SP Full Form in Hindi (एसपी का फुल फॉर्म) : SP का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Superintendent of Police होता है। हिंदी में इसे पुलिस अधीक्षक के नाम से भी जानते हैं।
दोस्तों आपने अक्सर SP का नाम तो सुना ही होगा। हालांकि कई अलग-अलग परिपेक्ष में इसका अलग-अलग फुल फॉर्म होता है। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि SP Ka Full Form क्या होता है?
तो दोस्तों बिल्कुल भी चिंता मत करिए क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको एसपी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे SP Full Form in Hindi, एसपी क्या होता है? एसपी कैसे बने? इत्यादि साझा करने वाले हैं।
एसपी का फुल फॉर्म व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए यह लेख अंत तक जरूर पढ़े तो चलिए शुरू करते हैं।
SP Full Form in Hindi : संक्षिप्त विवरण
- पद का नाम हिंदी में – पुलिस अधीक्षक
- पद नाम अंग्रेज़ी में – Superintendent of Police
- संक्षिप्त नाम – एसपी
- लेख का नाम – SP Full Form in Hindi
- सम्बंध – पुलिस सेवा
- योग्यता – स्नातक
- परीक्षा – सिविल सेवा परीक्षा या राज्य लोक सेवा परीक्षा
SP क्या होता है?
एसपी की फुल फॉर्म को समझने से पहले या समझ लेना बहुत महत्वपूर्ण है कि आखिरकार SP Kya Hota Hai? दोस्तों एसपी मुख्य रूप से पूरे जिले की पुलिस विभाग का मालिक होता है। हालांकि पूरे जिले का मालिक जिस तरह से जिलाधिकारी होता है उसी तरह से पूरे जिले की पुलिस विभाग का मालिक पुलिस अधीक्षक या सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस होता है जिसे संक्षिप्त में SP के नाम से जाना जाता है।
आप आइए दोस्तों समझते हैं कि SP Full Form क्या होता है?
SP Full Form in Hindi : एसपी का फुल फॉर्म
एसपी अंग्रेजी के 2 अक्षरों से मिलकर बना हुआ एक संक्षिप्त रूप है। इसमें S का मतलब सुपरिटेंडेंट तथा P का मतलब पुलिस होता है। यानी SP Full Form अंग्रेजी में Superintendent of Police होता है। हिंदी में इसे पुलिस अधीक्षक के नाम से भी जाना जाता है।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में जहां पर Commissioner of Police का भी पद होता है। वहां पर एसपी रैंक के अधिकारी को Deputy Police Commissioner के नाम से जाना जाता है। ऐसी स्थिति में वह उस मेट्रो सिटी के पुलिस बल का मालिक होता है।
नीचे टेबल के माध्यम से इसको आप और बेहतर ढंग से समझ सकते हैं:-
S For | Superintendent (अधीक्षक) |
of | |
P For | Police (पुलिस) |
Superintendent of Police या एसपी रैंक के पुलिस अधिकारी का बैच
दोस्तों एसपी में दो प्रकार के पुलिस अधिकारी होते हैं। इसमें केंद्रीय और राज्य दो स्तर शामिल होते हैं। आपको तो पता ही है कि जिस तरह से हमारी केंद्र सरकार हर साल यूपीएससी की परीक्षा के द्वारा आईपीएस रैंक के अधिकारियों की नियुक्त करती है। उसी तरह से राज्य सरकार भी अपने पुलिस अधिकारियों को एसपी के पद पर भर्ती करती है या फिर पदोन्नति करती है।
केंद्र तथा राज्य दोनों के अलग-अलग एसपी को आप उनके बैच के माध्यम से आसानी से पहचान सकते हैं।
जैसे केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस की वर्दी पर इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) का लोगो, अशोक स्तंभ के नीचे लगा हुआ होता है। जबकि राज्य पुलिस सेवा के अंतर्गत चयनित एसपी रैंक के अधिकारियों की वर्दी पर अशोक स्तंभ के नीचे उस राज्य विशेष की पुलिस सेवा का लोगो लगा रहता है और उन पर आईपीएस नहीं लिखा रहता है।
How to Become SP : एसपी कैसे बने?
बहुत सारे लोगों के मन में एसपी बनने की चाहत होती है। यह अपने आप में एक बहुत ही बड़ा और जिम्मेदारी भरा पद होता है। यदि आप भी SP बनने की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिरकार एसपी आप कैसे बन सकते हैं?
दोस्तों आप Superintendent of Police या पुलिस अधीक्षक के पद पर निम्नलिखित 2 तरीक़ों से नियुक्त हो सकते हैं:-
1- यूपीएससी द्वारा
यदि आप आईपीएस के पद पर चयनित होना चाहते हैं और अंततः एसपी बनना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले यूपीएससी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित कराई जाने वाली सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करनी होगी।
सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने के बाद आप सेवाओं का क्रम भरते समय आईपीएस को पहले नंबर पर प्रेफरेंस के रूप में भर सकते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग आईएस को पहले नंबर पर भरते हैं। लेकिन यदि आप की रैंक अधिक है तो आपको आईपीएस कैडर दिया जाता है जिसके अंतर्गत आप की पहली नियुक्ति DSP या ACP के पद पर होती है जो पहली पदोन्नति प्राप्त करने के बाद एसपी बन जाते हैं।
2- राज्य लोक सेवा की परीक्षा द्वारा
जिस तरह से संघ लोक सेवा आयोग हर साल सिविल सर्विस परीक्षा कराता है। उसी तरह से हर राज्य भी अपनी लोक सेवा आयोग की परीक्षा कराता है। जैसे उत्तर प्रदेश में हर साल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा यह परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसके अंतर्गत चयनित होकर आप भी एसपी के पद पर नियुक्ति पा सकते हैं। हालांकि कभी-कभी तो नीचे के पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति के द्वारा भी एसपी के पद पर भर्ती किया जाता है।
अब आइए पुलिस सेवा से जुड़े SP Full Form in Hindi के अलावा अन्य फुल फॉर्म को भी आसानी से समझते हैं:-
यह भी पढ़े –
- Jan Soochna Portal 2023 : राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर 🔥 Registration / Status कैसे चेक करें?
- IGRS Rajasthan : IGRS राजस्थान – Registration, DLC दर और e stamping से जुड़ी पूरी जानकारी
- Bocw Punjab | E Labour Punjab Status check, Card Download और labour scheme check से जुडी जानकरी
- PMJAY 2023 : पीएम जन आरोग्य पोर्टल पर AM I Eligible PM-JAY कैसे चेक करें? जानें
- Today Current Affairs in Hindi 27 Nov : महत्वपूर्ण प्रश्न
DSP Full Form Hindi : डीएसपी फुल फॉर्म
DSP एक संक्षिप्त शब्द है। DSP Ka Full Form अंग्रेजी में Deputy Superintendent of Police होता है। इसे हिंदी में उप-पुलिस अधीक्षक के नाम से भी जाना जाता है। यह पुलिस अधीक्षक के नीचे का पद होता है।
ASP Full Form : एएसपी फुल फॉर्म
ASP Full Form अंग्रेजी में Additional Superintendent of Police होता है। इसे हिंदी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नाम से जाना जाता है। सामान्य तौर पर ASP और SP दोनों एक समान रैंक होती है।
SSP Full Form in Hindi : एसएससी फुल फॉर्म
दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में पुलिस अधीक्षक (SP) के ऊपर एक अधिकारी होता है जिसे एसएसपी (SSP) कहा जाता है। SSP Ka Full Form अंग्रेजी में Senior Superintendent of Police होता है जबकि हिंदी में इसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम से जाना जाता है। छोटे जिलों या शहरों में एसएसपी नहीं होता है। वहां पर केवल एसपी या पुलिस अधीक्षक ही होता है।
full form of ssp in police | पुलिस में ssp का फुल फॉर्म क्या है?
पुलिस के टर्म में SSP का फुल फॉर्म सीनियर सुपरीटेंडेंट पुलिस(senior superintendent of police) होता है. SSP भारत में बड़े और अधिक महत्वपूर्ण जिलों का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया जाता है, इसे हिंदी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी कहा जाता है.
वही छोटे जिलों का नेतृत्व करने के लिए SP की नियुक्ति की जाती है SP को सुपरीटेंडेंट आफ पुलिस (superintendent of police) कहा जाता है जिसे हिंदी में पुलिस अधीक्षक कहते हैं.
ACP Full Form : एसीपी का फुल फॉर्म
यह पद आईपीएस कैडर के अंतर्गत मिलने वाला सबसे उच्च पद होता है। ACP Full Form अंग्रेजी में Assistant Commissioner of Police होता है। हिंदी में इसे सहायक पुलिस आयुक्त के नाम से जाना जाता है। मुख्य रूप से ACP और DACP रैंक लगभग समान होता है. दोनों अधिकारियों के पास 3 स्टार होते हैं।
SP Full Form in Hindi से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
SP का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Superintendent of Police होता है, हिंदी में इसे पुलिस अधीक्षक कहते हैं।
SSP का फुल फॉर्म Senior Superintendent of Police (सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) होता है। यह एसपी के ऊपर होता है।
ACP का फुल फॉर्म Assistant Commissioner of Police (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) होता है। हिंदी में इसे सहायक पुलिस आयुक्त कहा जाता है। यह आईपीएस अधिकारी द्वारा प्राप्त की जाने वाली सबसे उच्चतम रैंक होती है।
आशा है कि मेरे द्वारा SP Full Form in Hindi : एसपी का फुल फॉर्म, रैंक, कैसे बनें के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।