UP Family ID Portal : जैसा आप जानते हैं कि इस समय भारत में बेरोजगारी का आज का दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सभी परिवारों को नौकरी का अवसर मुहैया कराने के लक्ष्य को पूरा करने हेतु Family ID एक परिवार एक पहचान योजना का शुभारंभ किया है।
उत्तर प्रदेश ऐसा करने वाला पहला राज्य नहीं है। इससे पहले भी हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान इत्यादि में ऐसी योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने भी बड़ा कदम उठाया है।
यदि आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं और एक परिवार एक पहचान योजना से अभी तक अनजान है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।
क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको Parivar ID UP योजना से जुड़ी सभी बातें जैसे यूपी फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन, यूपी वृद्धा पेंशन योजना आवेदन, वृद्धा पेंशन योजना स्टेट्स, उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन नई लिस्ट, यूपी पेंशन पोर्टल, इसका लाभ, उद्देश्य, पंजीकरण करने हेतु आवश्यक योग्यता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, Family ID Card PDF Download, Family ID Status इत्यादि विस्तारपूर्वक समझाने वाले हैं।
अतः आपसे अनुरोध है कि Family id uttar pradesh Portal की सटीक व स्पष्ट जानकारी हेतु हमारा यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ें तो चलिए शुरू करते हैं…
Familyid up gov in 2023 पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | फ़ैमिली आईडी पोर्टल |
प्रदेश | उत्तर-प्रदेश |
विभाग | योजना विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | प्रदेश का हर पात्र नागरिक |
पोर्टल का उद्देश्य | एक परिवार एक पहचान प्रदान करना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | UP Family ID Portal : यूपी एक परिवार एक पहचान योजना Registration / Login कैसे करें? |
वर्ष | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://familyid.up.gov.in/ |
Family ID UP पोर्टल क्या है?
प्रदेश सरकार ने एक परिवार एक पहचान योजना के अंतर्गत राज्य के सभी निवासियों के लिए फैमिली आईडी को बनवाना अनिवार्य कर दिया है।
इसके लिए विशेष पोर्टल का निर्माण किया गया जिसे familyid.up.gov.in के नाम से जाना जाता है। परिवार आईडी योजना के तहत सरकार हर परिवार को एक विशिष्ट पहचान संख्या जारी करेगी।
साथ ही साथ सभी परिवारों का एक व्यापक ऑनलाइन डेटाबेस सरकार अपने पास एकत्र करेगी। जिससे विभिन्न योजनाओं और नौकरी के अवसरों को उनके पात्र लाभार्थियों तक पहुंच को सुनिश्चित किया जा सके। आपको बता दें कि इस समय राज्य में 3.6 करोड़ परिवार है और 15 करोड़ आधार प्रमाण राशन कार्ड धारक हैं।
हर व्यक्ति का राशन कार्ड नंबर ही उसका परिवार आईडी होगा। इसकी जांच में इस पोर्टल के जरिए कर सकते हैं। ऐसे सभी परिवार जिनके पास राशन कार्ड नहीं है इसके जरिए 12 अंकों की एक विशिष्ट परिवार आईडी प्राप्त कर सकेंगे और अपने आईडी में परिवार के अन्य सदस्यों (Family ID Add Members) को भी जोड़ सकेंगे।
उत्तर प्रदेश फैमिली आईडी के उद्देश्य
सरकार द्वारा शुरू की गई एक परिवार एक पहचान योजना का मुख्य उद्देश्य सभी मूल निवासियों का ऑनलाइन डेटाबेस अपने पास संग्रहित करना है।
जिससे सरकार अलग-अलग समय पर संचालित की जाने वाली योजनाओं के लिए लाभार्थियों का स्वतः चयन कर सके और लाभ के वितरण को जरूरतमंदों तक सीधे पहुंचा सके।
इससे जहां एक तरफ सरकार पर लोगों की विश्वसनीयता बढ़ेगी। वहीं दूसरी तरफ सरकारी कार्यप्रणाली में एक पारदर्शिता भी आएगी।
Family ID के लाभ
एक बार आप परिवार आईडी बनवा लेते हैं तो इसके पश्चात निम्नलिखित लाभ के आप हकदार हो जाएंगे।
- प्रदेश में निकलने वाली विभिन्न नौकरियों में आवेदन हेतु।
- परिवार आईडी की मदद से आप राज्य सरकार के विभिन्न छात्रवृति योजनाओं का भी लाभ ले सकेंगे।
- इसके साथ ही साथ आप आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा सकेंगे।
- प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए आपको अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
- फैमिली आईडी से सभी किसान परिवारों को सब्सिडी और कृषि उपकरण तथा बीज भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
- UP Family ID Card की मदद से श्रमिक सदस्य को विभिन्न कल्याण योजनाओं में सहायता अनुदान के अवसर भी मिलेंगे।
यूपी परिवार आईडी पंजीकरण हेतु आवश्यक योग्यता
उत्तर प्रदेश में परिवार आईडी के लिए पंजीकरण करने हेतु आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए।
- आवेदक या परिवार का मुखिया उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- इसके लिए आवेदन वे लोग ही कर सकेंगे जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है।
- सभी राशन कार्ड धारकों के लिए उनकी राशन कार्ड संख्या उनकी फैमिली आईडी होगी।
- यूपी फ़ैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
Ek Parivar Ek Pahchan पंजीकरण हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
UP FamilyID पोर्टल पर जब पंजीकरण ऑनलाइन करने जाते हैं तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता होगी।
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड संख्या
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।
Family Identity Card Apply ऑनलाइन से जुड़े तथ्य
- Family ID Card के लिए आवेदन आप अपने मोबाइल के जरिए या फिर अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से कर सकते हैं।
- इसके लिए शैक्षिक योग्यता व अन्य मानक नहीं तय किए गए हैं। अतः आवेदन कोई भी राज्य का मूल नागरिक कर सकता है।
- यदि आप शहरी क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं तो परिवार आईडी बनवाने हेतु परिवार के सदस्यों का सत्यापन उप जिला अधिकारी या लेखपाल के माध्यम से किया जाएगा।
- ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों का सत्यापन खंड विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी स्तर से होगा।
- परिवार आईडी बनवाने के लिए आवेदन शुल्क ₹30 देना होगा।
परिवार आईडी पंजीकरण हेतु निर्देश
- परिवार रजिस्ट्रेशन हेतु परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- परिवार रजिस्ट्रेशन हेतु सभी सदस्यों का मोबाइल OTP के माध्यम से e-KYC किया जाना अनिवार्य है, जिसके लिये सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिये।
- ऐसे व्यक्ति जो पहले से ही किसी परिवार में जुड़े हुये हैं, उन्हें किसी अन्य परिवार में नहीं जोड़ा जा सकता है।
- रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में समस्त आवश्यक जानकारी पूर्णत: सही भरें, जिससे कि सत्यापन आसानी से किया जा सके।
- ऐसे परिवार जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध है, उनकी राशन कार्ड संख्या ही फैमिली आई0डी0 होगी तथा उनको फैमिली आई0डी0 बनवाने की आवश्यकता नहीं है। उनके द्वारा रजिस्ट्रेशन के उपरान्त आधार संख्या डालकर फैमिली आई0डी0 डाउनलोड/प्रिन्ट की जा सकती है।
- फैमिली आई0डी0 की अद्यतन स्थिति को 15 अंकों के एप्लीकेशन नंबर को Track Application Status में डालकर देखा जा सकता है।
UP Family ID Registration कैसे करें?
फैमिली आईडी कार्ड प्राप्त करने हेतु सबसे पहले पोर्टल पर आपको पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इसकी पूरी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है :-
- Parivar ID Card के पंजीकरण हेतु सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउज़र में इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://familyid.up.gov.in खोलें।
- अब होम पेज पर दिए गए न्यू फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने महत्वपूर्ण निर्देशों का एक पेज खुल जाएगा। इन निर्देशों को ऊपर हमने अलग से दिया है, इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- उसके पश्चात पेज पर नीचे जाएँ।
- यहां पर रजिस्टर के अंतर्गत आवेदक का नाम व आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब गेट ओटीपी का बटन दबाएं।
- ओटीपी दर्ज कर वेरीफाई करें और आगे बढ़े।
- अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- इसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें व आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
- पूरा फॉर्म भरने के बाद अंत में कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
- इस प्रकार से आप UP Family ID के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन सफलतापूर्वक कर सकते हैं।
Family ID Status कैसे ट्रैक करें?
परिवार आईडी पोर्टल पर पंजीकरण करने के पश्चात आपको एक 15 अंकों की आवेदन संख्या मिलती है। इसके जरिए आप पोर्टल पर जाकर फैमिली आईडी स्टेटस की जांच कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है :-
- इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को अपने मोबाइल में खोलें।
- अब होम पेज में दिए गए ट्रेक एप्लीकेशन स्टेटस के लिंक पर जाएं।
- फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इसमें आपको 15 अंकों की आवेदन संख्या दर्ज करनी पड़ेगी।
- उसके बाद अद्यतन स्थिति दिखाएं का बटन दबाना पड़ेगा।
अब आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। इस प्रकार से आसानी से आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
UP Family ID Update / Edit कैसे करें?
परिवार आईडी बनने के बाद मान लीजिए आपके परिवार में कोई नया सदस्य शामिल होता है या फिर किसी सदस्य की कमी हो जाती है तो ऐसे में आप को फैमिली आईडी अपडेट करने की आवश्यकता होती है। इसकी पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है :-
- फैमिली आईडी में सुधार हेतु सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- अब होम पेज दिए गए Sign IN पर क्लिक करें।
- फिर आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर Send OTP पर क्लिक करें।
- अब OTP दर्ज कर सबमिट करें।
- अब आपके सामने Family ID Login का पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपको अपना विवरण भरकर लॉगिन करें।
- इसके पश्चात आप अपनी आईडी पर जाएं तथा उसमें दिए गए Edit लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके फैमिली आईडी में सुधार करने के विकल्प खुल जाएंगे।
- यहां पर आप सदस्यों के नाम, जन्मतिथि, लिंग इत्यादि में सुधार कर सकते हैं।
फैमिली आईडी यूपी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
जी नहीं, जो राशन कार्ड धारक है उनके लिए उनके 12 अंकों का राशन कार्ड संख्या ही उनकी फैमिली आईडी होगी। इसी के जरिए इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं और विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
ऐसे सभी उम्मीदवार जो राशन कार्ड धारक नहीं है। वह एक परिवार एक पहचान योजना के अंतर्गत परिवार आईडी कार्ड बनवा सकते हैं।
इसके आधिकारिक वेबसाइट https://familyid.up.gov.in/ है।
इसका हेल्पडेस्क ईमेल आईडी हेल्प 📧 help.familyid@gmail.com है।
इसका मूल पता 5th Floor, Yojana Bhawan, Lucknow, Uttar Pradesh-226001 है।
आशा है कि मेरे द्वारा UP Family ID Portal : यूपी एक परिवार एक पहचान योजना Registration / Login कैसे करें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।