Types of Mangoes in India in Hindi: फलों का राजा आम केवल गर्मियों के सीज़न में ही मिल पाता है। इसे खाने के शौकीन लोग पूरे साल आम का इंतजार करते रहते हैं। भारत के साथ दुनिया के सभी देशों में आम की अलग-अलग किस्में मिलती है। लेकिन केवल भारत के अलग-2 हिस्सों में लगभग 1000 से भी ज्यादा किस्में है, जिनकी स्वाद से लेकर महक तक सब अलग होती है।
दक्षिण भारत में आम की कई सारी वैराइटी पाई जाती है, वहीं महाराष्ट्र से लेकर उत्तर भारत में चौसा, लंगड़ा जैसे मशहूर आम मिलते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आम के महत्वपूर्ण किस्मों (Types of Mangoes in India in Hindi) के बारे में जानने वाले हैं, जिनके नाम और स्वाद एकदम अलग अलग है। तो आइए शुरू करता है..
Types of Mangoes in India in Hindi – भारत में पायी जाने वाली आम की किस्म
भारत में कई अलग-अलग प्रकार की आम की किस्म पायी है। इनमें से कुछ का विवरण निम्नलिखित है:
लंगड़ा आम
लंगड़ा आम नाम सुनने में जितना अटपटा है, वह उतना ही खाने में स्वादिष्ट आम होता है। यह आम की एक महत्वपूर्ण किस्म है। इसकी खेती उत्तर प्रदेश के बनारस में की जाती है। इस आम के पकने के बाद भी इसका रंग हरा रहता है।
मालदा आम
इस आम को बिहार में अधिकतर पाया जाता है। और इसे बिहार में आमों का राजा भी कहा जाता है। मालदा आम का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। इस आम का उपयोग चटनी बनाने के लिए भी किया जाता है। यह अन्य आमों की तुलना में काफी पतला होता है, और इसकी महक बहुत ही मिठी सी होती है।
चौसा आम
चौसा आम भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में पाया जाता है। चौसा आम बिहार में भी काफी लोकप्रिय हैं। इस आम से जुड़ा एक इतिहास भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि सोलहवीं शताब्दी में शेरशाह के शासनकाल में इसका प्रचलन था। यह मानसून में ज्यादा मिलता है।
केसर आम
यह आम की सबसे महंगी किस्म है। केसर आम अहमदाबाद और गुजरात राज्य से पाया जाता है। इस किस्म की खेती पहली बार 1931 में किया गया था। इसका उत्पादन जूनागढ़ के नवाब द्वारा किया गया था। इसकी विशेषता यह है, कि यह केसर जैसा महकता है, इसलिए इसका नाम केसर आम पड़ा है।
बादामी आम
बदामी आम को अल्फांसो आम के नाम से भी जाना जाता है। यह किस्म कर्नाटक में उगाई जाती है। यह आम कॉफी जूस वाला होता है। इसलिए बदामी आम का जूस बनाने के लिए ज्यादा प्रयोग किया जाता है।
Types of mangoes in India GK Question in Hindi – आम की क़िस्म से जुड़े प्रश्न
प्रश्न-1 आम का वानस्पतिक नाम क्या है?
- मांगिफेरा इंडिका
- मैंगो शावर
- आम्रपाली
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर- आम का वानस्पतिक नाम मांगिफेरा इंडिका हैं।
प्रश्न-2 आम के उत्पादन में प्रथम राज्य कौन सा है?
- बिहार
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
उत्तर- आम के उत्पादन में प्रथम राज्य उत्तर प्रदेश हैं।
प्रश्न-3 आम किस विटामिन का अच्छा स्रोत होता है?
- विटामिन ए
- विटामिन बी
- विटामिन सी
- विटामिन डी
उत्तर- आम विटामिन ए का अच्छा स्रोत होता हैं।
प्रश्न-4 आम के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
- प्रथम
- दूसरा
- तीसरा
- चौथ
उत्तर- आम के उत्पादन में भारत का विश्व में प्रथम स्थान हैं।
प्रश्न-5 फल उत्पादन के अंतर्गत सबसे ज्यादा क्षेत्रफल किस फल का होता हैं?
- आम
- पपीता
- अनार
- लीची
उत्तर- फल उत्पादन के अंतर्गत सबसे ज्यादा क्षेत्रफल आम फल का होता हैं।
प्रश्न-6 देश में लगभग आम की कितनी वैरायटी पाई जाती है?
- 500
- 700
- 1000
- 2000
उत्तर- देश में लगभग आम की 1000 वैरायटी पाई जाती हैं।
प्रश्न-7 कौन से आम के वैरायटी में सबसे ज्यादा विटामिन ए पाया जाता हैं?
- अमरपाली
- अल्फांसो
- मल्लिका
- बॉम्बेग्रिन
उत्तर- मल्लिका आम के वैरायटी में सबसे ज्यादा विटामिन ए पाया जाता हैं।
प्रश्न-8 कौन से आम के वैरायटी में सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता हैं?
- बॉम्बेग्रीन
- अमरपाली
- अल्फांसो
- मल्लिका
उत्तर- बॉम्बेग्रीन आम के वैरायटी में सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता हैं।
प्रश्न-9 गृहवाटिका के लिए सबसे अच्छी आम की वैरायटी कौन सी हैं?
- अल्फांसो
- मल्लिका
- अमरपाली
- लंगड़ा
उत्तर- गृहवाटिका के लिए सबसे अच्छी आम की वैरायटी अमरपाली हैं।
प्रश्न-10 किस आम के वैरायटी को GI टैग मिला हैं?
- अमरपाली
- अल्फांसो
- लंगड़ा
- मल्लिका
उत्तर- अल्फांसो आम के वैरायटी को GI टैग मिला हैं।
प्रश्न-11 अल्फांसो आम की वैरायटी कौन से राज्य में पाई जाती हैं?
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- बिहार
उत्तर- अल्फांसो आम की वैरायटी महाराष्ट्र में पाई जाती हैं।
प्रश्न-12 बॉम्बेग्रीन आम की वैरायटी कौन से राज्य में सबसे पहले आती हैं?
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- बिहार
उत्तर- बॉम्बेग्रीन आम की वैरायटी राजस्थान में सबसे पहले आती हैं।
कुछ मत्त्वपूर्ण प्रश्न-
बॉम्बेग्रीन आम के वैरायटी में सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता हैं।
आम का वानस्पतिक नाम मांगिफेरा इंडिका हैं।
आशा है कि मेरे द्वारा Top 10 Richest Man in the World List: विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची [Oct 2023] के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब,एग्जाम सिलेबस, करंट अफेयर्स, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।