UP Board Result 2023 (यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023) – इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से लेकर 4 मार्च 2023 तक चली है। प्रदेश के लगभग 58 लाख हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम का इंतजार है।
आज के इस लेख में हम आपको UPMSP Result 2023 Direct Link से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे परिणाम जारी होने की समय व तिथि, परिणाम जारी होने की आधिकारिक वेबसाइट, Bihar Board 12th Result 2023, Bihar Board 10th Result 2023, CBSE 10th Result 2023, यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया व पिछले वर्षों के कुछ महत्वपूर्ण आँकड़ों का विस्तृत विवरण प्रदान करेंगे।
अतः आप सभी से आग्रह है कि UP Board 10th Result व UP Board 12th Result की पल-पल की अपडेट पाने के लिए हमारे Sarkari Result पेज को बुकमार्क करना ना भूलें।
UP Board Scrutiny Form 2023 Latest Update
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बीते 25 अप्रैल को 10वीं व 12वीं के परिणाम को जारी किया था। इसके बाद जो स्टूडेंट अपने परिणाम से असंतुष्ट थे वे अपनी उत्तर-पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के लिए 19 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें की इसके लिए प्रति प्रश्नपत्र की दर से ₹500-₹500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसकी पूरी सूचना निम्न है-
UP Board Result 2023 Latest Update – यूपी बोर्ड लेटेस्ट अपडेट
25 अप्रैल 2023 – आज मंगलवार को बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित कर दिया है। सभी विद्यार्थी अपना परिणाम नीचे दी गई लिंक से चेक कर सकते हैं।
- यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक 1
- यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक 2
- यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक 1
- यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक 2
18 अप्रैल 2023 – ताजा खबरों की मानें तो इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम 27 अप्रैल 2023 तक जारी किया जा सकता है। संभव है कि दोनों परिणाम एक ही दिन जारी हों। हालाँकि अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
8 अप्रैल 2023 – यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्राप्त ताजा जानकारी के मुताबिक़ 5 और 6 अप्रैल को 12वीं के छूटे छात्र-छात्राओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। अब इनके प्रैक्टिकल के अंक भी सर्वर पर अपलोड होंगे uske बाद ही UP Board Result 2023 Date की घोषणा की जा सकती है। मीडिया सूत्रों की माने तो इस बार यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 27 अप्रैल से पहले की जा सकती है।
1 अप्रैल 2023 – अभी सोशल मीडिया पर एक सूचना तेज़ी से वायरल हो रही है जिसके मुताबिक UP Board 10th Result 2023, 5 अप्रैल को दोपहर 2:00 PM जबकि UP Board 12th Result 2023, उसी दिन 4:00 PM जारी होगा। इसे आप नीचे देख सकते हैं।
इसके सफ़ाई में UPMSP ने आज एक अधिकारिक अधिसूचना जारी कर इस खबर को निराधार और फर्जी बताया है। और छात्रों से इसे संज्ञान में न लेने की अपील की है। आपको बता दें कि हाईस्कूल और इंटर की कुल 3.19 करोड़ कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में परिणाम संभवतः जल्द ही जारी होंगे।
30 अप्रैल 2023 – यूपी बोर्ड एग्जाम 2023, 14 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक खत्म हो चुका है। आपको बता दें कि 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य भी शुरू हो गया है। UP Board Result 2023 Date and Time का छात्र-छात्राओं को बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि हर वर्ष की तरह इस बार भी UPMSP 2023 Result की समय और तारीख इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
इसके साथ ही साथ UP Board 10th Result और UP Board 12th Result छात्रों के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर मैसेज के माध्यम से भेजे जाएंगे। पिछले वर्ष यूपीएमएसपी रिजल्ट 18 जून को दोपहर 2:00 बजे जारी किया गया था। इसमें कक्षा 10 में कानपुर के प्रिंस पटेल ने पहला स्थान हासिल किया था।
रिजल्ट घोषित होने के बाद आप results.upmsp.edu.in 2023 या results.gov.in साइट के माध्यम से आप अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि इस बार लगभग हाईस्कूल और इंटर में कुल मिलाकर 58 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है जिनको रिजल्ट का इंतजार है। सभी छात्र-छात्राएं अपना परिणाम अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से up result.nic.in 2023 पर देख सकेंगे।
UP Board Result 10th / 12th 2023 Date and Time
ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अपने अंतिम दौरे में चल रहा है। मूल्यांकन का कार्य 1 अप्रैल 2023 तक चलने की संभावना है। इसके पश्चात छात्रों के परिणाम को तैयार किया जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि UP Board Result 10th / 12th इस बार अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह या मई के प्रथम सप्ताह तक जारी हो सकता है।
हालांकि इसके बारे में अभी यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से कोई ऑफिशियल न्यूज़ नहीं आई है। जैसे ही यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 डेट से जुड़ी कोई भी अपडेट आती है। हम अपने पोस्ट के माध्यम से आप को अधिसूचित करेंगे। इसके लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करें तथा इस पेज को रेगुलर विजिट करते रहें। अधिक जानकारी के लिए आप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresult nic या upmsp.edu.in पर भी विजिट कर सकते हैं।
UP Board Result 2023 Official Site – आधिकारिक वेबसाइट
यूपी बोर्ड 10th / 12th रिजल्ट को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कई अधिकारी वेबसाइट के माध्यम से आप देख सकते हैं। यह परिणाम जिन-जिन साइट पर जारी किया जाएगा उनकी सूची निम्नलिखित है। नीचे दी गई वेबसाइट को रेगुलर विजिट कर आप परिणाम से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं –
- upmsp.edu.in
- upmspresults.up.nic.in
- upresults.nic.in 2020
- results.gov.in
- results.nic.in
- results.upmsp.edu.in 2023
UP Board Result 2023 Online कैसे चेक करें?
यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम को आप अपने रोल नंबर के जरिए चेक कर सकेंगे जबकि 12वीं के लिए रोल नंबर व स्कूल कोड की आवश्यकता होगी। आपको बता दें कि यह रिजल्ट पूरी तरह से प्रोविजनल होगा अर्थात् इसे आप आधिकारिक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
यदि परिणाम देखने के पश्चात इसमें आपको कोई छोटी -बड़ी गड़बड़ी मालूम पड़ती है तो आप इसके लिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं साथ ही साथ परिणाम जारी होने के 15 से 20 दिन के बाद आपके विद्यालय पर आप की मार्कशीट बोर्ड द्वारा भेज दी जाती है। आइए अब हम एक-एक करके देखते हैं कि यूपी बोर्ड 10th रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12th रिजल्ट आप किस तरह से स्टेप बाय स्टेप चेक कर सकते हैं –
UP Board 10th Result online कैसे चेक करें?
UPMSP 10th Result 2023 चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को अपनायें-
- up board result 2023 class 10 check by roll number के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के किसी ब्राउज़र में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in ओपन करें।
- अब आपको होम पेज पर यूपी बोर्ड 10 रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उपरोक्त लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट विंडो खुल जाएगी।
- इसमें आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद अंत में व्यू बटन पर क्लिक कर दें।
अब आपका 10 वीं कक्षा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसको आप स्क्रीनशॉट या प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए रख लें।
यूपी बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2023 ऑनलाइन चेक कैसे करें?
कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राएं UPMSP 12th Result 2023 के लिए नीचे दिए गए चरणों को अपनाएं-
- up board result 2023 class 12 check by roll number सबसे पहले अपने मोबाइल में इसके आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in को ओपन करें।
- अब होम पेज पर दिख रहे हैं यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके पश्चात अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
- अंत में सबमिट का बटन दबा दें।
- अब आपका कक्षा 12वीं का परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे स्क्रीनशॉट लेकर या प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के अंदर के लिए अवश्य रखें
UPMSP Result 2023 SMS से कैसे देखें?
सभी छात्र छात्राएं व कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट को SMS के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाएं –
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक बाय एसएमएस के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में SMS एप्लीकेशन को खोलें।
- इसके पश्चात निम्न प्रारूप में 10वीं व 12वीं के लिए मैसेज को टाइप करें –
- 10वीं के लिए – UP10 <space> Roll_Number
- 12वीं के लिए – UP12 <space> Roll_Number
- अब टाइप किए गए मैसेज को 56263 पर भेज दें।
सफलतापूर्वक मैसेज भेजे जाने के पश्चात यूपी बोर्ड परिणाम 2023 10वीं या 12वीं आपको इसी नंबर पर टेक्स्ट प्रारूप में प्राप्त हो जायेगा।
UP Board 10th / 12th Result 2023 Name Wise – यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 नाम वाइज कैसे देखें?
यदि आपको अपना रोल नंबर नहीं याद है तो आप अपने नाम के अनुसार भी अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट नाम के अनुसार देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएं –
- सर्वप्रथम अपने मोबाइल में indiaresults.com की वेबसाइट खोलें।
- इसके पश्चात प्रदेश के अंतर्गत उत्तर प्रदेश का चुनाव करें।
- अब यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट जो देखना चाहते हैं तो क्लिक करें।
- यहां पर आपको अपना नाम दर्ज करना पड़ेगा।
- इसके बाद जमा करें का बटन दबाएं।
- अब आपके नाम से जुड़ी पूरी सूची खुल जाएगी
- इसमें से आप अपना नाम और अपने माता-पिता के नाम के साथ मिलान करते हुए खोजें और उसके सम्मुख दिए गए परिणाम प्राप्त करें के बटन पर क्लिक करें।
- उपरोक्त लिंक पर क्लिक करते ही यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 name wise आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इस प्रकार से आप आसानी से नेम वाइज यूपीएमएसपी बोर्ड रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 में मौजूद विवरण
आपके यूपी बोर्ड 10वीं / 12वीं रिजल्ट में कुछ मूलभूत चीजें अंकित होनी चाहिए। इनका विवरण निम्नलिखित है –
- कक्षा (10वीं, 12वीं)
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- माता का नाम
- पिता का नाम
- जिला / स्कूल कोड
- समूह कोड
- विषय-वार थ्योरी में अंक
- विषयवार प्रैक्टिकल अंक
- कुल अंक
- अधिकतम अंक
- परिणाम
- रिजल्ट स्टेटस / डिवीज़न
UP Board 10th / 12th Roll Number 2023 Search कैसे करें?
यदि आपको अपना रोल नंबर नहीं पता है तो रोल नंबर ढूंढने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाएं।
- यूपी बोर्ड रोल नंबर 2023 का पता लगाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट को खोलें।
- अब होम पेज पर महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड खंड में जाएँ।
- यहां पर मौजूद यूपी बोर्ड कक्षा 10 /12 रोल नंबर के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने दूसरा पेज खुल जाएगा।
- यहां पर आप अपनी पंजीकरण संख्या, जनपद, स्कूल कोड, नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी भरें।
- इसके बाद सर्च रोल नंबर बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका UPMSP 10वीं / 12वीं रोल नंबर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इस रोल नंबर को नोट कर लें या प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए रख लें।
UP Board 10th / 12th Topper List 2023 – यूपी बोर्ड रिजल्ट टॉपर लिस्ट
जैसे ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया जाता है। उसी के साथ साथ कक्षा 10वीं और 12वीं में टॉपर्स की सूची भी जारी की जाती है। नीचे तालिका में पिछले वर्ष के टॉपर्स की सूची आप देख सकते हैं-
UP Board 10th Toppers 2022
रैंक | छात्र / छात्रा का नाम | % अंक | जिला का नाम |
1 | प्रिंस पटेल | 97.67 | कानपुर |
2 | संस्कृति ठाकुर | 97.50 | मुरादाबाद |
2 | किरण कुशवाहा | 97.50 | कानपुर |
3 | अनिकेत शर्मा | 97.33 | कन्नौज |
UP Board 12th Toppers 2022
रैंक | छात्र / छात्रा का नाम | प्राप्त अंक का % | जिला का नाम |
1 | दिव्यांशी | 95.40 | फतेहपुर |
2 | योगेश प्रताप सिंह | 95 | बाराबंकी |
2 | अंशिका यादव | 95 | प्रयागराज |
3 | बाल कृष्ण | 94 | फतेहपुर |
3 | प्रखर पाठक | 94 | कानपुर |
3 | दिया मिश्रा | 94% | प्रयागराज |
3 | आंचल यादव | 94% | प्रयागराज |
3 | अभिमन्यु वर्मा | 94% | बाराबंकी |
यूपी बोर्ड रिजल्ट के आंकड़े 2023
पिछले 5 वर्षों का यूपी बोर्ड 10/12 रिजल्ट का आँकड़ा निम्न है-
वर्ष | कक्षा 12 वीं आँकड़े | कक्षा 10 वीं आँकड़े | ||
कुल छात्र (लाख में) | पास % | कुल छात्र (लाख में) | पास % | |
2022 | 24.10 | 85.33 | 25.20 | 88.18 |
2021 | 26.10 | 97.88 | 29.82 | 99.53 |
2020 | 24.84 | 74.00 | 27.72 | 83.00 |
2019 | 25.78 | 70.06 | 31.95 | 80.06 |
2018 | 26.04 | 72.43 | 36.55 | 75.16 |
यूपी बोर्ड परिणाम 2023 से जुड़े प्रश्न
आप अपना यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट इस लेख में बताये गये तरीके से देख सकते हैं। नीचे संक्षेप में हमने चरण भी दिये हैं-
➡ सबसे पहले ऑफिसियल साइट upmsp.edu.in पर जाएँ।
➡ अब यूपी बोर्ड 10 / 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
➡ फिर अपना रोल नंबर भरें।
➡ अंत में कैप्चा कोड भरकर व्यू बटन दबाएँ।
➡ अब परिणाम आपकी स्क्रीन पर होगा।
आप अपना 10वीं का रिजल्ट upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in साइट की हेल्प से लेख बताये गये तरीके से चेक कर सकते हैं।
अभी यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की कापियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि मूल्यांकन कार्य 1 अप्रैल तक समाप्त हो जाएगा। इसके बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल के अंतिम या मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
आप लेख में बतायें गये तरीक़े से अपना 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट अप्रैल में जारी हो सकता है।
आशा है कि मेरे द्वारा UP Board Result 2023 - यूपी बोर्ड कक्षा 10 & 12 रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देखें? @upmsp.edu.in के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।