SSC GD Salary 2023 in Hindi: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कांस्टेबल जीडी भर्ती के अन्तर्गत हर वर्ष हजारों की संख्या में भारतीय केन्द्रीय पुलिस बल जैसे सीआईएसएफ़, सीआरपीएफ़, बीएसएफ़, असम रायफ़ल्स में कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती की जाती है। इस भर्ती के लिए हर वर्ष लाखों की संख्या में छात्र तैयारी करते हैं और एग्जाम देते हैं क्योंकि यह एक सरकारी नौकरी है। लेकिन आपके मन में यह प्रश्न जरुर आता होगा कि आख़िरकार SSC GD Constable Salary in Hindi क्या है?
आज के इस लेख में हम आपको एसएससी जीडी सैलरी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं जैसे SSC GD 2024 Vacancy Notification, SSC GD salary in-hand, बेसिक पे, अलाउंस और अन्य कौन-कौन से लाभ एसएससी जीडी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को सरकार देती है? इत्यादि। यदि आप भारतीय सेना में हैं तो आप Hamraaz App की हेल्प से आप अपनी SSC GD Monthly Salary slip देख सकते हैं।
SSC GD Salary 2023 in Hindi का संक्षिप्त विवरण
- पद का नाम – जीडी
- आयोग – कर्मचारी चयन आयोग
- बेसिक पे – ₹21,700 से ₹69,100
- महंगाई भत्ता – बेसिक पे का 41% (वर्तमान)
- यात्रा भत्ता – ₹1500
- हाउस रेंट भत्ता – ₹2538
- अन्य लाभ – प्रमोशन, छुट्टी
SSC GD Constable Salary 2024 क्या है?
SSC GD Constable Ki Salary 7वें वेतन आयोग के आधार पर निर्धारित की गई है। इस वेतन आयोग के अनुसार जीडी कांस्टेबल का मूल वेतन (बेसिक पे) 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह के बीच होता है। इसके अलावा, उन्हें महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए), मेडिकल क्लेम, यात्रा भत्ता (टीए) और अन्य भत्ते भी सरकार द्वारा हर महीने दिये जाते हैं।
कोई भी उम्मीदवार जब शुरुआती रूप में कांस्टेबल के पद पर भर्ती होता है तो उसे बेसिक पे और अन्य भत्ते जोड़कर कुल सैलरी लगभग ₹30,000 से ₹35,000 के बीच मिलती है। इसमें से हर महीने पीएफ, CGHS, CGEGIS काट लिए जाते हैं। इस प्रकार SSC GD Constable in Hand Salary in Hindi ₹28,000 से ₹29,000 से के आस-पास मिलती है। हालाँकि इनकी इन-हैंड सैलरी उनकी सेवा अवधि, पदस्थापन स्थान और अन्य कारकों के आधार पर भिन्न हो सकती है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल को मिलने वाले भत्तों का विवरण निम्न प्रकार है:
- महंगाई भत्ता (डीए): डीए का भुगतान कर्मचारी के मूल वेतन के प्रतिशत के रूप में किया जाता है। डीए की दर समय-समय पर सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है। वर्तमान में, डीए की दर 41% है।
- मकान किराया भत्ता (एचआरए): एचआरए का भुगतान कर्मचारी के मूल वेतन के एक निश्चित प्रतिशत के रूप में किया जाता है। एचआरए की दर सेवा अवधि और पदस्थापन स्थान के आधार पर भिन्न होती है।
- यात्रा भत्ता (टीए): टीए का भुगतान कर्मचारी को घर से कार्यालय तक यात्रा करने के लिए किया जाता है। टीए की दर सेवा अवधि और पदस्थापन स्थान के आधार पर भिन्न होती है।
- अन्य भत्ते: एसएससी जीडी कांस्टेबल को अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं, जैसे कि वर्दी भत्ता, चिकित्सा भत्ता, छुट्टी यात्रा रियायत (LTC) आदि।
इसके अलावा जीडी कांस्टेबल को पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ भी दिए जाते हैं।
SSC GD Salary Per Month – एसएससी जीडी कांस्टेबल मंथली वेतन क्या है?
कांस्टेबल जीडी में उम्मीदवार को प्रति-वर्ष ₹3 से ₹6 लाख तक का पैकेज मिलता है। इनको मिलने वाले प्रति-माह वेतन में महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता मिलते है। नीचे टेबल के माध्यम से SSC GD Constable Monthly Salary को देख सकते हैं:
वेतन | फाइनल सैलरी |
मूल वेतन | ₹21,700 |
यात्रा भत्ता | ₹1,224 |
मकान किराया भत्ता | ₹2,538 (स्थान के आधार पर बदलता रहता है) |
महंगाई भत्ता | ₹8,897 (मूल वेतन का 41%) |
कुल कमाई | ₹34,359 |
कटौती- सीजीएचएस, सीजीईजीआईएस, पीएफ | ₹125 + ₹30 + ₹3060= ₹3215 |
कुल | ₹31,144.00 |
जीडी कांस्टेबल सैलरी पर्क
SSC GD कॉन्स्टेबल का वेतन भत्ते सहित प्रति माह लगभग 31,144 रुपये होता है। यह वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार तय किया गया है। इसमें निम्नलिखित घटक शामिल हैं:
- मूल वेतन: 21,700 रुपये
- महंगाई भत्ता: 41% (मूल वेतन पर)
- मकान किराया भत्ता: 8% (मूल वेतन पर)
- परिवहन भत्ता: 1224 रुपये
- वर्दी भत्ता: 160 रुपये
- अन्य भत्ते: 200 रुपये
कॉन्स्टेबल को निम्नलिखित भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं:
- चिकित्सा सुविधाएं
- पेंशन योजना
- वार्षिक भुगतान अवकाश
- बीमारी अवकाश
- मातृत्व अवकाश
- अध्ययन अवकाश
- विशेष अवकाश
- सर्विस कार्ड
- आवास सुविधा
- यात्रा भत्ता
- स्थानांतरण भत्ता
- बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता
- हथियार भत्ता
- जोखिम भत्ता
- रात का भत्ता
- पहाड़ी भत्ता
- दूरस्थ क्षेत्र भत्ता
इसके अतिरिक्त कॉन्स्टेबल के वेतन और भत्तों में समय-समय पर सरकार द्वारा वृद्धि की जाती है। उन्हें विभिन्न प्रकार के बोनस और प्रोत्साहन भी दिए जाते हैं। कुल मिलाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी में अच्छी सैलरी और भत्तों के अलावा, उन्हें देश की सेवा करने का भी मौका मिलता है। यह एक सम्मानजनक और चुनौतीपूर्ण नौकरी है, जिसमें करियर की अच्छी संभावनाएं हैं।
SSC GD Constable Job Profile in Hindi
एसएससी जीडी कांस्टेबल की नौकरी प्रोफाइल: जनरल ड्यूटी कांस्टेबल सशस्त्र बलों में सामान्य ड्यूटी के लिए एक पद है। इस पद के चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न कार्यों का निर्वहन करना होता है। इनके कार्यों में शामिल है जैसे:
- सुरक्षा और चौकीदारी
- कानून व्यवस्था बनाए रखना
- अपराधों की रोकथाम और जांच
- VIPs की सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
- आंतरिक सुरक्षा
- सीमा सुरक्षा इत्यादि।
SSC GD कांस्टेबलों को भारत सरकार के विभिन्न विभागों में तैनात किया जाता है, जैसे कि:
- सीमा सुरक्षा बल (BSF)
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
- इंडो-तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP)
- सशस्त्र सीमा बल (SSB)
- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)
- सचिवालय सुरक्षा बल (SSF)
- असम राइफल्स
जीडी कांस्टेबलों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे हमेशा सतर्क रहें और अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और निष्ठा से करें।
एसएससी जीडी कांस्टेबल की जिम्मेदारी क्या-क्या होती है?
भारत सरकार के विभिन्न सशस्त्र सीमा बलों में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल को निम्नलिखित जिम्मेदारियां दी जाती हैं:
- अपने क्षेत्र में गश्त करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करना होता है।
- अशांति की स्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखनी होती है।
- चेकपॉइंट्स पर तैनात किया जा सकता है और वाहनों और लोगों की जांच करनी होती है।
- इनको VIPs को सुरक्षा प्रदान करनी होती है।
- आपराधों की जांच और अपराधियों को पकड़ने में मदद करनी होती है।
- आपदा प्रबंधन में मदद करनी होती है।