Sambal Portal 2023 : मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लाखों असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना शुरू की थी। इसे संबल योजना के नाम से भी जाना जाता है। अभी हाल में ही इसके नवीन संस्करण संभल 2.0 पोर्टल की शुरूआत की गई है।
यदि आप भी इस योजना से अनजान है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको Jankalyan Portal से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे Sambal Card Registration Online, sambal.mp.gov.in portal, Sambal Card Status इत्यादि से जुड़ी सटीक व स्पष्ट जानकारी सरल चरणों में प्रदान करेंगे।
अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध है की संबल कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, संबल योजना की पात्रता सूची में अपना नाम कैसे देखें, Sambal Card Download इत्यादि प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए हमारा यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ें तथा ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए हमारे Sarkari Result पेज को बुकमार्क करना ना भूलें तो चलिए शुरू करते हैं..
Sambal Portal 2023 का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | संबल पोर्टल |
प्रदेश | मध्य-प्रदेश |
विभाग | श्रम विभाग |
लाभार्थी | प्रदेश का हर नागरिक |
पोर्टल का उद्देश्य | असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | Sambal Portal 2023 : संबल कार्ड ऑनलाइन आवेदन व डाउनलोड कैसे करें? |
वर्ष | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://sambal.mp.gov.in/ |
Sambal 2.0 Portal क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों की सहूलियत के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है जिनमें एमपी ऑनलाइन, एमपी शिक्षा पोर्टल, एमपी ई डिस्टिक, RCMS MP, MPIGR Registration, MP E Uparjan इत्यादि शामिल हैं। इसी कड़ी में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण हेतु मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना की शुरुआत की गई है। इसकी शुरुआत 2018 में हुई थी।
इस योजना के अंतर्गत अंत्येष्टि सहायता योजना के लिए ₹5000, सामान्य मृत्यु सहायता के लिए ₹2 लाख, दुर्घटना मृत्यु सहायता में ₹4 लाख, आंशिक दिव्यांगता सहायता में ₹1 लाख एवं स्थाई दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत ₹2 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है। समय बीतने के साथ-साथ योजना में सरलीकरण व पारदर्शिता लाने के लिए इसके नवीन संस्करण Sambal 2.0 Portal की शुरुआत हुई।
इसका आधिकारिक पोर्टल sambal.mp.gov.in है जिस पर जाकर आप संबल कार्ड के लिए ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं और पोर्टल पर लॉग इन कर विभिन्न सेवाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के लाभ
मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के अंतर्गत नगर वासियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किया जा रहा है :-
- इसके अंतर्गत दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
- बेहतर कृषि क्षेत्र में प्रगति के लिए ने आधुनिक उपकरण प्रदान करना।
- अंत्येष्टि हेतु सहायता राशि उपलब्ध कराना।
- निशुल्क स्वास्थ्य देखभाल
- तय सीमा तक बिजली बिल की माफी
- बच्चों के लिए शिक्षा के प्रति उत्साह इत्यादि।
Jankalyan Portal MP का मुख्य उद्देश्य
राज्य में लांच की गई मुख्यमंत्री कल्याण योजना के अंतर्गत संबल पोर्टल का मुख्य उद्देश्य योजना के लिए पात्रता प्राप्त नागरिकों का चयन करना और उन्हें योजना के अंतर्गत विभिन्न लाभ को पारदर्शी और सुलभ ढंग से उपलब्ध कराना है। इसके मुख्य उद्देश्यों में असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना व सुरक्षा देना भी शामिल है।
sambal.mp.gov.in पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाएं
एमपी संबल पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं :-
- पंजीयन हेतु आवेदन करें
- अपील हेतु आवेदन करें
- अनुग्रह हेतु आवेदन करें
- अनुग्रह अपील हेतु आवेदन करें
Sambal Card क्या है?
मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार सभी पात्र लाभार्थियों को एक विशेष प्रकार का कार्ड प्रदान करती है जिसे संबल कार्ड कहा जाता है। इस कार्ड पर आवेदक का नाम व अन्य विवरण उपलब्ध होते हैं। इस कार्ड को नया सवेरा कार्ड भी कहा जाता है। इसके जरिए आप पोर्टल पर मौजूद विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं।
संबल कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
नया सवेरा कार्ड बनाने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन के दौरान निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आवेदक का आधार कार्ड संख्या
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आय प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- बैंक खाते का विवरण
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
Sambal Card Online Registration कैसे करें?
संबल पोर्टल पर कार्ड बनवाने के लिए या अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए सर्वप्रथम आवेदक को पंजीकरण करना होता है। Sambal Portal Registration आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित है :-
- सबसे पहले अपने मोबाइल के किसी ब्राउज़र में इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://sambal.mp.gov.in को खोलें।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर सबसे ऊपर दिए गए पंजीयन हेतु आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने जन कल्याण योजना के अंतर्गत श्रमिक आवेदन करें का पोर्टल खुल जाएगा।
- यहां पर आपको अपनी समग्र आईडी और परिवार आईडी प्रविष्ट करनी होगी।
- इसके पश्चात कैप्चा कोड दर्ज कर समग्र खोजें का बटन दबाएं।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको e-KYC से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित होगी।
- यहां पर आपको यह बताया जाएगा कि आपकी ईकेवाईसी पूरी नहीं हुई है।अतः ईकेवाईसी की प्रक्रिया को करने के लिए ओके का बटन दबाएं और आगे बढ़े।
- अब अगले पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जो आपके आधार कार्ड से लिंक है। अभी तक आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है।
- उपरोक्त प्रक्रिया पूरी करने के बाद कैप्चा कोड दर्ज कर सदस्य की जानकारी देखें और मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए अनुरोध करें के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक मिनी डायलॉग बॉक्स खुलेगा इसमें आपके सामने Do You want to Update Mobile No. In Samagra के बारे में पूछा जाएगा। इसमें Yes या No में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
- यदि आप अपने समग्र में अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करना चाहते हैं तो ऐसे Yes का चयन करें अन्यथा No का।
- अब आपके दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- इसे प्रविष्ट कर, प्रमाणित करें और आधार ई-केवाईसी प्रारंभ करें के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपकी कुछ निजी जानकारी प्रदर्शित होगी।
- इसे एक बार चेक कर लें और नीचे दिए गए बॉक्स में अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- इसके पश्चात कैप्चा कोड भरकर Request OTP From Aadhar वाले बटन पर क्लिक करें और आगे बढ़े।
- अब मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को भरकर कैप्चा कोड को डालें और नीचे दिए गए बटन को दबाएँ
- फिर आपके सामने एक नया वेब पेज खुल जाएगा।
- इस पेज को स्क्रॉल कर नीचे जाएँ और उसमें पेज में प्रदर्शित सभी जानकारियों को चेक कर लें।
- अब नीचे दिए गए बॉक्स को टिक कर कैप्चा कोड भरें।
- इसके पश्चात Update Your Name, Gender And DOB AS PER AADHAR IN SAMAGRA वाले बटन पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने ईकेवाईसी सफल हो गई है, इसकी सूचना प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब इसके नीचे दिए गए ओके के बटन पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने स्क्रीन पर श्रमिक का प्रकार, शिक्षा, नियोजन या व्यवसाय, कार्य दिवस,व्हाट्सएप्प मोबाइल नम्बर जैसी अन्य जानकारी प्रदर्शित होगी।
- उपरोक्त जानकारी भरने के बाद आवेदन संरक्षित करें वाले बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल स्क्रीन पर आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो गया है इसका मैसेज प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब आपको आवेदन क्रमांक संख्या प्राप्त हो जाएगी। इस पेज का प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए रख ले।
- ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात आप के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके पश्चात आप यदि पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तो आपको संबल कार्ड प्राप्त हो जाएगा।
आइए आप जानते हैं कि Sambal Portal पर संबल कार्ड स्टेटस को अब कैसे चेक कर सकते हैं।
Sambal Card Status कैसे चेक करें?
संबल कार्ड के लिए आवेदन करने के पश्चात इसके स्टेटस को आप नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में इसके अधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- अब साइड के ऊपर दायीं तरफ दिए गए मीनू बार में जाए।
- यहां पर आवेदन की स्थिति के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक आवेदन की स्थिति की जांच हेतु पेज खुलेगा।
- इसमें आपको अपनी समग्र आईडी और संबल कार्ड पंजीकरण संख्या जो रजिस्ट्रेशन के दौरान अपने नोट करी थी, उसे दर्ज करें।
- उसके पश्चात सर्च का बटन दबाएं।
- अब आपकी मोबाइल स्क्रीन पर इसकी वर्तमान स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।
इस प्रकार से आसानी से आप अपने संबल कार्ड स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।
Sambal Portal Login कैसे करें?
Sambal Portal पर एक बारे पंजीयन करने के पश्चात विभिन्न योजनाओं के आवेदन हेतु आपको लॉगइन की आवश्यकता पड़ेगी। लोगिन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनायें।
- सबसे पहले मोबाइल में इसकी अधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- अब सबसे ऊपर दिए गए लॉगइन बटन पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपके सामने एक सूचना प्रदर्शित होगी जिसमें यह बताया जाएगा कि आपको पोर्टल पर लॉगिन करने हेतु जनकल्याण पोर्टल के ही यूजरनेम व पासवर्ड का प्रयोग करना पड़ेगा।
- अब आप अपना जनकल्याण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के दौरान प्राप्त रजिस्ट्रेशन संख्या दर्ज करें।
- इसके पश्चात कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन का बटन दबाएं।
- अब आप इस पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।
यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो नीचे दिए गए Sambal Portal Password Forgot के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपके सामने निम्नलिखित सूचना प्रदर्शित हो जाएगी जिसको पढ़ कर आप आसानी से अपना Password Reset कर सकते हैं।
- इस सुविधा से आप अपना पासवर्ड तब ही रीसेट कर पाएंगे जब आपका मोबाइल नंबर पोर्टल पर सही दर्ज किया होगा।
- जब आप अपना यूज़र नेम व पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं कैप्चा एंटर करेंगे तो पोर्टल द्वारा आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक पिन भेजा जाएगा |
- पिन प्राप्त करने में 20-30 मिनट का समय लग सकता है।
- सुनिश्चित करें अपना मोबाइल नंबर श्रमिक सेवा पोर्टल पर आपके खाते के साथ पंजीकृत है।
- फार्म (उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और कैप्चा) भर कर अपना PIN/OTP Generate करे।
- 6 अंकों का पिन सत्यापन के लिए आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर के लिए भेजा जाएगा।
- PIN/OTP प्राप्त होने के बाद अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए इस पिन का प्रयोग यहाँ क्लिक करें
Sambal Card Download कैसे करें?
जब आपका संबल कार्ड स्टेटस देखने के पश्चात यह निश्चित हो जाता है कि आपका संबल कार्ड बन चुका है तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- संबल कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब साइड के होम पेज पर दिए गए मीनू बार में आपको हितग्राही विवरण पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपनी संभल समग्र आईडी प्रविष्ट करनी होगी।
- इसके पश्चात विवरण देखें का बटन दबाएं।
- अब यदि आपका भी नया सवेरा कार्ड बन गया होगा तो यह आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट दिए गए प्रिंट बटन पर क्लिक कर आसानी से मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।
संबल योजना की पात्रता सूची में अपना नाम कैसे देखें?
संबल योजना के अंतर्गत सूची में अपना नाम देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को आप अपना सकते हैं।
- सर्वप्रथम अपने मोबाइल में आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- अबे साइड के होम पेज पर दाहिनी तरफ सबसे ऊपर दिए गए मीनू बार में जाए।
- यहां पर आपको एमआईएस के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने निम्नलिखित तीन विकल्प खुलेंगे :-
- जिला डैशबोर्ड
- निकास डैशबोर्ड
- ग्राम पंचायत या जोन डैशबोर्ड
- इसमें आपको जिला डैशबोर्ड के विकल्प का चुनाव होगा।
- उपरोक्त विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा।
- इसमें स्थानीय निकाय-वॉर पंजीयन के अंतर्गत दिए गए +More के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने नवीन पंजीकृत प्रकरण का पेज खुल जाएगा।
- यहां पर आपको अपना जिला और स्थानीय निकाय का चुनाव करना होगा।
- इसके पश्चात अंत में कैप्चा कोड डालकर संबल सदस्यों की सूची देखने का बटन दबाना होगा।
अब आपकी स्क्रीन पर संबल योजना के लाभार्थियों की सूची प्रदर्शित हो जाएगी।
संबल योजना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य में असंगठित क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण मजदूरों के कल्याण व आर्थिक सहायता हेतु एक विशेष योजना संचालित की है जिसे मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना या संबल योजना के नाम से जाना जाता है। इसके लिए विशेष प्लेटफार्म का निर्माण किया गया है।
Sambal Portal लोगिन करने की पूरी प्रक्रिया हमने इस लेख में ऊपर स्टेप बाय स्टेप बतायी है जिसका अनुपालन कर यह कार्य बड़ी आसानी से कर सकते हैं।
इस पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट https://sambal.mp.gov.in/ है।
आशा है कि मेरे द्वारा Sambal Portal 2023 : Sambal Card Online आवेदन व डाउनलोड कैसे करें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।