RTPS Bihar Online : बिहार सरकार ने राज्य में ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के अंतर्गत ई गवर्नेंस की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य एक विशेष पोर्टल की शुरूआत की है जिसे राइट टू पब्लिक सर्विस पोर्टल के नाम से जाना जाता है। कई बार आपको अलग-अलग महत्वपूर्ण कामों के लिए कई दस्तावेजों व प्रमाण पत्रों को बनवाने की जरूरत पड़ती है।
पहले समय में यह पूरी प्रक्रिया पेपर पर आधारित ऑफलाइन होती थी। इसके लिए लोगों को महीनों-महीनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब जब से सरकार ने Service Plus Bihar को शुरू किया है तब से लोगों को काफी सहूलियत हो गई है। अब आप बिना कहीं गए RTPS Portal के जरिए आय/जाति/निवास के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए आवेदन घर बैठे कर सकते हैं।
आज की इस लेख में हम आपको eDistrict Bihar, E District UK से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व लॉगिन की प्रक्रिया, Bihar Caste Certificate, Income Certificate, Domicile Certificate के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया, serviceonline.bihar.gov.in application status इत्यादि के बारे में विस्तृत विवरण चरणबद्ध ढंग से प्रदान करने वाले हैं।
अतः RTPS 4 Bihar Online से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सटीक और स्पष्ट प्राप्त करने के लिए हमारा यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ें तथा Careerbanao.Net को ऐसे ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बुकमार्क करें।
RTPS Bihar 2023 पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | आरटीपीएस पोर्टल |
प्रदेश | बिहार |
विभाग | सेवा प्रदाता विभाग, बिहार |
लाभार्थी | राज्य का नागरिक |
पोर्टल का उद्देश्य | ई डिस्ट्रिक्ट की सभी सेवाएँ ऑनलाइन प्रदान करना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | बिहार जाति/निवास/आय प्रमाण पत्र कैसे करें? |
वर्ष | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | 1- http://rtps.bihar.gov.in/ 2- https://serviceonline.bihar.gov.in/ |
RTPS Bihar क्या है?
वस्तुतः ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य नागरिकों और व्यवसाय को उनके दरवाजे पर सरकारी सेवा प्रदान करना है। भारत सरकार की इसी कड़ी का एक हिस्सा RTPS Bihar Service Plus पोर्टल भी है।
इसकी पूरी देखरेख तथा क्रियान्वयन सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार के माध्यम से किया जा रहा है। सर्विस प्लस सॉफ्टवेयर बिहार सरकार के नागरिक और व्यवसाय को प्रदान की जाने वाली ऑनलाइन सेवाओं की प्रक्रियाओं को एक तल पर उपलब्ध कराता है। इसकी अधिकारिक साइट http://rtps.bihar.gov.in है। जिसपर जाकर आप विभिन्न सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
Bihar EDistrict पोर्टल के लाभ
यह पोर्टल बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन सेवा पोर्टल है जो बिहार के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है।
यह पोर्टल बिहार सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं जैसे कि आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण, भूमि रिकॉर्ड, राशन कार्ड, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, बच्चों की शिक्षा आदि की सेवाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके कुछ निम्न लाभ हैं-
- सुविधाजनक : यह पोर्टल बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के लिए आसान और सुविधाजनक होता है। लोग आसानी से सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- समय की बचत : इस पोर्टल का उपयोग करके लोग सेवाओं के लिए आवेदन करने में समय बचा सकते हैं। लोगों को लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार करने की जरूरत नहीं होती है।
- सुरक्षित : इसकी के माध्यम से सेवाओं के लिए आवेदन करने से लोगों की निजी जानकारी सुरक्षित रहती है।
- सरकारी सेवाओं को समय पर प्रदान करना : यह पोर्टल का उपयोग करने से सरकारी सेवाएं समय पर प्रदान की जा सकती हैं।
- ऑनलाइन भुगतान: इस पोर्टल पर सभी सेवाओं के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी प्रदान करता है।
Service Plus Bihar पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
E District Bihar पोर्टल पर कई विभागों की सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध हैं, इनकी सूची निम्नलिखित है:-
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए संपत्ति प्रमाण पत्र
- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सेवाएँ।
- श्रम संसाधन विभाग की सेवाएँ
- योजना एवं विकास विभाग की सेवाएँ
- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सेवाएँ इत्यादि।
E district Bihar login कैसे करें?
E district Bihar पोर्टल पर मौजूद ई-सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। हर नागरिक को पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा।
- Edistrict Bihar login हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://rtps.bihar.gov.in/ पर जाएं।
- अब होम पेज पर नागरिक अनुभाग के अंदर खुद का पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- इसमें मांगी गई सभी मूलभूत जानकारियों को भरें।
- अंत में कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने पर आपको एक पंजीकरण संख्या मिल जाएगी जिसके माध्यम से आप RTPS Login कर देश के किसी भी कोने में बैठ कर अपने स्मार्टफोन के जरिए विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
RTPS बिहार Service Plus Application Status कैसे चेक करें?
RTPS Application Status Online Check करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुपालन करना होगा।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में इसकी आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- अब होम पेज पर नागरिक अनुभाग के अंदर ड्राप डाउन मेनू में से आवेदन की स्थिति के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपसे पूछा जाएगा कि आप अपने एप्लीकेशन के स्टेटस को एप्लीकेशन नंबर या ओटीपी किसके माध्यम से चेक करना चाहते हैं तो इसमें से अपने अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करें।
- अब जिस भी विकल्प का चयन करेंगे उसके अनुसार आप अपनी आवेदन क्रमांक संख्या दर्ज करें।
- अंत में कैप्चा कोड डालकर सर्च का बटन दबाएं।
- अब आपकी स्क्रीन पर आरटीपीएस बिहार एप्लीकेशन स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा।
RTPS Bihar Online Certificate Download कैसे करें?
यदि आप बिहार राज्य के मूल नागरिक हैं तो आपको अक्सर आय/जाति/निवास/जन्म मृत्यु व अन्य प्रमाण पत्रों की जरूरत पड़ती होगी। अब इन प्रमाणपत्रों को आप कहीं से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- RTPS Online सर्टिफिकेट निकालने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाएं।
- इसके पश्चात होम पेज पर दिए गए ऑनलाइन माध्यम से स्वयं प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करें के लिंक का चयन करें।
- यदि आप बिहार भवन दिल्ली से प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके ठीक नीचे विकल्प का चयन करें।
- उपरोक्त विकल्प का अपने अनुसार चयन करने के पश्चात आपके सामने एक महत्वपूर्ण सूचना पॉप अप विंडो में दिखेगी।
- यहां पर आरटीपीएस सेवाओं के अंतर्गत सामान्य प्रशासन विभाग की सेवाओं के लिंक पर क्लिक करें।
- अब dropdown-menu से आय, जाति, EWS Certificate, ओबीसी अन्य जो भी सर्टिफिकेट आप निकालना चाहते हैं, उसका चयन करें।
- इसके पश्चात अब आपसे आवासीय प्रमाण पत्र का निर्गमन का स्तर पूछा जाएगा।
- इनमें से जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी या अंचला अधिकारी जिस भी स्तर से आप अपना प्रमाण पत्र चाहते हैं, उसका चयन करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपको अपनी प्रमाण पत्र संख्या और आवेदक का नाम दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात Get Details का बटन दबाएं।
- अब आप का प्रमाण पत्र आपकी स्क्रीन पर होगा।
- RTPS Online Certificate Download करने के लिए अपने मोबाइल की स्क्रीन पर कुछ देर तक टच करें। अब आपके सामने डाउनलोड इमेज का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक कर आप इसे आसानी से अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं।
Bihar Domicile Certificate | बिहार निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?
बिहार राज्य में विभिन्न सरकारी नौकरी व योजनाओं का लाभ उठाने के लिए निवास प्रमाण पत्र एक आवश्यक दस्तावेज माना जाता है। पहले निवास प्रमाण पत्र ऑफलाइन माध्यम से बनवाए जाते थे। इसके लिए आपको राजस्व विभाग के ऑफिस जाना पड़ता था। लेकिन अब यह कार्य आप घर बैठे मोबाइल के जरिए कर सकते हैं। आइए सबसे पहले जान लेते हैं कि निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी की फोटो कॉपी
- बिजली का बिल या पानी का बिल
- दसवीं पास की मार्कशीट इत्यादि।
ऑनलाइन Domicile Certificate के लिए कैसे आवेदन करें?
ऑनलाइन Domicile Certificate बनवाने के लिए सबसे पहले https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें Apply For Domicile Certificate के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आवेदन प्रपत्र को भरें व निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। अंत में फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। अब आपका आवेदन पत्र सम्बंधित विभागीय अधिकारी को प्राप्त हो जाएगा। आवेदन करने के 15 दिन के भीतर आपका प्रमाण पत्र विभाग द्वारा निर्गत कर दिया जाएगा जिसके बाद आप Online RTPS Bihar पोर्टल से लेख में ऊपर बताये गये तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं। इसी तरह से आप आय व जाति प्रमाण पत्र के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
- Jan Soochna Portal 2023 : राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर 🔥 Registration / Status कैसे चेक करें?
- IGRS Rajasthan : IGRS राजस्थान – Registration, DLC दर और e stamping से जुड़ी पूरी जानकारी
- Bocw Punjab | E Labour Punjab Status check, Card Download और labour scheme check से जुडी जानकरी
- PMJAY 2023 : पीएम जन आरोग्य पोर्टल पर AM I Eligible PM-JAY कैसे चेक करें? जानें
- Today Current Affairs in Hindi 27 Nov : महत्वपूर्ण प्रश्न
Bihar Income Certificate | बिहार आय प्रमाण पत्र कैसे बनवायें?
जैसा नाम से ही विदित होता है की आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) एक ऐसा प्रमाण पत्र होता है जो किसी भी व्यक्ति की समस्त वार्षिक स्रोतों से प्राप्त होने वाली वार्षिक आय को प्रदर्शित करता है। जब आप किसी भी सरकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं या फिर छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने जाते हैं तो आपके लिए आय प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन जाता है।
सामान्य रूप से इसकी वैधता 1 वर्ष के लिए होती है। आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड की फोटो कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी
- डीडीओ द्वारा बनाया गया पिछले 12 महीनों का वेतन का विवरण इत्यादि।
Bihar Caste Certificate | जाति प्रमाण पत्र बिहार
बिहार राज्य में सरकारी नौकरियों के अंतर्गत आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग जाति प्रमाण पत्र विभिन्न स्तर पर जारी किया जाता है।
यदि आप अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग में आते हैं तो आपको इसके लिए जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) की आवश्यकता होती है। जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से ही आप सरकारी नौकरियों के लिए आयु सीमा, आरक्षण व शुल्क भुगतान में छूट प्राप्त कर सकते हैं।
RTPS Bihar Online से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
बिहार सरकार ने राज्य के सभी नागरिकों को सरकारी सेवाओं से जोड़ने के लिए आरटीपीएस बिहार नाम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। इसकी ऑफिसियल साइट http://rtps.bihar.gov.in/ हैं। अधिक जानें
ऑनलाइन आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने के लिये निम्न स्टेप्स को अपनायें:-
1. होमपेज पर उपलब्ध विकल्प “नागरिक अनुभाग” के अंतर्गत “आवेदन की स्थिति देखें” पर क्लिक करें।
2. अब “आवेदन की स्थिति देखें” फ़ॉर्म दिखाई देगा।
3. उपयुक्त विकल्पों का चयन कर आवेदन सन्दर्भ संख्या एवं दिनांक दर्ज करें तथा सबमिट करें। अब स्क्रीन पर स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी। अधिक जानकारी देखें
आरटीपीएस का फुल फॉर्म राइट टू पब्लिक सर्विस (Right To Public Service) होता है।
यदि आप बिहार राज्य के मूल नागरिक है तो आपको आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत पड़ती होगी। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाकर इस लेख में बताए गए तरीके से इनके लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार में आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की पूरी स्टेप बाई स्टेप प्रकिया का उल्लेख हमने अपने इस पोस्ट में ऊपर किया है। जिसका अनुपालन कर आप आसानी से निवास प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
आशा है कि मेरे द्वारा RTPS Bihar : बिहार जाति/निवास/आय प्रमाण पत्र कैसे करें? [Step By Step] के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।