UPBOCW IN 2023 : यूपी श्रमिक पंजीयन पोर्टल Login व 🔥 श्रमिक सर्टिफिकेट कैसे देखें?

UPBOCW IN 2023, BOCW UP, यूपी श्रमिक पंजीयन पोर्टल, Registration, Shramik Card, श्रमिक सर्टिफिकेट : उत्तर प्रदेश सरकार ने भवन एवं अन्य निर्माण कार्य में लगे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की दयनीय स्थिति को सुधारने, उन्हें नियमित रोजगार तथा निश्चित कार्य समय, मूलभूत व कल्याणकारी सुविधाओं को प्रदान करने के उद्देश्य एक नए ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की है जिसे यूपीबीओसीडब्ल्यू के नाम से जाना जाता है।

हिंदी में इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नाम से जाना जाता है। इस पोर्टल की शुरूआत श्रम विभाग उत्तर प्रदेश (UP Shram Vibhag) द्वारा की गई है।

यदि आप भी इस असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले काम कार है तो आपको इसके बारे में अवश्य जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि इस पर ऐसे कामगारों व श्रमिकों के कल्याण के लिए कई आर्थिक योजनाएं हैं जिनका लाभ आप उठा सकते हैं। इसी तरह से बिहार सरकार ने भी BOCW Bihar और पंजाब ने BOCW Punjab पोर्टल की शुरुआत की है।

आज इस लेख में हम आपको यूपी श्रमिक पंजीयन पोर्टल (UP BOCW) से जुड़ी पूरी जानकारी कैसे Shramik Registration, लॉगिन, श्रमिक पंजीयन की स्थिति, श्रमिक सर्टिफिकेट, भुगतान इत्यादि से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार में प्रदान करने वाले हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि हमारा UPBOCW IN का लेख अंत तक जरूर पढ़ें तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देर के..

UPBOCW IN Shramik Panjiyan Portal
UPBOCW IN Shramik Panjiyan Portal 2023

UPBOCW IN 2023 पोर्टल का संक्षिप्त विवरण

Table of Contents

  • पोर्टल का नाम – उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीयन पोर्टल
  • विभाग – श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश
  • सरकार – उत्तर प्रदेश
  • लाभार्थी – उत्तर प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
  • उद्देश्य – श्रमिकों के कल्याण व आर्थिक सहायता हेतु
  • वर्ष – 2023
  • श्रेणी – सरकारी योजना
  • आवेदन की प्रक्रिया – ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट – https://upbocw.in/

UPBOCW पोर्टल क्या है?

यदि आप भी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है और भवन एवं अन्य विनिर्माण क्षेत्र में कामगार है तो आप इस UPBOCW पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। क्योंकि बिना पंजीकरण के आप इस पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

राज्य के सभी 18 से लेकर 60 वर्ष की अवस्था वाले कामगार BOCW UP 2023 पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। इसकी अधिकारिक साइट upbocw.in है।

UPBOCW का फुल फॉर्म क्या है?

यूपीबीओसीडब्ल्यू का फुल फॉर्म (UPBOCW Full Form) अंग्रेजी में The Building and Other Construction Workers Welfare Board होता है। हिंदी में इसे उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड कहा जाता है।

इसकी स्थापना प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं व उनकी दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए किया है। इसकी देखरेख श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश (Labour Department, Government of Uttar Pradesh) द्वारा की जाती है।

UPBOCW IN पोर्टल पर उपलब्ध योजनाएं

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर श्रमिकों के कल्याण हेतु कई योजनाएं उपलब्ध कराई गई है। इस पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं की सूची निम्नलिखित है:

  • मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना
  • संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना
  • आवासीय विद्यालय योजना
  • कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना
  • कन्या विवाह सहायता योजना
  • शौचालय सहायता योजना
  • आपदा राहत सहायता योजना
  • महात्मा गाँधी पेन्शन योजना
  • गम्भीर बीमारी सहायता योजना
  • निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना
  • प0 दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना

आवश्यक पात्रता

  • मातृत्व एवं शिशु योजना का हितलाभ श्रमिक के प्रथम दो प्रसवों तक सीमित।
  • मातृत्व हितलाभ महिला श्रमिक की दशा में संस्थागत प्रसव में ही देय।
  • बालिका मदद योजना का लाभ पहली कन्या सन्तान एवं दूसरी सन्तान भी बालिका होने पर हितलाभ देय। निःसन्तान दमपत्ति में कानूनी रूप से गोद ली गयी बालिका को भी देय।

आवश्यक अभिलेख

  • अद्यतन पंजीयन
  • राजकीय अस्पताल में संस्थागत प्रसव/गर्भपात/नसबन्दी होने सम्बन्धी प्रमाण-पत्र
  • आन-लाइन जारी जन्म प्रमाण-पत्र
  • वैधानिक गोदनामा
  • परिवार रजिस्टर, आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति

योजना के अंतर्गत देय हितलाभ

  • मातृत्व हितलाभ में पंजीकृत पुरूष कामगारों को रू0- 6,000/- एकमुश्त देय।
  • महिला कर्मकार को संस्थागत प्रसव की स्थिति में 3 माह के न्यूनतम वेतन के समतुल्य धनराशि तथा रू. 1,000/- चिकित्सा बोनस के रूप में देय होगा।
  • महिला श्रमिक को गर्भपात होने की दशा में 06 सप्ताह के समतुल्य तथा नसबन्दी कराये जाने पर 02 सप्ताह के समतुल्य न्यूनतम वेतन।
  • शिशु के पुत्र होने की दशा में एकमुश्त रू0 20,000 तथा पुत्री होने पर रू0 25,000 प्रति शिशु की दर से देय होगा।
  • परिवार में पहली सन्तान बालिका होने अथवा दूसरी सन्तान के भी बालिका होने की दशा अथवा कानूनी रूप से गोद ली गयी बालिका की दशा में रू0 25,000 की सावधि जमा।
  • जन्म से दिव्यांग बालिका की दशा में रू0 50,000 की सावधि जमा। परिपक्वता राशि बालिका के 18 वर्ष की आयु तक अविवाहित रहने की दशा में ही देय होगी। शर्त पूर्ण न होने पर कोई भी राशि देय नहीं।

आवासीय विद्यालय योजना

प्रदेश सरकार ने निर्माण-श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आवासीय विद्यालय योजना की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ उठाने ke लिए तय पात्रता, जरुरी दस्तावेज व योजना के अंतर्गत मिलने वाला हितलाभ निम्नलिखित है:-

पात्रता

  • इस योजना का उद्देश्य UPBOCW पोर्टल पर सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 06 से 14 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों को प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल एवं माध्यमिक शिक्षा की व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए उन्हें गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करना है।
  • इसके लिए पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों के ऐसे पुत्र/पुत्रियां, जिनकी आयु 06 से 14 वर्ष के मध्य हैं, वे आवासीय विद्यालयों में प्रवेश ले सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • पंजीयन प्रमाण-पत्र की छायाप्रति
  • हाल में ही अंशदान जमा होने का प्रूफ

योजना के अंतर्गत देय हितलाभ

  • पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों के ऐसे बच्चे, जिनकी आयु 06 से 14 वर्ष के मध्य हैं, हेतु निःशुल्क आवासीय शिक्षा।
  • निःशुल्क आवास, वस्त्र, भोजन एवं अन्य सुविधायें।
  • प्रदेश के 12 जनपदों में संचालित।
  • अटल आवायीय विद्यालयों के प्रारम्भ होने के उपरान्त उनमें विलय।

शौचालय सहायता योजना

पात्रता

  • UPBOCW पोर्टल पर अद्यतन पंजीकृत श्रमिक
  • ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनके अपने आवास हैं कितु उनमें शौचालय की सुविधा नहीं है और उसे किसी अन्य सरकारी योजना में इस प्रकार का लाभ प्राप्त न हुआ हो।
  • इसके अंतर्गत परिवार ‘‘एक ईकाई’’ के रूप में लिया जायेगा।
  • लाभार्थी के पास आधार पंजीयन एव राष्ट्रीकृत बैंक में सी0बी0एस0 ब्रान्च में एकाउन्ट होना अनिवार्य है।

आवेदन हेतु आवश्यक अभिलेख

  • अद्यतन पंजीकृत होने का प्रमाण-पत्र
  • किसी भी अन्य योजना में शौचालय निर्माण सुविधा का लाभ न प्राप्त होने तथा परिवार के पास पक्का मकान न होने के सम्बन्ध में घोषणा पत्र
  • आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की प्रतिलिपि योजना का कार्यान्वयन जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से।

देय हितलाभ

  • आवेदन करने पर रू0 12,000 की राशि 02 समान किस्तों में देय होगी। जिसमें प्रथम किस्त रू0 6,000 प्रोत्साहन अग्रिम के रूप में तथा दूसरी किस्त निर्माण पूर्ण होने तथा शौचालय का प्रयोग प्रारम्भ करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से देय होगी।
  • श्रमिकों का चयन जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा पंजीकृत श्रमिकों की सूची में से बेसलाइन सर्वें से मिलान करने के उपरान्त ही होगा।
  • भुगतान लाभार्थी के बैंक खातों में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा हस्तांतरित किया जायेगा।

UP BOCW पोर्टल पर श्रमिक पंजीयन हेतु पात्रता मानदंड

श्रमिक पंजीयन पोर्टल पर कोई भी आम नागरिक पंजीकरण नहीं कर सकता है। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा निश्चित पात्रता और मानदंड तय किए गए हैं, जो निम्नलिखित है:-

  • आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक द्वारा निर्माण श्रमिक के रूप में वर्ष में कम से कम 90 दिन कार्य पूर्ण किया हो।

श्रमिक पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आप upbocw पर अपना Shramik Registration कराने जा रहे हैं तो इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।

  • पंजीकरण शुल्क ₹20।
  • सदस्यता बनाए रखने हेतु अंशदान (Renewal Fee) के रूप में प्रति वर्ष ₹20 या 3 वर्ष हेतु ₹60 जमा करना होगा।
  • श्रमिक का पासपोर्ट आकार का एक फोटोग्राफ।
  • स्वप्रमाणित आधार कार्ड की प्रतिलिपि।
  • स्वघोषित घोषणा पत्र की प्रतिलिपि।
  • नियोजन प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि।
  • स्वप्रमाणित बैंक पासबुक की प्रतिलिपि।

निर्माण कार्य की सूची जिसमें कार्य श्रमिक UP BOCW पर पंजीयन हेतु पात्र हैं

क्रम संख्या लाभार्थी श्रमिक क्रम संख्या लाभार्थी श्रमिक
1छप्पर छानेवाले11बिल्डिंग का कार्य करने वाले
2राजमिस्त्री12लेखाकार का काम करने वाले
3बांध  प्रबंधक ,भवन निर्माण के अधीन कार्य करने वाले13इलेक्ट्रिक वाले
4खिड़की ग्रिल एवं दरवाज़ों की गढ़ाई और स्थापना करने वाले14चट्टान तोड़ने वाले
5पत्थर तोड़ने वाले15सीमेंट ,पत्तर ढोने का काम करने वाले
6प्लम्बर16चुना बनाने का काम करने वाले
7निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले17कुआ खोदने वाले
8हतोड़ा चलानेवाले18सड़क निर्माण करने वाले
9मोजेक पोलिश19पुताई करने वाले
10लुहार20कारपेंटर का कार्य करने वाले

Shramik Panjikaran 2023 श्रमिक पंजीकरण कैसे करें?

UPBOCW.IN पर Shramik Panjikaran 2022-23 करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • UPBOCW पर श्रमिक पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक साइट पर जाएँ।
  • अब साइट के होम पेज पर श्रमिक पंजीयन के अंतर्गत आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने श्रमिक पंजीयन का आवेदन/संसोधन पोर्टल खुल जाएगा।
  • यदि आप पहली बार पंजीकरण करने जा रहे हैं तो अब अपना आधार नंबर डालें।
  • अब अपना मंडल वि जनपद चुनें तथा वैलिड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • फिर आवेदन/संशोधन करें के बटन पर क्लिक करें।
  • अब OTP डालें।
  • अंत में प्रमाणित करें का बटन दबाएँ।
  • अब सरलतापूर्वक पंजीकरण होने पर आपके पंजीकरण संख्या मिल जाएगी।

इस प्रकार आप UPBOCW पोर्टल और Shramik Panjikaran 2023 करा सकते हैं।

UP Labour Card Renewal Online कैसे करें?

एक बार श्रमिक कार्ड बनवाने के बाद आपको उसे हर साल रिन्यूअल कराना होगा। labour card renewal online up की पूरी प्रकिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले इसकी अधिकारिक साइट पर जाएँ।
  • अब साइट के होम पेज पर पंजीकरण नवीनीकरण के अंतर्गत आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने up bocw renewal portal खुल जाएगा।
  • इसके बाद श्रमिक पंजीयन के दौरान प्राप्त पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
  • अंत में कैप्चा कोड दर्ज कर सर्च का बटन दबाएँ।
  • अब आपका Shramik Card का विवरण आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसमें दिए गए नवीनीकरण करें के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी नवीनीकरण की अवधि चुनें फिर नवीनीकरण जमा करें का बटन दबाएँ।
  • अब आप नवीनीकरण हेतु आवश्यक अंशदान (पेमेंट) वाले पेज पर पहुँच जाएँगे।
  • उपरोक्त भुगतान की प्रक्रिया को पूरा करें, फिर आपको इसकी एक रसीद प्राप्त हो जाएगी।

इस प्रकार आप Uttar Pradesh Labour Card Renewal ऑनलाइन कर सकते हैं।

Get UP Labour Card Registration No. / Application No कैसे निकालें?

यदि आपको अपनी श्रमिक पंजीयन संख्या (Labour Card Number) याद नहीं हैं तो आप इसे अपने Aadhar Number या Mobile Number से ढूँढ सकते हैं। इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सर्वप्रथम श्रम विभाग के अधिकारिक पोर्टल upbocw.in पर जाएँ।
  • अब साइट के होम पेज पर पंजीकरण नवीनीकरण के अंतर्गत आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Get Your Registration No के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आप अपने आधार नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर के ज़रिए अपनी श्रमिक पंजीयन संख्या प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके बाद उपरोक्त जानकारी दर्ज कर सर्च का बटन दबाएँ।
  • इस प्रकार आपका Labour Card Number आपको प्राप्त हो जाएगी।

UP BOCW Labour Card Status Check 2022-23 कैसे चेक करें?

UPBOCW IN पर श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करने के पश्चात आप इसके स्टेट्स को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। UP Shramik Card Status Online चेक करने की पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • Labour Card का Status चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक साइट पर जाएँ।
  • अब होम पेज पर श्रमिक पंजीयन की स्थिति के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Shramik Panjiyan Registration Status पोर्टल खुल जाएगा।
  • इसमें आप अपने Labour Card का status अपने Aadhar Card Number, Application Number या Registration Number के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
  • आप अपने अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करें।
  • अब आवश्यक जानकारी दर्ज करें और कैप्चा कोड डालें।
  • अंत में सर्च का बटन दबाएँ।

आप आपकी स्क्रीन पर UP Labour Card Status दिख जाएगा।

UP Labour Card Download Online कैसे करें?

जब आप एक बार उत्तर प्रदेश श्रम विभाग के आधिकारिक पोर्टल UPBOCW पर श्रमिक पंजीयन करा लेते हैं तो इसके पश्चात आप अपना Shramik Certificate अपने Aadhar Card Number या Panjiyan Sankhya के माध्यम से Download कर सकते हैं। श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर मीनू बार में दिए गए श्रमिक के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर dropdown-menu में से श्रमिक सर्टिफिकेट के लिंक पर क्लिक करें।
Shramik Certificate / Labour Card Download Online
  • अब आपके सामने श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए नया पेज खुल जाएगा।
  • ध्यान रहे कि आप अपना Shramik Panjiyan Card, आधार कार्ड संख्या या पंजीयन संख्या दोनों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके बाद अपनी आधार कार्ड संख्या या पंजीयन संख्या दोनों में से किसी एक को दर्ज करें।
  • अब कैप्चा कोड दर्ज करें और नीचे दिए गए सर्च के बटन को दबाएं।
Shramik Panjiyan Card Download
  • इस प्रकार यदि आपका Labour Card बन गया होगा तो वह आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट कर रख सकते हैं।

यूपी श्रम पोर्टल पर योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर-प्रदेश सरकार के श्रम पोर्टल (UPLIMS) पर कई प्रकार की सरकारी योजनाएँ हैं जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की online प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले अधिकारिक साइट पर जाएँ।
  • अब होम पेज पर दिए गए योजना आवेदन के अंतर्गत आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
Bocw up Yojana Online Apply
  • फिर आपके सामने UPLMIS IN पोर्टल खुल जाएगा।
  • इसमें आप अपना मण्डल, योजना, आधार कार्ड नंबर वि मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अब आवेदन पत्र खोले का बटन दबाएँ।
UPLIMS Portal
  • इसके पश्चात आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • इसमें माँगीं गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • अंत में सबमिट का बटन दबाएँ।

इस प्रकार आप यूपी श्रम पोर्टल पर मौजूद विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

श्रम पोर्टल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीयन पोर्टल की ऑफिसियल साइट क्या है?

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीयन पोर्टल की ऑफिसियल साइट https://upbocw.in/ है।

श्रमिक कार्ड के लिए किस साइट से आवेदन कर सकते हैं?

श्रमिक कार्ड के लिए किस साइट से आवेदन आप https://upbocw.in सकते हैं।

श्रमिक कार्ड के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

श्रमिक कार्ड के लिए हेल्पलाइन नंबर ☎️ 18001805160, 05122297142, 05122295176 है।

UP BOCW Head office का मूल पता क्या है?

यूपी श्रम पोर्टल का मूल पता उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, 2nd फ्लोर, ए & डी ब्लाक, किशान मंडी भवन, विभूति खंड, गोमती नगर लखनऊ – 226010 है।

यूपी उप-श्रमायुक्त मण्डल अयोध्या का मोबाइल नंबर क्या है?

यूपी उप-श्रमायुक्त मण्डल अयोध्या का मोबाइल नंबर ☎️ 9634837550 है।

आशा है कि मेरे द्वारा UPBOCW IN 2023 : यूपी श्रमिक पंजीयन पोर्टल, Login व श्रमिक सर्टिफिकेट के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment