Vaad UP Nic IN : वाद की स्तिथि, ऑनलाइन आवेदन (RCCMS UP)

Vaad UP Nic IN, वाद की स्तिथि, ऑनलाइन आवेदन (RCCMS UP) | उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की राजस्व न्यायालय प्रणाली को कंप्यूटरीकृत करने के उद्देश्य से एक विशेष पोर्टल की शुरुआत की है जिसका नाम वाद या आरसीसीएमएस पोर्टल (RCCMS UP) रखा गया है।

UP Vaad का उद्देश्य राजस्व न्यायालय से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को आम जनता और अधिवक्ताओं तक आसानी से उपलब्ध कराना है जिससे न्यायालय की कार्यवाही में शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।साथ ही साथ न्यायालय में लंबित मामलों की जानकारी, मामले की स्थिति, अदालत द्वारा पारित आदेश इत्यादि के बारे में भी आम जनता जान सके।

आज के इस लेख में हम आपको वाद पोर्टल से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे वाद की सूची, वाद खोजने की विधि, न्यायालय आदेश, Varasat Online, राजस्व परिषद लॉगिन, vaad.up.nic.in lekhpal login, vaad.up.nic.in cause list मंडलायुक्त लॉगइन, ऑनलाइन वाद प्रक्रिया इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

अतः आपसे अनुरोध है कि यूपी वाद पोर्टल से जुड़ी पूरी जानकारी सरल भाषा में आसानी से समझने के लिए हमारा यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें। साथी साथ Careerbanao.Net को बुकमार्क करना ना भूले तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देर के..

Vaad up nic in 2023
Vaad up nic in 2023

Vaad UP Nic IN 2023 का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नाम यूपी आरसीसीएमएस पोर्टल
प्रदेशउत्तर-प्रदेश
विभागराजस्व विभाग
लाभार्थीप्रदेश का नागरिक
पोर्टल का उद्देश्यवाद/विवाद से जुड़ी पूरी जानकारी
श्रेणी सरकारी योजना
लेख का नामVaad UP Nic IN : वाद की स्तिथि
वर्ष2023
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://vaad.up.nic.in/

RCCMS UP | वाद यूपी एनआईसी इन पोर्टल क्या है?

जैसा आप जानते हैं कि प्रदेश सरकार दिन-प्रतिदिन सभी विभागों की पूरी प्रणाली को डिजिटल कर रही है जिससे आम जनता तक सारी सुविधाएं पारदर्शिता के साथ पहुंच सके। इसी कड़ी में राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (Revenue Court Computerized Management System) की शुरुआत की गई है। इसके लिए एक विशेष पोर्टल बनाया गया है जिसे RCCMS UP Portal के नाम से जाना जाता है।

इसकी आधिकारिक वेबसाइट Vaad.Up.Nic.in है। इस प्रणाली के माध्यम से राजस्व न्यायालयों में नायब तहसीलदार न्यायालय से लेकर राजस्व परिषद न्यायालय तक के सभी अब तक के लंबित एवं निस्तारित मुक़दमों संबंधित पूरे मामले की जानकारी जैसे उनकी देय तिथि, न्यायालय द्वारा की गई कार्यवाही, पारित आदेश इत्यादि को अब आप घर बैठे अपने मोबाइल के जरिए ऑनलाइन देख सकते हैं।

वाद पोर्टल पर अब कोई भी मुकदमा दायर करने वाला वादीकारी व्यक्ति अपने मामले की स्थिति को आसानी से ट्रैक कर सकता है और देश के किसी भी कोने में बैठकर यह जान सकता है कि उसके वाद पर अभी तक अदालत ने क्या कार्यवाही की है?

Vaad.up.Nic पोर्टल के मौजूदा आंकड़े

इस समय RCCMS अर्थात राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के ऑनलाइन पोर्टल पर कुल 2830 न्यायालय पंजीकृत है जिनमें कुल 17.72 मिलियन वादों की संख्या है, जबकि अब तक कुल निस्तारित मामलों की संख्या 15.76 मिलियन, कुल विचाराधीन मामलों की संख्या 1.96 मिलियन है।

1 वर्ष से अधिक समय तक से विचाराधीन कुल मामलों की संख्या 0.45 मिलियन, वहीं 3 वर्ष से अधिक समय से विचाराधीन मामलों की संख्या 0.35 मिलियन है। 5 वर्ष से अधिक समय तक विचाराधीन मामले 0.32 मिलियन हैं, वही कुल अनअद्यतनीकृत मामले 0.72 मिलियन है।

RCMS UP gov in ऑनलाइन वाद संख्या कैसे चेक करें?

जब आपका कोई मामला न्यायालय में जाता हैं तो उसकी एक वाद संख्या मिलती है जिसके माध्यम से आप उस वाद को RCMS UP gov in पर ट्रैक कर सकते हैं। वाद संख्या निकालने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को अपनायें:-

  • सबसे पहले अधिकारिक साइट पर जाएँ।
  • अब होम पेज पर दिए गये वाद सूची पर क्लिक करें।
  • फिर इसमें आपको दैनिक वाद तालिका को चुनना होगा।
  • अब आपके सामने दैनिक वाद तालिका पोर्टल खुल जाएगा।
  • इसमें स्तर, मण्डल, जनपद व न्यायालय चुनें।
  • अंत में सुनवाई की तारीख़ भरकर प्रदर्शित करें का लिंक दबाएँ।
  • अब आपके सामने वाद सूची खुल जाएगी।
Computerised Vaad Sankhya
  • इसमें आप अपने वाद को ढूँढे और कंप्यूटरीकृत वाद सं० पर क्लिक करें।

इस प्रकार आपके सामने आपके वाद का पूरा विवरण खुल जाएगा। जिसमें आप अपनी वाद संख्या और कंप्यूटरीकृत वाद संख्या दोनों देख सकते हैं।

vaad.up.nic.in Status Check कैसे करें?

जब एक बार आपको वाद नंबर प्राप्त हो जाती है तो आप इसकी मदद से अपने मामले का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • मामले या वाद की स्थिति (Vaad UP Status) जानने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल साइट पर जाएँ।
  • अब होम पेज पर दिख रहे वाद खोज विधि पर क्लिक करें और ड्राप डाउन मेनू से कम्प्यूटरिकृत वाद संख्या के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इसमें आप अपनी वाद संख्या दर्ज कर प्रदर्शित करें का बटन दबाएँ।
  • अब आपके सामने आपके मामले का पूरा विवरण प्रदर्शित हो जाएगा जिसमें आप वादी/प्रतिवादी का नाम, वाद की स्थिति, मामले की सुनवाई की तारीख़, अधिनियम, धारा, अगली सुनवाई की तारीख, वाद की प्रकृति इत्यादि प्रदर्शित हो जाएगी।
वाद का विवरण

इस प्रकार आप अपने मामले की पूरी स्थिति को ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकते हैं।

भूखंड/गाटा संख्या से वाद की स्थिति कैसे चेक करें?

यदि आपको अपनी कम्प्यूटरिकृत वाद संख्या याद नहीं है तो आप अपने भूखंड/गाटे की संख्या से भी अपने वाद की स्थिति जान सकते हैं। इसकी पूरी स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले ऑफिसियल साइट पर जाएँ।
  • अब होम पेज पर वाद खोज विधि पर क्लिक करें।
  • फिर इसके बाद भूखंड/गाटा के वादग्रस्त होने की स्तिथि जानें के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने भूमि / गाटा की प्रस्थिति ज्ञात करें का पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद अपना जनपद, तहसील, परगना व ग्राम चुनें।
  • फिर अपनी ज़मीन का गाटा/खसरा संख्या दर्ज कर, प्रदर्शित करें का बटन दबाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वाद का पूरा विवरण दिखेगा।
  • इसमें पूरा विवरण देखें के लिंक पर क्लिक कर आप इसका पूरा डेटेल्स प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।

Varasat Application Status Online कैसे जानें?

वरासत या उत्तराधिकार हेतु आवेदन की स्तिथि जानने की स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले ऑफिसियल वाद पोर्टल पर जाएँ।
  • इसके बाद होम पेज पर वाद खोज विधि पर जाएँ।
  • इसमें से वरासत हेतु आवेदन की स्तिथि पर क्लिक करें।
  • अब अपनी ऑनलाइन आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • फिर प्रदर्शित करें का बटन दबाएँ।
Varasat Application Status

अब आपकी स्क्रीन पर आपके Varasat Application Status दिख जाएगा।

RCCMS Mobile App Download कैसे करें?

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से इसका एक मोबाइल एप्लीकेशन (Vaad UP Mobile App) भी लांच किया गया है जिसे आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आरसीसीएमएस एंड्राइड मोबाइल ऐप को आप नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले वाद यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिए गए आरसीसीएमएस मोबाइल एप्स को डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नए पेज पर यह खुल जाएगा।
  • इसमें आपको डाउनलोड के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब यह 1.6 MB Apk File आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा।
  • इस फाइल को डाउनलोड होने के बाद इसे इंस्टॉल करना होगा।
  • एक बार सफलतापूर्वक इंस्टॉल होने के बाद आपको इसमें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।

RCCMS UP App में आप अपने मामले की पूरी जानकारी जैसे मामले की पंजीकरण की तिथि, वाद संख्या, सुनवाई की तिथि, वादी/प्रतिवादी, कोट द्वारा निर्गत निर्देश, कम्प्यूटरिकृत वाद संख्या इत्यादि आप आसानी से देख सकते हैं।

वाद संख्या कैसे चेक करें?

वाद संख्या मोबाइल में चेक करने के लिए बताये गए नियम को फॉलो करें –

⦿ सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ – @vaad.up.nic.in
⦿ आगे मेनू बटन को चुने।
⦿ वाद संख्या जाँच विकल्प को चुने।
⦿ अब स्क्रीन पर ‘राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली उत्तर प्रदेश’ की विकल्प को चुने।
⦿ अब स्क्रीन पर बायीं तरफ कंप्यूटरीकृत वाद संख्या विकल्प को चुने।
⦿ आपके सामने वाद संख्या सम्पूर्ण विवरण के साथ उपलब्थ हो जायेगा।

यूपी वाद पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

यूपी वाद पोर्टल की ऑफिसियल साइट क्या है?

यूपी वाद पोर्टल की ऑफिसियल साइट http://vaad.up.nic.in है।

RCCMS का फुल फॉर्म क्या है?

RCCMS का फुल फॉर्म Revenue Court Computerized Management System होता है।

आरसीसीएमएस को हिंदी में क्या कहते हैं?

आरसीसीएमएस को हिंदी में राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली कहते हैं।

यूपी वाद पोर्टल का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर क्या है?

यूपी वाद पोर्टल का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर ☎️ 91-522-2217145, 91-7080100488 है।

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली का पत्राचार का पता क्या है?

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली का पत्राचार का पता राजस्व परिषद, कैसरबाग लखनऊ – 226001 है।

Vaad UP Nic का ईमेल आईडी क्या है?

वाद पोर्टल का ईमेल आईडी rccms-up@gov.in है।

आशा है कि मेरे द्वारा Vaad UP Nic IN : वाद की स्तिथि, ऑनलाइन आवेदन (RCCMS UP) के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment