Sarathi Parivahan Gov IN 2023, सारथी परिवहन सेवा पोर्टल, mParivahan : भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय यानी (MoRTH) ने देशभर में सड़क परिवहन से जुड़ी सभी सेवाओं को कंप्यूटरिकृत करने के उद्देश्य एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की है,
जिसे Parivahan Sewa पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है। इस समय देश भर में 1300 से अधिक सड़क परिवहन कार्यालय अर्थात आरटीओ का डिजिटलाइजेशन पूरी तरह से किया जा चुका है।आरटीओ मुख्य रूप से पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) जारी करता है जो सड़क पर वाहन चलाने वाले सभी लोगों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है।
यदि आप परिवहन विभाग के इस पोर्टल से अनजान है तो आप अभी बिल्कुल सही जगह आए हैं क्योंकि यहां पर आज हम आपको Sarthi Parivahan Gov IN से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे वाहन का विवरण कैसे चेक करें?
फैंसी नंबर कैसे बनवाएं? Vahan e Challan, डीएल रजिस्ट्रेशन व parivahan.gov.in login की पूरी जानकारी विस्तार में देने वाले हैं । अतः सारथी परिवहन से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार में प्राप्त करने के लिए हमारा यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें..
Sarathi Parivahan Gov IN 2023 पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
- पोर्टल का नाम – परिवहन सेवा पोर्टल
- विभाग – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
- देश – भारत
- उद्देश्य – लोगों को परिवहन से जुड़ी सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करना
- पंजीकरण की प्रक्रिया – ऑनलाइन
- वर्ष – 2023
- लेख का नाम – Sarathi Parivahan Gov IN 2023 : सारथी परिवहन सेवा पोर्टल
- लेख की श्रेणी – सरकारी योजना
- पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट – https://parivahan.gov.in/
Parivahan Sewa | परिवहन सेवा पोर्टल
Parivahan Sewa एक डिजिटल पोर्टल है जिसकी शुरुआत सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा की गई है। इसके जरिए देश का कोई भी नागरिक घर बैठे अपने वाहन से जुड़ी सभी जानकारी और जरूरी दस्तावेजों को बनवा सकता है।
एक समय था जब ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी जैसे महत्वपूर्ण कागज या फिर वाहन स्थानांतरण के लिए महीनों तक आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे और काफी भागदौड़ करनी पड़ती थी।
लेकिन इस पोर्टल के शुरू हो जाने से अब लोगों को इस भागदौड़ से निजात मिलेगी। अब आप mParivahan पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन (Driving Licence Apply Online) कर सकते हैं।
वहीं Vahan Parivahan 4.0 के माध्यम से आप अपने वाहन का ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं। परिवहन सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in है।
इस पोर्टल का विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के माध्यम से कराया है। इस पोर्टल पर वाहन (Vahan) और सारथी (Parivahan Sarathi) दो अलग-अलग सॉफ्टवेयर को रखा गया है जो वाहनों के पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में सभी डाटा को संकलित करता है।
परिवहन पोर्टल का उद्देश्य
सरकार का परिवहन पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है:-
- परिवहन विभाग के साथ-साथ नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना।
- समय-समय पर सरकारी नीतियों को त्वरित कार्यान्वयन करना सरकार।
- विभाग की बेहतर छवि बनाना।
- अन्य सरकारी विभागों को वाहन डीएल के संबंध में सूचनाओं को त्वरित पहुंचाना इत्यादि।
वाहन परिवहन पोर्टल
Vahan Parivahan Gov in पोर्टल एक तरीके से परिवहन पोर्टल का ही एक अंश है। जिसका विकास मुख्य रूप से वाहन से संबंधित सभी सेवाओं के लिए किया गया है। Vahan 4.0 इस समय इस पोर्टल का नवीन संस्करण है,
जिस पर आप अपनी गाड़ी का अस्थाई पंजीकरण, स्थाई पंजीकरण, आरसी रिनुअल, डुप्लीकेट आरसी, नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट, ओनरशिप ट्रांसफर, डिप्लोमेटिक व्हीकल इत्यादि महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बनवा सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarathi Parivahan – सारथी परिवहन पोर्टल
Sarthi Parivahan पोर्टल का विकास मुख्य रूप से ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सभी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए किया गया है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in है।
इस पर आप ड्राइवर्स/लर्नर लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस रिनुअल, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, डीएल एक्सट्रैक्ट व इससे जुड़ी अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस पर आप घर बैठे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं, अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस टेस्ट (Online LL Test) दे सकते हैं।
parivahan.gov.in learning Licence Apply Online कैसे करें?
परिवहन पोर्टल पर आपको अपना लर्निंग लाइसेंस अप्लाई करने के लिए आपको पहले पंजीकरण करना होगा। इसके आवेदन की पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- सबसे पहले परिवहन विभाग की अधिकारिक साइट https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाएँ।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए Drivers/ Learners License का लिंक पर क्लिक करें।
- पहले पेज पर अपना राज्य चुनें।
- अब Sarathi Parivahan Gov IN पेज पर दिये गये Apply for Learner License के लिंक पर क्लिक करें।
- आप आपके सामने आवेदन की स्टेज प्रदर्शित होगी, इसके बाद नीचे दिए गए Continue का बटन पर क्लिक करें।
- अब अपना कैटेगरी चुनें और Applicant does not hold any Driving/Learner licence issued in India, Applicant holds Driving Licence, Applicant holds Learner Licence में से अपने अनुसार किसी एक का चयन करें। यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हो तो इसमें से पहला वाला विकल्प चुनें।
- फिर सबमिट का बटन दबाएँ।
- अब आपके सामने Authentication With E-KYC Form का पेज खुल जाएगा।
- फिर Submit via Aadhaar Authentication या Submit without Aadhaar Authentication में से किसी एक का चयन करें। जैसे हमने पहले विकल्प को चुना है।
- अब सबमिट करें।
- अब अगले पेज पर अपना Aadhar Number/Virtual ID दर्ज करें और Generate OTP पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा, उसे दर्ज करें
- फिर नीचे दिए गये तीनों बॉक्स को टिक करें और Authenticate का बटन दबाएँ।
- अब आपका OTP वेरीफाई हो जाएगा और आपके सामने Learner Licence Application Form खुल जाएगा, जिसमें आपकी काफ़ी कुछ डेटेल्स आपके आधार कार्ड से ऑटोमैटिक फिल हो जाएगा।
- इसके बाद अब आपको प्रोसीड वाले बटन पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर आपको अपना RTO Office व अन्य विवरण को चुनना होगा।
- फिर अंत में Self Declaration फॉर्म को टिक कर भरना होगा, जो फिजिकल फिटनेस टेस्ट के तौर पर होगा।
- इसके बाद सबमिट का बटन दबाएँ।
- अब आपका आवेदन पत्र सफलतापूर्वक सबमिट होते ही आपको एप्लीकेशन नंबर मिल जाएगा।
- फिर पेमेंट करने हेतु नेक्स्ट का बटन दबाएँ।
- फिर आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको प्रोसीड कर आगे बढ़ना होगा।
- अगले पेज पर आपको भुगतान हेतु Pay Now का बटन दबाना होगा।
- पेमेंट होने के बाद आपको अपना Application form डाउनलोड कर प्रिंट कर लेना होगा।
इस प्रकार आप आसानी से कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर घर बैठे learning Licence के लिए Online Apply कर सकते हैं।
परिवहन विभाग हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको परिवहन विभाग से जुड़ी कोई समस्या होती है तो आप नीचे दिए गए ईमेल आईडी और कांटैक्ट नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
समस्या का नाम | ईमेल आईडी | कांटैक्ट नंबर | समय |
वाहन पंजीकरण, फिटनेस, टैक्स, परमिट, फैंसी, डीलर इत्यादि | vahan@gov.in | +91-120-4925505 | 6:00 AM – 10:00 PM |
लर्नर लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि | sarathi@gov.in | +91-120-4925505 | 6:00 AM – 10:00 PM |
एमपरिवहन संबंधित | mparivahan@gov.in | +91-120-4925505 | 6:00 AM – 10:00 PM |
ई चालान संबंधित | echallan@gov.in | +91-120-4925505 | 6:00 AM – 10:00 PM |
Permanent Driving Licence online आवेदन कैसे करें?
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनने के बाद आपको 3 से 6 महीने के भीतर परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होता है। parivahan.gov.in driving licence apply online की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- सबसे पहले ऑफिसियल साइट पर जाएँ।
- अब होम पेज पर बायीं साइड में मेनू बार में दिये गये Driving Licence Related Service के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना राज्य चुनें।
- फिर नए पेज पर कई विकल्प दिखेंगे, इसमें Apply For Driving Licence पर जाएँ।
- अब कंटिन्यू कर आगे बढ़े।
- इसके बाद अपना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस नंबर व जन्मतिथि दर्ज कर OK का बटन दबाएँ।
- अब आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा।
- इसमें माँगी गई सभी जानकारी भरें और अपना नजदीकी RTO Office व दिनांक चुनें।
- अब ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
- फिर निर्धारित तिथि पर आरटीओ कार्यालय में जाकर ड्राइविंग टेस्ट दें।
- टेस्ट में पास होने पर आपका स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस आपके मूल पते पर कोरियर द्वारा भेज दिया जाएगा।
Driving Licence Renewal UP की प्रक्रिया
जब आप एक बार आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते हैं तो यह एक निश्चित समय अवधि के लिए वैलिड होता है उसके बाद इसे रिन्यूअल कराना होता है। नीचे DL Renewal online UP की स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया निम्न है:-
- सबसे पहले अधिकारिक साइट https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाएँ।
- अब मेनू से Driving License Related service को चुनें।
- इसके बाद अपना राज्य चुनें।
- अब Apply for DL Renewal के लिंक पर जाएँ।
- इसके बाद कंटिन्यू कर आगे बढ़े और डीएल से जुड़ी जानकारी दर्ज कर Get Details पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने आपके लाइसेंस का विवरण खुल जाएगा।
- इसे चेक करें और कुछ माँगीं गई जानकारी भरें, फिर प्रोसीड का बटन दबाएँ।
- अब अगले पेज पर अपनी ईमेल आईडी, ब्लड ग्रुप व अन्य जानकारी दर्ज करें।
- अंत में कन्फर्म का बटन दबाएँ और ऑनलाइन भुगतान करें।
- इसके पश्चात आपको रिसीप्ट मिलेगी जिसपर इससे जुड़ी अन्य जानकारी दर्ज होगी।
इस प्रकार आप ऑनलाइन अपने ड्राइविंग लाइसेंस को दोबारा रिन्यूअल करा सकते हैं।
Duplicate DL Online UP के लिए कैसे आवेदन करें?
कभी कभी ऐसा होता है कि आपका डीएल कहीं खो या चोरी हो जाता है। ऐसे me आपको Duplicate Driving License की आवश्यकता पड़ती है। इसके आवेदन की चरणबद्ध प्रक्रिया निम्नलिखित है :-
- सबसे पहले अधिकारिक साइट पर जाएँ।
- अब होम पेज पर दिए गए Apply For Duplicate DL के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने निर्देश का पेज खुलेगा।
- इसे पढ़कर कंटिन्यू का बटन दबाएँ।
- फिर अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, जन्मतिथि भरें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Get DL Details पर जाएँ।
- अब प्रोसीड कर आगे बढ़े।
- फिर स्क्रीन पर दिये गये Duplicate DL के लिंक पर जाएँ।
- अब निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
इस प्रकार आप डुप्लीकेट डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Driving Licence Application Status Online कैसे चेक करें?
जब आप एक बार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर देते हैं तो आप अपने Driving Licence Application Status Online Check को अपने मोबाइल के जरिए घर बैठे ट्रैक कर सकते हैं। या आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस के स्टेटस की जांच अभी टोकन नंबर के माध्यम से अपने नजदीकी आरटीओ ऑफिस में जाकर भी कर सकते हैं। नीचे हमने DL Status Online Check करने की पूरी प्रक्रिया बताई है जिसका अनुपालन कर भी आप आसानी से यह कार्य कर सकेंगे।
- Online Driving Licence Application Status Check करने के लिए सबसे पहले परिवहन सेवा के अधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर ड्राइविंग लाइसेंस हेतु अपने राज्य का चयन करें और आगे बढ़े।
- आगे बढ़ने पर आपके सामने कई विकल्प मिलेंगे, इसमें से Driving Licence Application Status के विकल्प को चुनें।
- उपरोक्त विकल्प चुनने के पश्चात आपके सामने एक नया वेब पेज ओपन हो जाएगा।
- यहां पर आपको ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- उपरोक्त जानकारी दर्ज करने के बाद अंत में कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट का बटन दबा दें।
इस प्रकार से ड्राइविंग लाइसेंस की वर्तमान स्तिथि आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
सारथी परिवहन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
परिवहन विभाग की ऑफिसियल साइट https://parivahan.gov.in/ है।
सारथी परिवहन परिवहन विभाग की ही एक साइट है जिसपर आप ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
परिवहन विभाग का टोल फ्री नंबर ☎️ +91-120-492550 है।
सारथी परिवहन पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया निम्न है:-
…
1- सबसे पहले Sarathi.parivahan.gov.in पर जाएं।
2- अब सबसे पहले अपने राज्य का चयन करें।
3- इसके बाद फिर “Application Status” पर क्लिक करें।
4- अब अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
5- अंत में “सबमिट” बटन पर क्लिक करे।
6- अब आपकी आवेदन पत्र की स्थिति आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
आशा है कि मेरे द्वारा Sarathi Parivahan Gov IN 2023 : सारथी परिवहन सेवा पोर्टल, mParivahan के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।