरोक्त जानकारियां चुनने के बाद देखें का बटन दबाएं।
- अब आपके सामने सार्वजनिक वाद सूची खुल जाएगी।
इसमें आप वाद के प्रकार, आवेदक या अपिलार्थी का विवरण, विषय, राजस्व मामले का क्रमांक व अन्य जानकारियां देख सकते हैं।
MP RCMS Case Status / प्रकरण का विवरण कैसे चेक करें?
यदि आपका राजस्व न्यायालय में कोई मामला चल रहा है तो उस पर अभी क्या सुनवाई हुई है या उस मामले का क्या स्टेटस है? इसे आप निम्नलिखित चरणों के माध्यम से चेक कर सकेंगे।
- RCMS आवेदन की स्थिति देखने के लिए सबसे पहले आरसीएमएस डॉट mp.gov.in वेबसाइट को अपने मोबाइल में खोलें।
- अब होम पेज पर दिए गए प्रकरण का विवरण के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने एक नया वेब पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपको अपना प्रकरण खोजने के लिए अपना जिला, न्यायालय का प्रकार न्यायालय, इत्यादि चुनना होगा।
- इसके पश्चात आप अपने प्रकरण को वादी / आवेदक के नाम, वादी / आवेदक के मोबाइल नंबर, या प्रतिवादी के नाम, केस या मामला क्रमांक, आवेदक क्रमांक, केस मामला दर्ज दिनांक मे से जिस आधार पर खोजना चाहते हैं, उसका चुनाव करें। जैसे हमने आवेदक के नाम का चुनाव किया है।
- अब चुने हुए विकल्प के अनुसार विवरण दर्ज करें और देखें का बटन दबाएं।
- अब आप आपके सामने संबंधित प्रकरण का विवरण स्क्रीन पर खुल जाएगा।
खसरा के अनुसार प्रकरण का विवरण कैसे जानें?
आप अपनी जमीन के खसरा नंबर के आधार पर भी उस पर चल रहे वाद (Vaad) बारे में जान सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों को अपनाएं :-
- खसरा के अनुसार प्रकरण का विवरण जानने के लिए सबसे पहले प्रकरण का स्टेटस के अंतर्गत बताए गए चरण 1 व 2 का अनुपालन करें।
- इसके पश्चात खसरावार प्रकरण के विकल्प चयन करें।
- अब आपको अपना जिला, सबडिवीजन, तहसील, सर्किल, पटवारी हल्का व ग्राम चुनना होगा।
- अब खसरा वार या दिनांक वार में से किसी एक विकल्प का चयन करें जैसे हमने खसरावार विकल्प का चयन किया है।
- अब dropdown-menu में से अपने अपने खसरे का चुनाव करें और खोजें का बटन दबाएँ।
- इसके बाद आपके सामने प्रकरण की पूरी सूची प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब इस सूची में से जिसका भी विवरण देखना चाहते हैं उसके सम्मुख दिए गए चुने का बटन दबाएं या यदि पावती प्रिंट आउट करना चाहते हैं तो प्रिंट पावती का बटन दबाएं।
- अब आपके सामने पावती डाउनलोड हो जाएगी।
MP RCMS हेल्पलाइन ईमेल आईडी
इस पोर्टल से जुड़ी किसी भी तकनीकी समस्या होने पर आप विभिन्न संभाग स्तर पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। नीचे इसका उल्लेख है :-
1 | प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय | anas.khan@mapit.gov.in |
2 | भोपाल संभाग | varun.sharma7@mapit.gov.in |
3 | नर्मदापुरम् संभाग | gurjar.bhupendra@mp.gov.in |
4 | इंदौर संभाग | gaurav.nandwal@mapit.gov.in |
5 | उज्जैन संभाग | sharma.vikas1@mp.gov.in |
6 | ग्वालियर संभाग | abhayanand.sahu@mapit.gov.in |
7 | चम्बल संभाग | mayank.shrivastava@mapit.gov.in |
8 | रीवा संभाग | shwetank.jain@mp.gov.in |
9 | सागर संभाग | kamal.soni@mapit.gov.in |
10 | जबलपुर संभाग | ramchandra.gupta@mapit.gov.in |
11 | शहडोल संभाग | gautam.alok@mp.gov.in |
आरसीएमएस एमपी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
आरसीएमएस पोर्टल मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट http://rcms.mp.gov.in है। अधिक जानें
इस पोर्टल का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर ☎️ 0755-2700-803 है जिस पर आप सोमवार से रविवार हर सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कॉल कर सकते हैं।
जी हां, अब अपने व्हाट्सएप नंबर के जरिए भी आप इस पोर्टल से जुड़ी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आप इसके दिए गए व्हाट्सएप नंबर 9407-299-468 पर मैसेज कर सकते हैं या इस यूआरएल के जरिए भी आप जुड़ सकते हैं।
आशा है कि मेरे द्वारा RCMS MP : आरसीएमएस पोर्टल पर कॉज लिस्ट / प्रकरण विवरण कैसे देखें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।