UP Jal Nigam Recruitment 2023 : जल निगम में तकनीकी स्टॉफ की बड़ी कमी को दूर करने की कवायद शुरू हो गई है, अभियंताओं के 740 पर एवं लिपिक संवर्ग के 100 पदों पर भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। यह भर्तियां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से करायी जायेगी।
सहायक अभियंताओं के 797 पदों में 209 पद खाली हैं। इसी तरह अधिशासी अभियंता के 194 में 88 व अधीक्षण अभियंताओं के 151 पदों में 116 पद रिक्त पड़े हैं। अगले पांच वर्षों में 2,045 पद और रिक्त हो जाएंगे।
जल निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार (तृतीय) ने पत्रकारवार्ता में बताया कि तकनीकी स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए वर्ष 2022-23 के लिए सहायक अभियंता (सिविल) के 80 व सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) के 18 कुल 98 पदों तथा अवर अभियंता (सिविल) के 518 व अवर अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) के 124 पदों कुल 642 पदों पर लोक सेवा आयोग से भर्ती के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
UP Jal Nigam Recruitment 2023 : संक्षिप्त विवरण
- संस्था का नाम : उत्तर प्रदेश जल निगम भर्ती बोर्ड
- पद का नाम : असिस्टेंट इंजीनियर / जूनियर इंजीनियर
- पदों की संख्या : 840
- चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा
- आवश्यक योग्यता : B.Tech/Diploma
- आयु सीमा : 18 से 40 वर्ष
- सैलरी : पदों के अनुसार अलग – अलग
- आवेदन की अंतिम तिथि : अभी घोषित नहीं
- ऑफिशियल वेबसाइट : http://jn.upsdc.gov.in/
UP Jal Nigam Recruitment 2023 : महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : अभी जारी नहीं की गई
- आवेदन की अंतिम तिथि : अभी जारी नहीं की गई
- ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि : अभी जारी नहीं की गई
- लिखित परीक्षा : अघोषित
UP Jal Nigam JE/AE Eligibility 2023 : शैक्षणिक योग्यता
उत्तर प्रदेश जल निगम भर्ती बोर्ड में सहायक इंजीनियर के पद के लिए अभ्यर्थी के पास इंजीनियरिंग में 4 वर्ष का बीई / बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। और अवर अभियंता के पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास 3 वर्ष का सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल ब्रांच में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
UP Jal Nigam Recruitment Age-Limit 2023 : आयु सीमा
यदि आप उत्तर प्रदेश में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो जल निगम में असिस्टेंट इंजीनियर एवं जूनियर इंजीनियर आपके लिए एक अच्छी नौकरी हो सकती है। इसमें आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा में छूट आयोग के नियमानुसार प्रदान की जाती है।
UP Jal Nigam Recruitment 2023 Notification : आधिकारिक अधिसूचना
उत्तर प्रदेश जल निगम में सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता के कुल 642 पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक अधिसूचना मिले सूत्रों के अनुसार 2022 के दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह या 2023 के जनवरी महीने के मध्य तक आने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ आपको यह भी बता दें कि जैसे ही इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी तत्काल ही मेरे द्वारा आपको सूचित किया जाएगा। इसलिए जो भी अभ्यर्थी सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता की तैयारी में जुटे हुए हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
UP Jal Nigam Vacancy 2023 : पदों का विवरण
यूपी जल निगम में आयोग द्वारा बताया गया है कि इस समय कुल 840 पद रिक्त हैं। जिसमें सहायक अभियंता के 98 पद शामिल है एवं अवर अभियंता के 642 पर वही लिपिक संवर्ग के 100 पद रिक्त हैं।
UP Jal Nigam JE/AE Salary 2023 : वेतनमान
उत्तर प्रदेश जल निगम में सहायक अभियंता और अवर अभियंता का वेतनमान 9300 – 34800 ग्रेड पे ₹4200/- होता है। सहायक अभियंता की सैलरी लगभग ₹60000 मंथली होती है। वहीं अगर अवर अभियंता के मंथली सैलरी की बात की जाए तो वह 50 से 55 हजार के बीच में होती है।
यूपी जल निगम एई एवं जेई भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड
सहायक अभियंता (AE) के लिए
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्रासंगिक इंजीनियरिंग संवर्ग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
अवर अभियंता (JE) के लिए
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश जल निगम में सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। सहायक अभियंता के पद के लिए लिखित परीक्षा एवं उसके बाद साक्षात्कार भी शामिल होता है जो अभ्यर्थी इन दोनों परीक्षाओं में उत्तरण होता है उसे ही अंतिम रूप से चयनित किया जाता है। अवर अभियंता के पद के लिए केवल एक परीक्षा आयोजित की जाती है जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करता है उसे अंतिम रूप से चयनित माना जाता है।
आवेदन शुल्क
यूपी जल निगम में सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता के पदों के लिए जनरल ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को ₹600 देना होगा वही एससी एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए ₹300 शुल्क देय होगा। पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट के लिए कोई भी शुल्क नहीं लगेगा।
UP Jal Nigam JE/AE Online Form 2023 : आवेदन कैसे करें
इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग के अभ्यर्थी अपना आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम की आधिकारिक वेबसाइट http://jn.upsdc.gov.in/ पर जाकर अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निर्धारित दिनांक में अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी जल निगम कुछ महत्वपूर्ण लिंक
- ऑनलाइन आवेदन लिंक (जल्द सक्रिय होगा)
- आधिकारिक वेबसाइट
UP Jal Nigam Recruitment 2023 से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
यूपी जल निगम की ऑफिसियल साइट http://jn.upsdc.gov.in/ है।
यूपी जल निगम का हेल्पलाइन नंबर ☎️ 8178018388 है।
विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी जल निगम में अवर अभियंता सिविल के कुल 518 पदों पर अधिसूचना जारी होगी।
यूपी जल निगम में आवेदन करने हेतु उम्र-सीमा 18 से 40 वर्ष तक की है।
UP Jal Nigam Vacancy 2022 official website – https://jn.upsdc.gov.in/
हमें आशा है कि मेरे द्वारा UP Jal Nigam Recruitment 2023 के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसे ही Latest Jobs Update के लिए हमारी साइट CareerBanao.Net (कैरियर बनाओ) को बुकमार्क करें और रोज़ाना विज़िट करें।