UPSSSC Panchayat Secretary Recruitment 2023 : यूपी पंचायत सचिव के 3000 पदों पर भर्ती जल्द

UPSSSC Panchayat Secretary Recruitment 2023 : उत्तर प्रदेश के पंचायती-राज विभाग ने हाल में ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को ग्राम पंचायतों में 3000 पंचायत सचिव के रिक्त पदों को भरने हेतु अधियाचन भेज दिया है। आपको बता दें कि प्रदेश के 50,000 से अधिक ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव के 3000 से अधिक पद रिक्त हैं।

आज के इस लेख में हम आपको UP Panchayat Sachiv Bharti 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, आवश्यक शैक्षिक-योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतन इत्यादि साझा करने वाले हैं। तो आप से यह अनुरोध है कि पूरा लेख अंत तक जरूर पढ़ें।

उत्तर प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती 2023 (UP Panchayat Sachiv Vacancy 2023) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करना ना भूलें चलिए शुरू करते हैं।

UP Panchayat Sachiv Bharti 2022
UP Panchayat Sachiv Bharti 2022

UPSSSC Panchayat Secretary Recruitment 2023 : संक्षिप्त विवरण

  • संस्था का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
  • पद का नाम : पंचायत सचिव
  • चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा
  • आवश्यक योग्यता : 12वीं/स्नातक पास
  • आयु सीमा : आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक
  • सैलरी : ₹5200-20200
  • आवेदन की अंतिम तिथि : अभी घोषित नहीं
  • पदों की संख्या : 3000

UP Panchayat Sachiv Recruitment 2023 Eligibility : शैक्षिक-योग्यता

यदि आप पंचायत सचिव बनना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवश्यक शैक्षिक-योग्यता के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आपको बता दें कि यूपी में पंचायत सचिव बनने के लिए आपका अभ्यर्थी के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं या स्नातक पास का प्रमाण पत्र होना चाहिए। शैक्षिक-योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

यूपी पंचायत सचिव भर्ती 2023 : उम्र-सीमा

यदि आप उत्तर प्रदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो पंचायत सचिव एक बेहतरीन विकल्प आपके लिए हो सकता है। इसमें आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा में छूट आयोग के नियमानुसार प्रदान की जाती है।

UP Panchayat Sachiv Bharti 2023 Notification

UPSSSC Panchayat Secretary Recruitment 2023 Notification अभी जारी नहीं किया गया है। ताजा सूचना के अनुसार रिक्त पदों की स्वीकृति आयोग को उपलब्ध करा दी गई है। अब आयोग जल्द ही इसकी आधिकारिक अधिसूचना वेबसाइट पर जारी करेगा। यूपी पंचायत सचिव भर्ती (Panchayat Sachiv Bharti) की अधिसूचना जारी होते ही हम अपने इस पोस्ट को अपडेट करेंगे।

UP Panchayat Sachiv Online Form 2023 : आवेदन कैसे करें?

यूपी पंचायत सचिव ऑनलाइन फॉर्म (UPSSSC Panchayat Secretary Online Form) आवेदन करने के लिए इस पोस्ट में सबसे नीचे दिए गए ऑनलाइन आवेदन करें या इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके पश्चात यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कर लॉगइन आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर लें। अब लॉगइन आईडी का पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें और यूपी पंचायत सचिव ऑनलाइन फॉर्म पूर्ण रूप से भरें।

अंत में फ़ॉर्म को प्रीव्यू का एक बार चेक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र (UP Panchayat Sachiv Online Form) को प्रिंट आउट कर भविष्य के लिए रख लें।

UP Panchayat Sachiv Vacancy Details 2023 : पदों का विवरण

हाल में ही पंचायती राज विभाग के सचिव अनुज झा ने प्रेस के जरिए यह जानकारी दी कि प्रदेश के ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत सचिव के 3000 पदों को 1500-1500 सौ करके दो बार में भरे जाने हेतु अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेज दिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में पंचायत सचिव के कुल 8100 पद हैं जिनमें से 3000 पद काफी लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। आयोग इन्हीं 3000 पदों को भरने के लिए नवम्बर या दिसंबर महीने तक अधिसूचना जारी कर सकता है।

UPSSSC Panchayat Secretary Recruitment 2022-23
UPSSSC Panchayat Secretary Recruitment 2022-23

उत्तर प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती 2022-23 : आवेदन शुल्क

उत्तर प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती 2022-23 के तहत सफल आवेदन करने के लिए आवेदक को पूर्ण रूप से आवेदन पत्र भरने के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं। मुख्य रूप से सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹500 जबकि एससी/एसटी और अन्य उम्मीदवारों को ₹250 का शुल्क जमा करना होगा।

UP Panchayat Secretary Selection Process : चयन-प्रकिया

सभी सफल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अब लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर दस्तावेज परीक्षण के लिए और अंततः मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम मेघा सूची जारी कर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न ग्राम पंचायतों में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

UPSSSC Panchayat Secretary Salary : वेतनमान

UP Panchayat Sachiv Recruitment के तहत अंतिम रूप से पंचायत सचिव के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹1900 ग्रेड पर के अंतर्गत वेतन मान देय होगा। सर्वप्रथम नवनियुक्त पंचायत सचिवों को 2 वर्ष तक ₹10000 प्रति माह की दर से मानदेय भुगतान किया जाएगा। 2 वर्ष के बाद इनको नियमित वेतनमान ₹5200-20200 प्लस 1900 ग्रेड पे का मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही साथ जो पंचायत सचिव 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेंगे उन्हें ₹5200-20200 प्लस 2400 ग्रेड पे दिया जाएगा।

आवेदन के लिंक्स

  • ऑनलाइन आवेदन करें (लिंक सक्रिय नहीं)
  • आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें (अभी उपलब्ध नहीं)
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • टेलीग्राम से जुड़े

हमें आशा है कि मेरे द्वारा UPSSSC Panchayat Secretary Recruitment 2023 के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसे ही Latest Jobs Update के लिए हमारी साइट CareerBanao.Net (कैरियर बनाओ) को बुकमार्क करें और रोज़ाना विज़िट करें।

Leave a Comment