UPI Full Form : यूपीआई का फुल फॉर्म, UPI ID कैसे बनाएँ से जुड़ी जानकारी

UPI Full Form (यूपीआई का फुल फॉर्म) : UPI का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Unified Payments Interface जबकि हिंदी में इसे एकीकृत भुगतान अन्तराफलक के नाम से जाना जाता है।

आज का समय पूरी तरह से मोबाइल और इंटरनेट ने बदल दिया है। आज आप घर बैठे-बैठे अपने मनपसंद चीजें इंटरनेट के जरिए मंगा सकते हैं। यही नहीं डिजिटल क्रांति की ही देन है कि अब आप लेन-देन भी ऑनलाइन कर सकते हैं।

आजकल बहुत सारे UPI माध्यम है जिनसे आप चंद सेकंड में अपने बैंक से पैसा दूसरे के बैंक अकाउंट में भेज सकते हैं। आज करोड़ों की संख्या में भारत में यूपीआई यूज़र है लेकिन बहुत सारे लोगों को शायद UPI Ka Full Form ना पता हो।

हम आपकी इसी समस्या का समाधान करने के लिए आज के इस लेख में UPI से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे UPI Full Form in Hindi, यूपीआई क्या होता है? इत्यादि विस्तार से साझा करने वाले हैं।

अतः यूपीआई का फुल फॉर्म से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त करने के लिए यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें, चलिए शुरू करते हैं।

UPI Full Form
UPI Full Form

UPI Full Form in Hindi : संक्षिप्त विवरण

  • सेवा का नाम हिंदी में – एकीकृत भुगतान अन्तराफलक
  • सेवा नाम अंग्रेज़ी में – Unified Payments Interface
  • संक्षिप्त नाम – यूपीआई
  • लेख का नाम – UPI Full Form in Hindi
  • लाभ – वित्तीय लेन-देन में आसानी
  • उदाहरण – फोन पे, गूगल पे, ऐमज़ान पे इत्यादि

यूपीआई क्या है?

UPI Ka Full Form समझने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि यूपीआई क्या है? दोस्तों यूपीआई एक तरफ से ऑनलाइन माध्यम से पैसे के लेनदेन का तरीका है जिसे Nation Payment Corporation of India यानी NPCI के द्वारा 11 अप्रैल 2016 को लांच किया गया था।

अब यूपीआई की मदद से आप अपने दोस्त, परिवार या रिश्तेदार को मात्र कुछ सेकंड के ही अंदर ऑनलाइन माध्यम से पैसा भेज सकते हैं। एक समय था जब आपको अपने खाते से पैसा किसी दूसरे के खाते में भेजने के लिए बैंकों में घंटो-घंटो लाइन लगाना पड़ता था। लेकिन UPI आ जाने से यह काम काफी आसान हो गया है।

UPI Full Form : यूपीआई का फुल फॉर्म

बहुत से लोग सोचते होंगे कि यूपीआई अपने आप में एक पूर्ण शब्द है। लेकिन आपको बता दें कि यह 3 अक्षरों का एक संक्षिप्त शब्द है। UPI Full Form अंग्रेजी में Unified Payments Interface होता है। हिंदी में इसे एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस के नाम से जाना जाता है।

यह एक एकीकृत भुगतान प्रणाली है जिसके माध्यम से आप वित्तीय लेनदेन आसानी से घर बैठे कर सकते हैं। यही नहीं इसके माध्यम से आप मूवी टिकट, रेल टिकट, मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, शॉपिंग इत्यादि भी कर सकते हैं।

Unified Payments Interface को नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से संक्षिप्त रूप में आप और आसानी से और बेहतर ढंग से समझ सकते हैं:-

यूपीआई का फुल फॉर्म
U ForUnified (एकीकृत)
P ForPayments (भुगतान)
I ForInterface (अन्तराफलक)

उपरोक्त टेबल का अवलोकन करने के बाद हमें उम्मीद है कि आपको UPI Full Form से जुड़ी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। अब आइए जानते हैं यूपीआई काम कैसे करता है?

upi id full form

UPI का मतलब यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस है। यह एक रीयल-टाइम भुगतान प्रणाली है जो मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अंतर-बैंक लेनदेन की सुविधा प्रदान करती है।

इसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा विकसित किया गया था और यह उपयोगकर्ताओं को एक विशिष्ट UPI आईडी के उपयोग के साथ बैंक खातों के बीच तुरंत धन हस्तांतरित करने की अनुमति देता है।

UPI full form in Banking

यहाँ UPI से संबंधित कुछ सामान्य शब्द और उनके FULL FORM हैं:

  1. UPI: Unified Payments Interface
  2. NPCI: National Payments Corporation of India
  3. BHIM: Bharat Interface for Money
  4. IMPS: Immediate Payment Service
  5. AEPS: Aadhaar Enabled Payment System
  6. USSD: Unstructured Supplementary Service Data
  7. PSP: Payment Service Provider
  8. VPA: Virtual Payment Address
  9. MDR: Merchant Discount Rate
  10. QR Code: Quick Response Code

Unified Payments Interface (UPI) कैसे काम करता है?

दरअसल यूपीआई के लांच होने से पहले भारत में वित्तीय लेनदेन काफी कठिन और समय लेवा होता था। लोग इस के नाम से ही घबरा जाते थे। इसके अलावा लोगों को घंटो-घंटो बैंकों व एटीएम के बाहर लाइन लगाना पड़ता था। यूपीआई से पहले इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के जरिए ट्रांजैक्शन किया जाता था लेकिन यह इतना आसान नहीं हुआ करता था।

इन्हीं सारी समस्याओं का निदान हेतु एनपीसीआई के द्वारा यूपीआई प्रणाली को लांच किया गया। यह मुख्य रूप से एक एकीकृत भुगतान प्रणाली है जिसके माध्यम से आप सेकंड में फंड ट्रांसफर मोबाइल के जरिए कर सकते हैं।

अब यूपीआई के जरिए आपको जिस व्यक्ति को पैसा भेजना होता है बस आपको उसके UPI ID की जरूरत होती है। या तो आप बारकोड स्कैन कर भी यह काम और आसानी से कर सकते हैं। संक्षिप्त शब्दों में कहें तो यूपीआई हर व्यक्ति के मोबाइल स्मार्टफोन में उसका बैंक है इसके माध्यम से वह अपने स्मार्टफोन के जरिए लेनदेन सेकंडो में कर सकता है।

वर्तमान समय में गूगल पे, फोन पे, अमेजन पे व्हाट्सएप पे और भी बहुत सारे यूपीआई पेमेंट माध्यम और एप्लीकेशन मौजूद है। इसके अलावा पेटीएम और BHIM UPI का इस्तेमाल भी ज्यादातर किया जा रहा है।

UPI ID कैसे बनाएं?

दोस्तों यदि आप भी यूपीआई के माध्यम से लेनदेन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी एक यूनीक UPI ID क्रिएट करनी होती है। यूपीआई आईडी कैसे क्रिएट करनी है यह विधि हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बतायी है जिसका अनुसरण कर आप यह काम बड़ी आसानी से कर सकते हैं:-

सर्वप्रथम आपको यूपीआई सपोर्ट करने वाले कुछ एप्लीकेशन जैसे गूगल पे, फोन पे अमेजन पे या व्हाट्सएप, पेटीएम इत्यादि को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।

इसके पश्चात अब आपको अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से साइन इन कर अपने बैंक अकाउंट को अटैच करना होगा। ध्यान दें कि आप अपना यूपीआई आईडी उसी मोबाइल नंबर से क्रिएट करें जो आपके बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड हो। अन्यथा की स्थिति में आप UPI ID क्रिएट करने में असफल हो सकते हैं।

अब बैंक अकाउंट ऐड करने के बाद आपको एक वर्चुअल पेमेंट ऐड्रेस यानी VPA बनाना होगा। इसी को संक्षिप्त रूप में यूपीआई आईडी के नाम से भी जाना जाता है। अब आप इस UPI ID के जरिए अपने बैंक अकाउंट में किसी के माध्यम से पैसा मंगवा सकते हैं या फिर पैसा भेज सकते हैं। यदि आप Phone Pe का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें यूपीआई आईडी 7668XXXXXX@ybl, 9559XXXXXX@ybl जैसी होती है।

यूपीआई पिन क्या होता है?

शुरुआत में जब आप अपना नया यूपीआई आईडी बनाते हैं तो उसी समय आपको एक यूपीआई पिन क्रिएट करना होता है। यूपीआई पिन मुख्यता 4 या 6 अंकों का एटीएम पिन तरह की तरह से ही होता है। जब भी आप अपनी यूपीआई आईडी के माध्यम से किसी से पैसे का लेनदेन करते हैं तो आपको अंत में UPI PIN डालना पड़ता है। तभी आप किसी को पैसा भेज सकते हैं। यूपीआई पिन गलत होने पर आप का ट्रांजैक्शन असफल हो जाता है।

हमेशा ध्यान रखें कि यूपीआई पिन आपका एक व्यक्तिगत गोपनीय पिन होता है। इसे कभी भी दूसरों के साथ शेयर ना करें।

यूपीआई के क्या फायदे हैं?

UPI Full Form का सबसे बड़ा लाभ यह है कि अब आप 24/7 कभी भी कहीं से भी अब किसी के भी बैंक अकाउंट में पैसा भेज सकते हैं या उनसे मंगा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी बैंक या एटीएम के चक्कर नहीं काटने होते हैं।

पहले जब नेट बैंकिंग या एटीएम के जरिए आप जब पैसे का लेनदेन करते थे तो उसमें बैंक अकाउंट, आईएफएससी कोड और भी अन्य जानकारियों की आवश्यकता होती थी लेकिन अब मात्र यूपीआई आईडी के जरिए यह काम चंद सेकेंड में कर सकते हैं।

यूपीआई के जरिए न केवल पैसे का लेनदेन बल्कि आप घर बैठे मूवी टिकट, रेल टिकट, शॉपिंग, बिजली का बिल, मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज जैसी सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

@ybl upi full form | @ybl upi फुल फॉर्म क्या है?

@ybl upi दो अलग – अलग वर्ड हैं जिसमे @ybl का सम्बन्ध Yes Bank से है यह एक खास तरह का UPI पेमेंट के सम्बन्ध में एड्रेस है जिससे यह पता चलता है की UPI द्वारा किया गया पेमेंट Yes Bank के जरिये हुआ है जबकि UPI फुल फॉर्म Unified Payments Interface होता है.

कुछ प्रचलित UPI App के नाम

इस समय भारत में कई यूपीआई एप मौजूद है। इनमें से ज्यादा प्रचलित यूपीआई एप्स के नाम निम्नलिखित हैं:-

  • फोन पे
  • गूगल पे
  • अमेजन पे
  • व्हाट्सएप पे
  • भीम यूपीआई
  • पेटीएम
VDO FULL FORMCDS FULL FORM
SSC FULL FORMBSC FULL FORM
IAS FULL FORMCPU FULL FORM
BDC FULL FORMB.Ed full form
ITI FULL FORMUPI FUL FORM
DM FULL FORMICU FULL FORM
ED FULL FORMGMAIL FULL FORM
MBBS FULL FORMUNESCO FULL FORM
UPSC FULL FORMMSME FULL FORM
RIP FULL FORMMLC FULL FORM

UPI Full Form in Hindi से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

UPI का फुल फॉर्म क्या है?

UPI का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Unified Payments Interface होता है इसे हिंदी में एकीकृत भुगतान इंटरफेस कहते हैं।

BHIM UPI का फुल फॉर्म क्या है?

BHIM UPI का फुल फॉर्म Bharat Interface For Money होता है। यह भी एक तरीके से यूपीआई के माध्यम से वित्तीय लेनदेन सुविधा प्रदान करने वाला एप्लीकेशन है।

UPI का मतलब क्या होता है?

UPI एक ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम है जिसके माध्यम हर यूजर एक यूनिक UPI ID बनाकर विभिन्न ऐप जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm के ज़रिए पैसे का लेन-देन कर सकता है। इसका मतलब Unified Payment Interface होता है।

दोस्तों आज के इस लेख में हमने UPI Full Form in Hindi से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें आपके साथ शेयर की, उम्मीद है कि आपको जानकारी पसंद आयी होगी। ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए CareerBanao.Net को बुक्मार्क करें, धन्यवाद।

1 thought on “UPI Full Form : यूपीआई का फुल फॉर्म, UPI ID कैसे बनाएँ से जुड़ी जानकारी”

Leave a Comment