UPLMIS IN Portal 2023, श्रम विभाग उत्तर प्रदेश पोर्टल Registration व Login, uplmis.in : श्रम विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म की शुरुआत की गई है जिसे UPLIMS पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है।
इसकी मदद से अब कोई भी श्रमिक, मजदूर या कर्मकार घर बैठे अपने स्मार्टफोन के जरिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आप यूपी श्रम पोर्टल के जरिये प्राप्त कर सकते है।
Shram Vibhag UP द्वारा शुरू किए गए इस पोर्टल के बारे में अभी ज्यादातर लोग अनजान हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको UP LIMS पोर्टल से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, लॉगिन कैसे करें? कोई समस्या होने पर हेल्पडेस्क से कैसे संपर्क करें? विस्तार से देने वाले हैं।
अतः आपसे अनुरोध है कि Labour Management Information System अर्थात् से जुड़ी पूरी जानकारी हिंदी मे सरल शब्दों में प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारा यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देर के..
UPLMIS IN 2023 पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
- पोर्टल का नाम – उत्तर प्रदेश श्रम पोर्टल
- विभाग – श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश
- सरकार – उत्तर प्रदेश
- उद्देश्य – श्रमिकों के कल्याण हेतु
- वर्ष – 2023
- लॉगिन की प्रक्रिया – ऑनलाइन
- हेल्पलाइन नंबर – ☎️ 0522-2723921
- लेख का नाम – UPLMIS IN Portal 2023 : यूपी श्रम विभाग पोर्टल
- लेख की श्रेणी – सरकारी योजना
- आधिकारिक साइट – https://www.uplmis.in/
LMIS का फुल फॉर्म क्या है?
LMIS UP पोर्टल के बारे में जानने से पहले सबसे पहले इसके फुल फॉर्म के बारे में समझ लेना अच्छा होगा।
L | Labour |
M | Management |
I | Information |
S | System |
दोस्तों आपको बता दें कि LMIS का फुल फॉर्म अंग्रेजी में लेबर मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम (Labour Management Information System) होता है। इसे हिंदी में श्रम सूचना प्रबंधन तंत्र के नाम से भी जाना जाता है।
UPLMIS यूपी श्रम पोर्टल क्या है?
जैसा ऊपर दिए गए इसके फुल फॉर्म से स्पष्ट हो जा रहा है कि Uttar-Pradesh LIMS एक श्रमिक सूचना प्रबंधन तंत्र है जिसका विकास श्रम विभाग (Shram Vibhag) द्वारा किया गया है। इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी कामगारों, श्रमिकों व मजदूरों से जुड़ी पूरी जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराना है। साथ ही साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं को सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाना है।
LIMS Portal पूरे प्रदेश के श्रमिकों की सूचनाओं को अपने पास रखता है। इसे यूपी श्रम पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है। यह मुख्य रूप से यूपीबीओसीडब्ल्यू पोर्टल (UPBOCW) का ही एक अंश है जिस पर कुछ मूलभूत सूचनाएं उपलब्ध है।
श्रम पोर्टल पर योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
Uplmis.in पोर्टल पर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:-
- सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।
- अब पोर्टल पर योजना के आवेदन हेतु अपना मण्डल, योजना का नाम, पंजीकृत आधार कार्ड संख्या और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र खोलें के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- इसमें माँगी गई सभी जानकारी वि दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में सबमिट कर दें।
इस प्रकार आप UP LMIS पोर्टल योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सम्बंधित सहायता के लिए नीचे दिए गये विवरण पर सम्पर्क करें
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप नीचे दिये गए टोल फ्री नंबर, ह्वाट्सऐप नंबर पर कॉल व ईमेल कर सकते हैं।
पता : 2 तल, ए एंड डी ब्लॉक, किसान मंडी
भवन, विभूति खंड, गोमती नगर
लखनऊ- 226010 (उत्तर प्रदेश), इंडिया
टोल फ्री नंबर – ☎️ 0522-2723921 (UPBOCW)
तकनीकी सहायता के लिए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करें।
व्हाट्सएप नंबर : +91-9140876115
ई-मेल करे 📧 : upbocboardlko@gmail.com(UPBOCW)
LMIS UP पर Departmental / User Login कैसे करें?
उत्तर-प्रदेश सरकार के श्रम पोर्टल पर लॉगिन करने की पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- सबसे पहले अधिकारिक साइट https://www.uplmis.in पर जाएँ।
- इसके बाद अपना यूजर आई० डी०, पासवर्ड दर्ज करें।
- अंत में कैप्चा कोड डालकर, विभागीय/यूजर लॉगिन में से यूजर लॉगिन का विकल्प चुनें।
- अब लॉगिन का बटन दबाएँ।
इस प्रकार आप श्रम पोर्टल पर आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।
UP LMIS Ghoshna Patra PDF | स्वघोषणा पत्र कैसे डाउनलोड करें?
यदि आप यूपी श्रम विभाग पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको पंजीकरण करने के दौरान आपको स्वघोषणा प्रमाण-पत्र भरकर देना होता है। Ghoshna Patra को आप नीचे दिये गये बटन से डाउनलोड कर सकते हैं।
UPLMIS CSC Login कैसे करें?
Labour Management Information System (LMIS) पोर्टल पर आप सीएससी लॉगिन भी कर सकते हैं। इसकी पूरी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- सबसे पहले अधिकारिक साइट पर जाएँ।
- अब होम पेज पर दिए गये CSC Login करें के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने सीएससी लॉगिन पोर्टल खुल जाएगा।
- इसमें अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर साइन इन का बटन दबाएँ।
इस प्रकार आप LMIS CSC Login कर सकते हैं।
बजट लॉगिन कैसे करें?
- बजट लॉगिन करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक साइट पर जाएँ।
- अब होम पेज पर दिये गए बजट लॉगिन के लिंक पर जाएँ।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इसमें यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन का बटन दबाएँ।
इस प्रकार से आप आसानी से यूपी श्रम प्रबंधन पोर्टल पर Budget Login कर सकते हैं।
यूपी श्रम पोर्टल पर SNA द्वारा लॉगिन कैसे करें?
एसएनए द्वारा लॉगिन करने हेतु नीचे दिये गये स्टेप्स को अपनायें :-
- सबसे पहले अधिकारिक साइट को ओपन करें।
- अब होम पेज पर नीचे की तरफ दिए गये एसएनए लॉगिन के बटन को दबाएँ।
- इसके बाद आपके सामने Labour Management Information System का लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इसमें अपना User ID और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब लॉगिन का बटन दबाएँ।
इस प्रकार आप SNA द्वारा लॉगिन कर सकते हैं।
श्रम विभाग उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन List कैसे चेक करें?
श्रम विभाग उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन List की जांच करने के लिए, आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
🔸 श्रम विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट http://uplabour.gov.in/ पर जाएं।
🔸 होमपेज पर, “”Employment Services” टैब पर क्लिक करें और ड्रॉप-डाउन मेनू से “Employment Registration” चुनें।
🔸 अगले पेज पर आपको “Know Your Registration” नाम का एक विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
🔸 एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।
🔸 आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद, “Search” बटन पर क्लिक करें।
🔸 यदि आपका नाम श्रम विभाग उत्तर प्रदेश पंजीकरण सूची में मौजूद है, तो यह स्क्रीन पर अन्य विवरण जैसे आपका नाम, पंजीकरण संख्या और पंजीकरण की तारीख के साथ प्रदर्शित होगा।
🔸 यदि आपके पास अपनी पंजीकरण संख्या नहीं है, तो आप उसी पृष्ठ पर “Know your Registration Number” विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं और इसे पुनः प्राप्त करने के लिए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
- Jan Soochna Portal 2023 : राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर 🔥 Registration / Status कैसे चेक करें?
- IGRS Rajasthan : IGRS राजस्थान – Registration, DLC दर और e stamping से जुड़ी पूरी जानकारी
- Bocw Punjab | E Labour Punjab Status check, Card Download और labour scheme check से जुडी जानकरी
- PMJAY 2023 : पीएम जन आरोग्य पोर्टल पर AM I Eligible PM-JAY कैसे चेक करें? जानें
- Rajeduboard rajasthan gov in 2023 – RBSE Result, Model Papers और REET से जुडी सभी जानकरी
उत्तर प्रदेश श्रम प्रबंधन पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
उत्तर प्रदेश श्रम प्रबंधन पोर्टल की ऑफिशियल साइट https://www.uplmis.in/ है।
यूपी श्रम पोर्टल का ऐप आप https://www.uplmis.in/Common/frm_Download.aspx लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
इसका टोल फ्री नंबर 0522-2723921 (UPBOCW) है।
इसका मूल पता U.P. BOCW BOARD 2nd Floor,A & D Block,Kissan Mandi Bhawan,Vibhuti Khand ,Gomti Nagar
LUCKNOW- 226010 (UP) है।
तकनीकी सहायता के लिए व्हाट्सएप नंबर 📞 +91-9140876115 है।
आशा है कि मेरे द्वारा UPLMIS IN Portal 2023 : यूपी श्रम विभाग पोर्टल, Registration व Login कैसे करें @ uplmis.in के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।