UPSC Ka Full Form: दोस्तों आजकल लाखों युवाओं का सपना होता है कि वह यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनें। लेकिन क्या आपको यूपीएससी के फुल फॉर्म के बारे में पता है।
यदि नहीं तो बिल्कुल भी चिंता मत करिए क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको यूपीएससी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे UPSC Full Form in Hindi क्या है?, यूपीएससी क्या होता है? यूपीएससी कौन-कौन सी परीक्षा करवाता है? इत्यादि साझा करने वाले हैं।
अतः UPSC Full Form Hindi से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।
UPSC Ka Full Form : संक्षिप्त विवरण
- आयोग का नाम हिंदी में – संघ लोक सेवा आयोग
- आयोग का नाम अंग्रेज़ी में – Union Service Public Commission
- संक्षिप्त नाम – यूपीएससी
- लेख का नाम – यूपीएससी का फुल फॉर्म
- योग्यता – स्नातक, 10+2 पास
- वेतन – ₹50000-150000
- मुख्य कार्य – प्रमुख परीक्षाएँ आयोजित करना
- अधिकारिक साइट – https://www.upsc.gov.in/
UPSC Full Form क्या है?
यूपीएससी एक संक्षिप्त नाम है जिसमें मुख्य रुप से चार अक्षर जुड़े हुए हैं। UPSC Ka Full Form अंग्रेजी में Union Service Public Commission जबकि हिंदी में इसे संघ लोक सेवा आयोग कहते हैं।
नीचे टेबल के माध्यम से यूपीएससी के फुल फॉर्म को और आसानी से आप समझ सकते हैं:-
U For | Union (संघ) |
P For | Public (लोक) |
S For | Service (सेवा) |
C For | Commission (आयोग) |
यूपीएससी फुल फॉर्म समझने के बाद अब आइए एक नजर डालते हैं की यूपीएससी क्या है?
UPSC क्या है?
दोस्तों यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग भारत का एक केंद्रीय आयोग है जो सभी महत्वपूर्ण परीक्षाएं जैसे सिविल सर्विस परीक्षा, इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा, संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, भारतीय आर्थिक और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, भारतीय वन सेवा परीक्षा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा जैसी अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित करवाता है।
इनमें संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित कराई जाने वाली सिविल सर्विस परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है और आधुनिक समय में इंजीनियरिंग और चिकित्सा से जुड़े काफी युवा इस सेवा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में भर्ती हो रहे हैं।
यदि आपका सपना आईएएस या आईपीएस बनना हो तो आपको यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सर्विस परीक्षा पास करनी होती है।
यूपीएससी की स्थापना कब हुई थी?
संघ लोक सेवा की स्थापना 1 अक्टूबर 1926 को हुई थी। इसका मुख्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में स्थित है।
Union Public Service Commission का इतिहास
हमें उम्मीद है कि आप UPSC Ka Full Form तो जाने ही चुके होंगे। अब इसके इतिहास से आपको रूबरू कराते हैं। वास्तव में सर्वप्रथम सिविल सेवा परीक्षा 1854 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा शुरू की गई थी। शुरुआत में यह परीक्षा लंदन में आयोजित की जाती थी और इसमें केवल ज्यादातर ब्रिटिश उम्मीदवार ही भाग लेते थे।
इसका पाठ्यक्रम ही ऐसा था कि कोई भारतीय इस परीक्षा में जल्दी सफल नहीं हो पाता था। आगे चलकर 1864 में पहली बार श्री सत्येंद्र नाथ टैगोर ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की।
आगे चलकर प्रथम विश्वयुद्ध और मोंटेग्यू चेम्सफोर्ड द्वारा किए गए कई बदलाव के बाद सिविल सेवा परीक्षा भारत में ही आयोजित की जाने लगी। इसी का अंतिम परिणाम हुआ कि लोक सेवा आयोग की 1926 में स्थापना की गई।
इस आयोग के पहले अध्यक्ष की बात की जाए तो सर रॉस बार्कर इसके पहले अध्यक्ष थे। भारत में आजादी मिलने के बाद 26 जनवरी 1950 को जब भारत का संविधान लागू हुआ तो उसके साथी संघीय लोक सेवा आयोग को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के रूप में स्थापित किया गया।
UPSC पास करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?
यूपीएससी एग्जाम यदि आप क्लियर कर लेते हैं आपको दो सरकारी क्षेत्र ऑल इंडिया सर्विसेज और सेंट्रल सर्विसेज में जाने का मौका मिलता है। यदि आप ऑल इंडिया सर्विसेज को चुनते हैं तो आप इसमें आईएएस(IAS), आईपीएस(IPS) पद के लिए भागीदार हो जाते हैं। वहीं सेंट्रल सर्विस को सुनते हैं तो उसमें आप इंडियन फॉरेन सर्विस यानी आईएफएस(IFS), आईआईएस(IIS), आईआरपीएस(IRPS), आईसीएसी (ICAC) आदि पद के लिए योग्य होगें।
UPSC Ka Full Form से जुड़े कुछ प्रमुख परीक्षाओं के फुल फॉर्म
यूपीएससी के लाभ क्या है?
भारतीय प्रशासनिक सेवा का महत्वपूर्ण योगदान भारतीय समाज और सरकार के विकास में है। यूपीएससी के द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं, जैसे कि सिविल सेवा परीक्षा, रक्षा, इंजीनियरिंग सेवा, आदि, में शिक्षित और प्रतिष्ठित व्यक्तियों का चयन किया जाता है। यह प्रशासनिक कुशलता, ज्ञान, और नैतिकता की मान्यता करता है और सुशासन के लिए पेशेवरों की तैयारी को प्रोत्साहित करता है।
इसके माध्यम से व्यक्ति समाज सेवा में योगदान कर सकते हैं, जिससे समाज का विकास होता है और देश की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। UPSC के द्वारा न्यायपालिका, प्रशासनिक सेवाएं, पुलिस सेवाएं, आदि में उच्च पदों पर योग्य और पात्र व्यक्तियों का चयन होने से देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान होता है।
संघ लोक सेवा आयोग के उद्देश्य क्या हैं?
संघ लोक सेवा आयोग भारत सरकार के विभिन्न स्तरों पर सिविल सेवा पदों की भर्ती के लिए जिम्मेदार है। इसके उद्देश्यों में सरकारी विभागों और सेवाओं में योग्य और सुगठित प्रतिभागियों का चयन करना, उन्हें विभिन्न लक्ष्यों में प्रशिक्षित करना और सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक विकास में योगदान करने के लिए एक पात्र और विशेषज्ञ प्रशिक्षित सिविल सेवकों की आवश्यकता को पूरा करना शामिल है। यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता है कि सरकारी प्रक्रियाओं में निष्पक्षता और पेशेवरता हो, और देश के प्रगति और समृद्धि में योगदान किया जा सके।
CSE Full Form क्या है?
सिविल सेवा परीक्षा जिसे संक्षिप्त में CSE के नाम से भी जाना जाता है। CSE Ka Full Form अंग्रेजी में Civil Service Examination होता है। इस परीक्षा के माध्यम से आयोग आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस जैसे महत्वपूर्ण पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करता है। इस परीक्षा में बैठने के लिए आपके पास न्यूनतम अर्हता स्नातक पास की होनी चाहिए।
ESE Ka Full Form क्या है?
सिविल सेवा परीक्षा की तरह से यह परीक्षा खासकर स्नातक इंजीनियरिंग युवाओं के लिए आयोग प्रतिवर्ष आयोजित करता है। ESE Ka Full Form – Engineering Service Examination होता है। इसके माध्यम से रेलवे, सड़क तथा बिजली विभाग में विभिन्न तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है।
CDS Full Form in Hindi क्या है?
संक्षिप्त में इसे सीडीएस के नाम से भी जाना जाता है। CDS Ka Full Form – Combined Defence Service होता है। यह परीक्षा 1 वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और भारतीय वायु सेना अकादमी में उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है।
CMS Full Form क्या है?
संक्षिप्त में संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा को CMS के नाम से जाना जाता है। CMS Ka Full Form अंग्रेजी में इसे Combined Medical Examination कहा जाता है। जैसा नाम से विदित होता है कि इसके माध्यम से भारत के विभिन्न चिकित्सा विभाग में अधिकारियों की भर्ती की जाती है।
भारतीय आर्थिक सेवा एवं भारतीय सांख्यिकीय सेवा परीक्षा
भारतीय आर्थिक सेवा (IES ka Full Form) को अंग्रेजी में Indian Economic Service जबकि भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS Full Form Hindi) को Indian Statistical Service के नाम से जाना जाता है। इन परीक्षाओं के माध्यम से आयोग भारत में आर्थिक व सांख्यिकी सेवाओं से जुड़े हुए अधिकारियों की नियुक्ति करता है।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा यानी NDA Full Form Hindi – National Defence Academy के नाम से जाना जाता है। यह परीक्षा हर वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। इसमें वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिनके पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के रूप में इंटरमीडिएट पास हों व अविवाहित हों।
यूपीएससी फुल फॉर्म से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
UPSC का फुल फॉर्म Union Public Service Commission होता है जिसे हिंदी में संघ लोक सेवा आयोग के नाम से जाना जाता है।
UPSC IAS का फुल फॉर्म Indian Administrative Service होता है जिसे भारतीय प्रशासनिक सेवा के नाम से भी जाना जाता है।
आयोग के द्वारा आयोजित की जाने वाली यह प्रमुख परीक्षाओं में से एक होती है CSE Ka Full Form – सिविल सर्विस एग्जामिनेशन होता है।
यूपीएससी की परीक्षा में बैठने के लिए आपको न्यूनतम स्नातक की डिग्री पूरी करनी होती है। आप स्नातक के अंतिम वर्ष में भी इसकी परीक्षा दे सकते हैं।
आप को बता दें की यूपीएससी कोई कोर्स नहीं होता हैल इसलिए इसकी कोई निर्धारित अवधि नहीं होती है। फिर सभी यह न्यूनतम 2 से 3 साल में पूरा किया जा सकता है। इसकी तैयारी आपको स्नातक के दौरान ही शुरू कर देनी चाहिए।
दोस्तों आज के इस लेख में हमने UPSC Ka Full Form से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें आपके साथ शेयर की, उम्मीद है कि आपको जानकारी पसंद आयी होगी। ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए CareerBanao.Net को बुक्मार्क करें, धन्यवाद।
2 thoughts on “UPSC Full Form क्या है? स्थापना, इतिहास व नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी”