Spice Money Login: देश में ग्रामीण इलाक़ों में तेज़ी से फैल रही फिनटेक कंपनी स्पाइस मनी का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह कंपनी उपभोक्ताओं को ऑनलाइन मनी ट्रांसफर, ट्रेन बुकिंग, एईपीएस, मोबाइल रिचार्ज, स्पाइस एटीएम, पैन कार्ड, जीएएस, बिजली बिल और अन्य सेवाएं प्रदान कर रही है।
आज के इस लेख में हम आपको Spice Money से जुड़ी सभी जानकारी जैसे स्पाइस मनी लॉगिन, Airtel Tez Login, Spice Money App Download, स्पाइस मनी रजिस्ट्रेशन, Gmail Login, Gmail Full Form, b2b Spice Money, Agent List, eKyc, Distributor ID इत्यादि के बारे में क्रमबद्ध विस्तृत विवरण सरल भाषा में प्रदान करेंगे।
अतः आप सभी से आग्रह है कि Spice Money Login से जुड़ी पूरी जानकारी हेतु हमारा यह लेख अंत तक पढ़े तथा ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्धक लेखों के लिए हमारे सरकारी रिजल्ट पेज को बुकमार्क करना ना भूलें।
Spice Money Login 2023 पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | स्पाइस मनी पोर्टल |
सेवा | ऑनलाइन सेवा प्रदाता |
कंपनी की श्रेणी | फिनटेक कंपनी |
लाभार्थी | देश का हर नागरिक |
पोर्टल का उद्देश्य | भारत के ग्रामीण इलाकों में स्वरोजगार पैदा करना व लोगों को सभी मूलभूत सेवाएँ ऑनलाइन मुहैया करवाना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | Manav Sampada 2023 : ehrms.upsdc.gov.in पर Login / Service Book कैसे देखें? |
वर्ष | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://spicemoney.com/ |
Spice Money क्या है?
आपको बता दें कि स्पाइसमनी भारत की सबसे बड़ी रूरल फिनटेक कंपनियों में से एक है। इसने पिछले कुछ सालों में भारत के विभिन्न ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में डिजिटल, फाइनेंशियल और ई-रिटेल सेवाओं में द्रुतगति से विकास किया है। इस समय इस पोर्टल ने 10 लाख से ज्यादा रूरल एंटरप्रेन्योर तैयार कर दिए हैं और इस कंपनी की वार्षिक वृद्धि दर 150% से भी अधिक है।
इस समय इसके दुनिया भर में करीब 10 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता है। स्पाइस मनी ने जनवरी 2021 में स्पाइस मनी तो लाइव बनी नाम से एक कैंपेन चलाया था जिसके तहत कोई भी ग्रामीण इलाके का व्यक्ति बिना एक रुपए के भी निवेश के अपनी डिजिटल दुकान खोल सकता है। इस पहल के तहत एक करोड़ ग्रामीण उद्यमियों को आर्थिक और डिजिटल रूप से मजबूत बनाने का सपना कंपनी का है।
पहले समय में लोगों को बैंकिंग, रिचार्ज, मनी ट्रांसफर, बिजली बिल, गैस बुकिंग, ट्रेन बुकिंग व अन्य सेवाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। लेकिन स्पाइस मनी के आ जाने से अब आप अपने किसी भी नजदीकी Spice Money Agent के पास जाकर इनमें से किसी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
स्पाइस मनी का उद्देश्य
इस रूरल फिनटेक कंपनी का प्रमुख उद्देश्य देश के ग्रामीण इलाकों में विभिन्न मूलभूत सेवाओं को ऑनलाइन मुहैया कराना है। इसके अतिरिक्त टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का फायदा उठाते हुए हर गांव में एक नई मानसिकता और नए अवसर के साथ बुनियादी अवसर पर सकारात्मक बदलाव लाना भी इनके प्रमुख उद्देश्य का ही एक हिस्सा है।
इसके अंतर्गत अब आप बिना अधिक समय और पैसे खर्च किए अपना बिजली बिल, पानी बिल, मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज व मनी ट्रांसफर जैसी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।
Spicemoney com के लाभ
spicemoney.com के निम्नलिखित फायदे हैं :-
- इस कंपनी से जुड़कर आप बिना एक रुपए के भी निवेश के साथ अपना ख़ुद का ऑनलाइन उद्यम खोल सकते हैं।
- इनका ऑनबोर्डिंग बेहद हीआसान व सुलभ है।
- यह सभी डिजिटल और वित्तीय सेवाओं के लिए वन स्टॉप सोल्यूशन प्रदान करता है।
- इससे जुड़कर आप कम निवेश में उच्च स्तर की कमाई कर सकते हैं।
- यह लोगों को सुरक्षित व विश्वसनीय प्रद्योगिकी मंच देता है।
Spice Money से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
- वर्तमान में यह फिन टेक कंपनी 10 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचा रही है।
- इस कंपनी की वार्षिक वृद्धि दर 150% से भी ज्यादा है जो अपने आप में एक मिसाल है।
- स्पाइस मनी नेटवर्क में 12 लाख से अधिक अधिकारी शामिल हो चुके हैं। इनके जरिए 18800 से अधिक पिनकोड, 700 जिले और 6450 से अधिक ब्लॉक तक इनकी सेवाएं पहुंच रही हैं।
- यह 2.26 लाख से अधिक गांव तक अपनी सेवाएं पहुंचा रहा है।
- वर्तमान समय में इनका नेटवर्क भारत के 95% ग्रामीण इलाकों तक पहुंच चुका है।
- अब इस कंपनी से जाने-माने अभिनेता सोनू सूद भी जुड़ चुके हैं जिनके सहयोग से हरगांव को डिजिटल तौर पर आत्मनिर्भर बनाने की पहल इस कंपनी की प्रतिबद्धता बन चुकी है।
Spice Safar पर उपलब्ध सेवाएं
इस पर निम्नलिखित सेवाएं डिजिटल रूप से मौजूद हैं :-
- बैंकिंग सेवाएं – एइपीएस आधार कार्ड के जरिए बैंकिंग, मनी ट्रांसफर, मिनी एटीएम के माध्यम से नगद निकासी।
- भुगतान सेवाएं – इन सेवाओं के अंतर्गत कैश कलेक्शन सेंटर, भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS), मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, आधार पे, प्रीपेड कार्ड जैसी सेवाएं मिल रही है।
- टूर्स एंड ट्रैवेल्स सेवाएँ – इसके अंतर्गत ट्रेन बुकिंग, फ्लाइट बुकिंग, बस टिकट, होटल बुकिंग जैसी सेवाएं का आप लाभ उठा सकेंगे।
- बड़ा बाजार
- सुरक्षा सेवाएं – सुरक्षा सेवाओं के अंतर्गत यह उपभोक्ताओं को बीमा उत्पादों से जुड़ी सेवाएं दे रहा है जिसमें हॉस्पिकैश, स्पाइस मनी मच्छर सुरक्षा प्लान व अन्य सेवाएं मिल रही है।
- लोन सेवाएं – इसकी लोन सेवाएं सभी स्थानीय अधिकारियों और ग्राहकों को कम ब्याज दरों पर आकर्षक ऋण प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती हैं।
Spice Money Registration कैसे करें?
स्पाइस मनी पोर्टल से आप निम्न 2 तरीके से जुड़ सकते हैं :-
- अधिकारी के रूप में
- भागीदार के रूप में
इस पोर्टल पर एजेंट (Distributor) के रूप में रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दी गई प्रकिया को अपनायें।
- सर्वप्रथम आधिकारिक साइट https://spicemoney.com/ पर जाएँ।
- अब होम पेज पर दाहिनी तरफ़ दिए गये मेनू बार में जाएँ।
- यहाँ पर Join पर क्लिक करें।
- फिर Join As Partner को चुनें।
- अब अपना पूरा नाम, कांटैक्ट नंबर, पोस्ट कोड, सिटी जैसी जानकरियाँ भरें।
- अंत में सबमिट कर दें।
इस प्रकार आप एक डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में इस पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।
Spice Money Agent Login कैसे करें?
इस पोर्टल पड़े एक एजेंट के रूप आप निम्न प्रकिया को अपनाकर लॉगिन हो सकते हैं :-
- सबसे पहले अधिकारिक साइट पर जाएँ।
- इसके बाद लॉगिन सेक्शन में जाएँ या सीधे इस लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इसमें आप अपनी एजेंट आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- फिर लॉगिन का बटन दबाएँ।
इस प्रकार आप b2b.spicemoney.com login कर सकते हैं।
आशा है कि मेरे द्वारा Spice Money Login : स्पाइस मनी Registration, B2B, EKyc कैसे करें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।