SSC CPO Syllabus 2023 in Hindi: हाल में ही कर्मचारी चयन आयोग की तरफ़ से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र सीमा बलों में सब-इंस्पेक्टर (SI) के 1876 पदों के लिए भर्ती निकाली है। आपको बता दें की SSC CPO 2023 Tier 1 Exam को आयोग की तरफ से 3 से 5 अक्टूबर के बीच आयोजित कराया जा चुका है। अब आयोग की ऑफिसियल साइट पर SSC CPO Answer Key भी जारी हो चुकी है। सभी उम्मीदवार जाकर अपने क्वेश्चन पेपर की मिलान कर सकते हैं अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इसका परिणाम भी जारी होगा।
आज के इस लेख में हम आपको SSC CPO 2024 Notification के संदर्भ में आपको SSC CPO Exam Pattern in Hindi और SSC CPO Syllabus 2024 in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं, तो बने रहिए अंत तक हमारे साथ..
SSC CPO Syllabus 2023 in Hindi का संक्षिप्त विवरण
- बोर्ड का नाम – कर्मचारी चयन आयोग
- पद का नाम – सब-इंस्पेक्टर (एसआई)
- चयन प्रक्रिया – पेपर 1, पीएसटी/पीईटी, पेपर 2, मेडिकल, दस्तावेज परीक्षण
- प्रश्न के प्रकार – बहुविकल्पीय
- पेपर की संख्या – 2
- लेख की श्रेणी – एग्जाम सिलेबस
- कुल पद – 1876
- समयावधि – 2 घंटे प्रत्येक पेपर में
- कुल प्रश्न – 200
- अधिकतम अंक – 200 अंक
एसएससी सीपीओ एसआई परीक्षा के चरण
सीपीओ एग्जाम में कुल से चार चरण होते हैं, जो निम्न हैं:
पेपर | प्रकार | परीक्षा का मोड |
पेपर-1 | ऑब्जेक्टिव (वस्तुनिष्ठ) बहुविकल्पीय | ऑनलाइन कम्प्यूटर आधारित |
– | शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी/पीईटी) | शारीरिक मापन, दौड़, लौंग जम्प इत्यादि। |
पेपर-2 | ऑब्जेक्टिव (वस्तुनिष्ठ) बहुविकल्पीय | कम्प्यूटर आधारित परीक्षा |
– | मेडिकल परीक्षा | शारीरिक व मानसिक जाँच |
SSC CPO Exam Pattern 2023
एसएससी सीपीओ एग्जाम को क्लियर करने के लिए आपको इसके एग्जाम पैटर्न को समझना होगा। बिना एग्जाम पैटर्न को समझे आप इस परीक्षा में सफल नहीं हो सकते हैं। सीपीओ एग्जाम में मुख्य रूप से दो पेपर होते हैं, पेपर 1 और पेपर 2। यह दोनों परीक्षा ऑनलाइन सीबीटी माध्यम से करायी जाती है। जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ट (MCQ) प्रकार के होंगें। आइये अब SSC CPO Paper 1 & Paper 2 Exam Pattern को समझते हैं।
SSC CPO Paper 1 Exam Pattern
एसएससी सीपीओ पेपर 1 की परीक्षा पैटर्न से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु निम्नलिखित हैं:
- यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
- इस परीक्षा की कुल समय-अवधि 2 घंटे है।
- इसके प्रश्न पत्र में कुल 200 प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक दिया जाएगा। अर्थात् यह परीक्षा 200 अंकों की होगी।
- गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नेगेटिव मार्किंग होगा।
- इस परीक्षा में परीक्षा में सामान्य बुद्धि और तर्क से 50 प्रश्न, सामान्य ज्ञान व जागरूकता से 50 प्रश्न, मात्रात्मक योग्यता से 50 प्रश्न व अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन से 50 प्रश्न पूछे जाएँगे।
नीचे टेबल के ज़रिए आप सीपीओ पेपर 1 एग्जाम पैटर्न को और आसानी से समझ सकते हैं:
विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक | समय |
सामान्य बुद्धि और तर्क (General Intelligence & Reasoning) | 50 | 50 | 2 hours |
सामान्य ज्ञान व जागरूकता (General Knowledge) | 50 | 50 | |
मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) | 50 | 50 | |
अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन (English Comprehension) | 50 | 50 | |
Total | 200 | 200 |
SSC CPO Paper 2 Exam Pattern 2023
एसएससी सीपीओ पेपर 2 एग्जाम पैटर्न से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु निम्नलिखित हैं:
- परीक्षा का तरीका: ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
- प्रश्नों की संख्या: 200
- प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय
- प्रश्नों के अंक: प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक अर्थात् 200 अंक
- नकारात्मक अंकन: 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर
- समय अवधि: 2 घंटे (120 मिनट) जबकि फिजिकली डिसेबल्ड को 160 मिनट
- इस परीक्षा में सभी प्रश्न English Language & Comprehension से पूछे जाते हैं।
SSC CPO SI Syllabus 2023 in Hindi
सीपीओ एग्जाम पैटर्न को समझने के बाद आप हमें इसके सिलेबस को टॉपिक वाइज समझना बहुत आवश्यक है। क्योंकि बिना सिलेबस को ढंग से समझे किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला सकते हैं। तो आइए अब हम पेपर 1 व 2 दोनों के लिए SSC CPO Syllabus in Hindi PDF को विषय-वॉर ठंग से समझते हैं।
SSC CPO Paper 1 Syllabus in Hindi PDF
एसएससी सीपीओ पेपर 1 में सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य ज्ञान व जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता व अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन से 50-50 प्रश्न पूछे जाते हैं। नीचे हमने प्रत्येक विषय के अनुसार इनसे जुड़े टॉपिक की चर्चा की है। इन टॉपिक को परीक्षा में बैठने से पहले आपको अवश्य तैयार कर लेना चाहिए।
सामान्य बुद्धि और तर्क (General Intelligence and Reasoning)
सीपीओ एसआई एग्जाम में सामान्य बुद्धि और तर्क से कुल 50 प्रश्न 50 अंक के आते हैं। ये प्रश्न निम्न टॉपिक से संबंधित होते हैं:
- अंकगणितीय तर्कशक्ति (Numerical Reasoning)
- वेन आरेख (Venn Diagrams)
- आकृति गिनना (Number Series)
- आकृति जोड़ना (Figure Joining)
- कोडिंग, डिकोडिंग (Coding, Decoding)
- वर्गीकरण (Classification)
- अलग आकृति छांटना (Odd One Out)
- आकृति को मोड़ना और खोलना (Paper Folding and Unfolding)
- गणितीय संक्रियाएं (Mathematical Operations)
- अंकगणितीय नंबर सीरीज (Arithmetic Number Series)
- नॉनवर्बल सीरीज (Non-Verbal Series)
- स्टेटमेंट प्रॉब्लम सॉल्विंग (Statement Problem Solving)
- न्याय तार्किक कथन (Logical Reasoning)
- निष्कर्ष, तार्किक तर्क (Inference, Deduction)
- बैठने की व्यवस्था (Seating Arrangement)
- दिशा और दूरी (Direction and Distance)
- रिश्ते (Relationships)
- डेटा पर्याप्तता (Data Sufficiency) इत्यादि।
सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता (General Knowledge and General Awareness)
सीपीओ एसआई एग्जाम में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता विषय से कुल 50 प्रश्न 50 अंक के आते हैं। ये प्रश्न निम्न टॉपिक से संबंधित होते हैं:
- राष्ट्रीय और करंट अफेयर्स (National and Current Affairs)
- वैज्ञानिक अनुसंधान (Scientific Research)
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व (Famous Personalities)
- भारत और उसके पड़ोसी देश (India and Its Neighbouring Countries)
- वैज्ञानिक खोजें (Scientific Discoveries)
- पुरस्कार और सम्मान (Awards and Honours)
- पुस्तकें और लेखक (Books and Authors)
- खेल, मनोरंजन (Sports, Entertainment)
- सामान्य विज्ञान (General Science)
- श्रद्धांजलिया (Tributes)
- संस्कृति (Culture)
- भारतीय संविधान (Indian Constitution)
- भारतीय राजनीति (Indian Politics)
- विज्ञान (Science)
- आर्थिक दृश्य (Economic Scene)
- भूगोल (Geography) आदि।
SSC CPO Quantitative Aptitude Syllabus in Hindi
इसमें Quantitative Aptitude विषय से कुल 50 प्रश्न आते हैं। ये प्रश्न निम्नलिखित टॉपिक से जुड़े पूछे जाते हैं।
- संख्या प्रणाली (Number System)
- बीजगणित (Algebra)
- ज्यामिति (Geometry)
- त्रिकोणमिति (Trigonometry)
- सांख्यिकी (Statistics)
- प्रतिशत, छूट और लाभ (Percentage, Discount and Profit)
- अनुपात और समानुपात (Ratio and Proportion)
- समय और कार्य (Time and Work)
- दूरी, गति और समय (Distance, Speed and Time)
- सरल और चक्रवृद्धि ब्याज (Simple and Compound Interest)
- लाभ और हानि (Profit and Loss)
- मिश्रण और संसर्ग (Allegation and Mixture)
- डेटा पर्याप्तता (Data Sufficiency)
SSC CPO English Comprehension Syllabus in Hindi
एसएससी सीपीओ इंग्लिश सिलेबस में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न 50 अंक के होते हैं। ग़लत जवाब पर 0.25 अंक अतिरिक्त काट लिए जाएँगे। अतः सभी प्रश्नों का उत्तर भली-भाँति सोच समझकर ही दें।
- रिक्त स्थान भरना (Fill in the Blanks)
- वाक्य सुधार (Sentence Correction)
- पैराग्राफ समरी (Paragraph Summary)
- एक शब्द का प्रतिस्थापन (One Word Substitution)
- विलोम शब्द (Antonyms)
- पर्यायवाची शब्द (Synonyms)
- वाक्य पूरा करना (Sentence Completion)
- अंग्रेजी व्याकरण (English Grammar)
- क्लोज टेस्ट (Cloze Test)
- पैरा जंबल (Para Jumble)
- समरूपता (Analogies)
- वाक्य सुधार (Sentence Correction)
- त्रुटि पहचान (Spotting Errors)
- रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (Reading Comprehension) इत्यादि।
एसएससी सीपीओ पेपर 1 की परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को सभी विषयों का समान रूप से अध्ययन करना चाहिए। उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करके परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार से भी अवश्य रूबरू होना चाहिए।
SSC CPO Paper 2 Syllabus in Hindi
सीपीओ एसआई एग्जाम पेपर 2 में अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन से 200 प्रश्न 200 अंकों के पूछे जाते हैं। पेपर 2 अंग्रेज़ी भाषा से जुड़े शब्दावली, वर्तनी, व्याकरण, वाक्य संरचना, समानार्थी, विलोम, वाक्य पूर्णता, वाक्यांश और शब्दों के मुहावरेदार उपयोग आदि पर वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होते हैं। आइये SSC CPO Paper 2 English Language and Comprehension Syllabus PDF को टॉपिक वाइज समझते हैं:
- त्रुटि पहचान (Error Recognition): इस सेक्शन में उम्मीदवारों को दिए गए वाक्य में त्रुटि का पता लगाने और उसे सुधारने के लिए कहा जाएगा। त्रुटि व्याकरण, वर्तनी, विराम चिह्न, वाक्य संरचना आदि में हो सकती है।
- रिक्त स्थानों की पूर्ति (Fill in the Blanks): इसमें उम्मीदवारों को दिए गए वाक्य में रिक्त स्थानों को उपयुक्त शब्दों या वाक्यांशों से भरने के लिए कहा जाएगा। रिक्त स्थानों को भरने के लिए उम्मीदवारों को अपनी शब्दावली और व्याकरण के ज्ञान का उपयोग करना होगा।
- वाक्य की बनावट (Sentence Structure): इस खंड में उम्मीदवारों को दिए गए वाक्य की संरचना का परीक्षण करने और यह निर्धारित करने के लिए कहा जाएगा कि क्या वह सही है या नहीं। यदि वाक्य में कोई त्रुटि है, तो उम्मीदवारों को उसे सुधारने के लिए कहा जाएगा।
- पर्यायवाची विपरीतार्थक (Synonyms and Antonyms): इस भाग में आपको दिए गए शब्द या वाक्यांश के पर्यायवाची और विलोम शब्द या वाक्यांश को पहचानना होता है। इस खंड के लिए उम्मीदवारों को अपनी शब्दावली का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
- वाक्य पूरा करना (Sentence Completion): इस भाग में आपको दिए गए अधूरे वाक्य को पूरा करना होता है। अधूरे वाक्य को पूरा करने के लिए आपको अपनी समझ और तार्किक कौशल का उपयोग करना होगा।
- पढ़ना (Reading): इस सेक्शन में उम्मीदवारों को दिए गए गद्यांश को पढ़ने और उस पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देना होता है। प्रश्नों में गद्यांश का मुख्य विचार, लेखक का उद्देश्य, गद्यांश में प्रस्तुत तर्क, गद्यांश में प्रयुक्त तथ्य और आंकड़े आदि शामिल हो सकते हैं।
एसएससी सीपीओ सिलेबस से जुड़े प्रश्न
पेपर 1 में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं।
एसएससी सीपीओ में निम्न सब्जेक्ट से प्रश्न आते हैं:
पेपर 1
1) सामान्य बुद्धि और तर्क
2) सामान्य ज्ञान व जागरूकता
3) मात्रात्मक योग्यता
4) अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन
पेपर 2
1) अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन
सीपीओ में कुल 2 पेपर होते हैं।
पेपर 1 – यह एक प्रारंभिक परीक्षा है जो ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। इसमें 4 खंड होते हैं: सामान्य बुद्धिमत्ता और रीजनिंग, सामान्य अध्ययन, प्रारंभिक गणित और अंग्रेजी।
पेपर 2 – यह एक लिखित परीक्षा है जो ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। इसमें 1 खंड होते हैं: अंग्रेजी भाषा और समझ
हाँ, एसएससी सीपीओ में नेगेटिव मार्किंग का प्रविधान होता है। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। यह व्यवस्था दोनों पेपरों, पेपर-1 और पेपर-2 में लागू होती है।
नहीं, एसएससी सीपीओ में इंटरव्यू नहीं होता है बल्कि केवल लिखित परीक्षा होती है।
आशा है कि मेरे द्वारा SSC CPO Syllabus 2023: सीपीओ एसआई एग्जाम पैटर्न & संपूर्ण सिलेबस [PDF] के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब,एग्जाम सिलेबस, करंट अफेयर्स, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।