Samudrayaan Matsya 6000 Mission MCQ in Hindi 2023: भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। उसके बाद अब भारत समुद्र की गहराइयों को नापेगा और समुद्र के अंदर छिपे रहस्यों को जानने की कोशिश करेगा। भारत जल्द ही अपने समुद्र मिशन का ट्रायल शुरू करने वाला है। अमेरिका चीन जैसे कई विकसित देशों की तरह अब भारत भी पाताल के रहस्य को जानने के लिए पूरी तरह से तैयार हो रहा है।
मिशन समुद्रयान में तीन लोगों को एक स्वदेशी सबमसिर्बल में बिठाकर 6 किमी की गहराई तक समुद्र के अंदर भेजा जाएगा। ताकि वहाँ से स्रोतों ओर जैव विविधता का अध्ययन किया जा सके। इसके जरिये समुद्र तल से करीब 6 किलोमीटर नीचे कोबाल्ट, निकिल और मैंगनीज जैसी बहुमूल्य धातुओं की खोज की जा सकती है। इस समुद्रयान का नाम मत्स्य 6000 हैं। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजु ने इस मिशन की जानकारी दी है।
Sarkari Result पोर्टल के इस लेख में हम आपको भारतीय Samudrayaan Matsya 6000 Mission क्या है? व उससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को साझा करेंगे जो यकीनन यदि आप वन डे एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपके काम आयेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।
समुद्रयान ‘मत्स्य 6000’ मिशन क्या है?
Samudrayaan Mission जिसे Matsya 6000 के नाम से जाना जा रहा है, यह एक डीप ओशन मिशन है। जिसको भारत द्वारा भेजे जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस मिशन के माध्यम से समुद्र की गहराइयों में छिपे खनीज संसाधनों की जानकारी प्राप्त की जाएगी और कई तरह के धातुओं का पता लगाया जाएगा। इस मिशन के लिए मत्स्य 6000 पनडुब्बी को बंगाल की खाड़ी में उतारा जाएगा।
इस पनडुब्बी में कुल तीन लोग सवार रहेंगे, जो समुद्र में 6000 मीटर की गहराई तक जाएगा। इस गहराई की शुरुआत 500 मीटर से शुरू होगी, और वर्ष 2026 तक इस मिशन को 6000 मीटर की गहराई तक ले जाने की कोशिश रहेंगी। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओशियन टेक्नोलॉजी (NIOT) के वैज्ञानिकों ने इसे 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद बनाया है। और अभी भी इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।
इस पनडुब्बी की मदद से समुद्र में गैस हाइड्रोजन, मैगनीशियम, निकल और धातुओं की खोज की जाएगी। IAI के अनुसार 2030 तक वैश्विक स्तर पर करीब पांच गुना लीथियम और तीन गुना कोबाल्ट की जरूरत होगी। इस जरूरत को पूरा करने के लिये यह मिशन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
मत्स्य 6000 क्या है?
मत्स्य 6000 पनडुब्बी का वजन करीब 25 टन है। और इसकी लंबाई 9 मीटर है। साथ ही इसकी चौड़ाई 4 मीटर है। 2.1 मीटर इसकी व्यास डिजाइन की गई है। ये पनडुब्बी समुद्र के अंदर 600 गुना दबाव झेलने में सक्षम है। अभी तक अमेरिका जापान, फ्रांस और रूस ही ऐसे देश हैं, जिन्होंने इंसानों को समंदर के इतनी गहराई तक ले जाने में सफल हुए हैं।
Samudrayaan Matsya 6000 Mission MCQ in Hindi | Samudrayaan Mission GK Questions And Answers
प्रश्न-1 मिशन समुंद्रयान के लिए कितने लोगों को भेजा जाएगा?
- दो
- तीन
- चार
- पांच
उत्तर– मिशन समुंद्रयान के लिए तीन लोगो को भेजा जाएगा।
प्रश्न-2 मिशन समुंद्रयान कितनी गहराई तक जाएगा?
- 5000
- 6000
- 7000
- 3000
उत्तर- मिशन समुद्र यान 6000 मीटर की गहराई तक समुद्र में जाएगा।
प्रश्न-3 मिशन समुद्रयान में मत्स्य 6000 की लंबाई कितनी है?
- 9 मीटर
- 10 मीटर
- 11 मीटर
- 8 मीटर
उत्तर मिशन समुद्रयान में मत्स्य 6000 की लंबाई 9 मीटर है।
प्रश्न-4 मत्स्य 6000 समुद्र में कितना दबाव झेलने में सक्षम है?
- 500 गुना
- 600 गुना
- 700 गुना
- 200 गुना
उत्तर– मत्स्य 6000 समुद्र में 600 गुना दबाव झेलने में सक्षम है।
प्रश्न-5 मिशन समुद्रयान का नाम क्या रखा गया है?
- मत्स्य 3000
- मत्स्य 4000
- मत्स्य 5000
- मत्स्य 6000
उत्तर- मिशन समुद्रयान का नाम मत्स्य 6000 रखा गया है।
प्रश्न-6 मिशन समुद्रयान को कहाँ उतारा जाएगा?
- अरब सागर
- बंगाल की खाड़ी
- विशाखापट्टनम
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर- मिशन समुद्र यान को बंगाल की खाड़ी में उतारा जाएगा।
प्रश्न-7 मत्स्य 6000 पनडुब्बी का वजन कितना है?
- 20 टन
- 25 टन
- 30 टन
- 35 टन
उत्तर– इस पनडुब्बी का वजन 25 टन है।
प्रश्न-8 मिशन समुद्रयान कितनी गहराई तक जाएगी?
- 6000 मीटर
- 7000 मीटर
- 8000 मीटर
- 9000 मीटर
उत्तर– मिशन समुद्री यान को 6000 मीटर की गहराई तक ले जाया जाएगा।
प्रश्न-9 मिशन समुद्रयान की चौड़ाई कितनी है?
- चार मीटर
- पांच मीटर
- छः मीटर
- दो मीटर
उत्तर– मिशन समुद्रयान की चौड़ाई चार मीटर है।
प्रश्न-10 मिशन समुद्रयान कब तक 6000 मीटर की गहराई तक पहुँच जाएगा?
- 2024
- 2025
- 2026
- 2027
उत्तर- मिशन समुद्र यान 2026 तक 6000 मीटर गहराई तक पहुँच जाएगा।
Samudrayaan Matsya 6000 Mission GK Question in Hindi – कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
मिशन समुद्रयान भारत का एक महत्वाकांक्षी मिशन है इसके जरिए भारत गहरे समुद्र में मिलने वाले खनिज पदार्थ और जलीय जीवों के बारे में अध्ययन करेगा।
मिशन समुद्रायन पनडुब्बी को बंगाल की खाड़ी में उतारा जाएगा।
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजू है।
मत्स्य 6000 समुद्रयान पनडुब्बी का व्यास 2.1 मीटर है।
आशा है कि मेरे द्वारा Samudrayaan Matsya 6000 Mission MCQ in Hindi के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।