UP Ration Card New List 2023 (यूपी राशन कार्ड लिस्ट fcs.up.gov.in) : यदि आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं तो आपने भी अपने घर में राशन कार्ड जरूर बनवाया होगा। यह एक ऐसा दस्तावेज होता है जो घर के मुखिया के नाम से बनता है और इसमें सभी सदस्यों का नाम होता है। इसके जरिए अब विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं। यदि आपने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो यूपी राशन कार्ड लिस्ट (UP Ration Card List) में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
हर वर्ष इस नई लिस्ट में नए लाभार्थियों का नाम जुड़ता रहता है। यूपी न्यू राशन कार्ड लिस्ट 2023 में आपका नाम शामिल किया गया है कि नहीं यह आप कैसे चेक कर सकते हैं? इसकी आधिकारिक वेबसाइट fcs up nic in ration card list 2022-23 के जरिए आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट देख सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया आज के इस लेख में हम आपको विस्तार से समझाने वाले हैं।
UP Ration Card New List 2022-23 : संक्षिप्त विवरण
- योजना का नाम – राशन कार्ड
- विभाग – खाद्य एवं रसद विभाग
- प्रदेश – उत्तर प्रदेश
- लाभार्थी – उत्तर प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारक
- आधिकारिक वेबसाइट – www.fci.gov.in
यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 ऑनलाइन
यदि आपके पास अभी तक अपना राशन कार्ड नहीं है तो आप कई योजनाओं से चूक सकते हैं तो जल्द से जल्द आप राशन कार्ड के लिए आवेदन कर दें। आवेदन करने के पश्चात आप UP New Ration Card List में घर बैठे आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in के माध्यम से UP Ration Card Check कर सकते हैं।
Fcs Up Gov In 2022 list पर उपलब्ध डाटा
उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग के अधिकारीक वेबसाइट fcs.up.gov.in से प्राप्त डाटा के आधार पर इस समय कुल अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 4091279 है जबकि कुल अंत्योदय लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ 8837114 है। कुल पात्र घरेलू कार्ड तीन कारणों 1710750 है और कुल पात्र घरेलू लाभार्थियों की संख्या 12 करोड़ 60 लाख 83 हजार 531 है।
UP APL / BPL Ration Card जिलेवार सूची
प्रदेश सरकार ने कार्ड धारकों को 2 श्रेणी में बांटा है जिसमें एक एपीएल राशन कार्ड दूसरे बीपीएल राशन कार्ड धारक होते हैं। यदि आपने भी एपीएल या बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड की पूरी सूची डाउनलोड कर सकते हैं या ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं।
UP Ration Card List 2023 | यूपी राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें?
आपका राशन कार्ड बन गया है कि नहीं यह चेक करने के लिए आप UP Ration Card New List देखना होगा। इस लिस्ट को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप वाइज हमने नीचे बता रखी हैं जिसका अनुसरण कर घर बैठे आप यह कार्य कर सकते हैं..
- यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाइए।
- इसके पश्चात साइट के होम पेज पर आपको आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पात्रता सूची के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने जिलों की सूची दिखाई देगी, इसमें से अपने संबंधित जिले का चुनाव करें।
- जिले का चुनाव करने के बाद अपने टाउन या ब्लॉक का चुनाव करें।
- इसके पश्चात आपके ब्लॉक या टाउन के अंतर्गत आने वाले कोटेदारों की सूची दिखेगी।
- इसमें से संबंधित दुकानदार का चयन करें।
- दुकानदार के नाम के सम्मुख आपको राशन कार्डों की संख्या के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सम्मुख क्षेत्र के सभी कार्ड धारकों की एक सूची प्रदर्शित होगी।
- इसमें आप अपने राशन कार्ड संख्या या नाम के आधार पर अपना राशन कार्ड ढूंढे।
- अब जैसे ही आप अपने नाम के सम्मुख राशन कार्ड की संख्या के लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सम्मुख आपका राशन कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा। जिसमें आप अपने घर के सदस्यों का नाम देख सकते हैं।
यूपी राशन कार्ड 2023 NFSA की पात्रता सूची में अपना नाम कैसे चेक करें?
UP Ration Card NFSA 2023 List में नाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया हमने चरणबद्ध ढंग से नीचे बतायी है जिसका अनुपालन कर यह कार्य बहुत आसानी से कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको होम पेज पर एनएफएसए की पात्रता सूची में खोजें के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, इस पेज में राशन कार्ड संख्या या राशन कार्ड अन्य विवरण से में से किसी एक का चुनाव करें।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें मांगी गए सभी विवरण सही-सही भरे और खोजे के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस तरह से आप राशन कार्ड की पात्रता की सूची में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
राशन कार्ड धारकों की सूची कैसे देखें?
यदि आपके पास पहले से ही आपका अपना राशन कार्ड है तो इसके आप अंत्योदय योजना के अंतर्गत सरकारी राशन कम पैसे में प्राप्त कर सकते हैं। राशन कार्ड धारकों की सूची (UP Ration Card Suchi 2023-24) देखने के लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को अपनाएं।
- UP Ration Card List के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इस के होम पेज पर आपको जन उपयोगी सूचनाएं के सेक्शन में जाएं।
- यहां पर आपको राशन कार्ड धारकों की सूची के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उपरोक्त लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा, इस पेज में आपको अपना जिला, राशन कार्ड वितरण का खंड, दुकान संख्या, वित्तीय वर्ष इत्यादि मूलभूत जानकारियां दर्ज करनी होगी।
- अंत में कैप्चा कोड दर्ज करें और देखें कि बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आसानी से आप राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
TPDS के अंतर्गत बने BPL / अन्त्योदय कार्ड कैसे खोजें?
- सबसे पहले खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको बीपीएल / अंत्योदय कार्ड खोजें के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके पश्चात TPDS के अंतर्गत बने बीपीएल या अंत्योदय कार्ड खोजें के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, इसमें मांगी गई सभी जानकारी जैसे जिला, क्षेत्र, विकास-खंड, ग्राम पंचायत, मुखिया का नाम, राशन कार्ड संख्या इत्यादि दर्ज करें।
- अंत में कैप्चा कोड दर्ज कर खोजें के लिंक पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप आसानी से उपरोक्त प्रक्रिया का पालन कर टीपीडीएस के अंतर्गत बने बीपीएल कार्ड की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
FCS UP App Download
सरकार ने खाद्य विभाग के अंतर्गत उपलब्ध सभी सामग्रियों को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए FCS UP Mobile App अभी लांच कर दिया है जिसे आप डाउनलोड कर अपने स्मार्टफोन के जरिए समझ जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:-
UP Ration Card New List से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
यदि आपने अभी तक अपना राशन कार्ड नहीं बनवाया है तो इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से या फिर साइबर कैफे के माध्यम से भी कर सकते हैं।
यदि आपको अपने राशन कार्ड संबंधित कोई भी समस्या होती है तो सरकार के द्वारा दिए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर ☎️1800 212 5512 पर कॉल कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड संबंधी समस्याओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in को लांच कर दिया है।
मूल रूप से राशन कार्ड को तीन भागों में बांटा गया है जिनमें एक APL, दूसरा BPL तथा तीसरा AAY श्रेणी होती है।
हमें आशा है कि मेरे द्वारा UP Ration Card New List 2022-23 के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए CareerBanao.Net को बुक्मार्क करें, धन्यवाद।