VDO Full Form क्या है? कैसे बनें, कार्य, योग्यता, व वेतन के बारे में सबकुछ

VDO Full Form : दोस्तों भारत में आज भी 70% आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है। ऐसे में आपने भी अपने बचपन में वीडियो (VDO) नाम तो सुना ही होगा। वीडियो का फुल फॉर्म अंग्रेजी (VDO Full Form in English) में Village Development Officer जबकि हिंदी में ग्राम विकास अधिकारी (Gram Vikash Adhikari) होता है।

आज के इस लेख में हम वीडियो फुल फॉर्म के साथ ही साथ इससे जुड़ी और महत्वपूर्ण जानकारी जैसे वीडियो के कार्य, वीडियो क्या होता है? वीडियो कैसे बनते हैं? इत्यादि पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा करने वाले हैं।

अतः आप से अनुरोध है कि यह पूरा लेख अंत तक जरूर पढ़ें जिससे आपके सभी सवालों जैसे वीडियो फुल फॉर्म (VDO Full Form in Hindi), वीडियो क्या होता है? (VDO Kya Hota Hai), वीडियो कैसे बनते हैं? (VDO Kaise Bane), का समाधान हो सके, तो चलिए शुरू करते हैं..

VDO Full Form in Hindi
VDO Full Form in Hindi

VDO Full Form : संक्षिप्त विवरण

  • पद का नाम हिंदी में – ग्राम विकास अधिकारी
  • पद का नाम अंग्रेज़ी में – Village Development Officer
  • संक्षिप्त नाम – वीडीओ (VDO)
  • लेख का नाम – VDO Full Form
  • योग्यता – 10+2
  • वेतन – ग्रेड पे ₹2000
  • मुख्य कार्य – ग्रामीण सम्बन्धी

VDO Full Form in Hindi

अंग्रेजी भाषा में 3 अक्षरों वाला संक्षिप्त नाम वीडियो (VDO) भारत के प्रशासनिक सेवा में सबसे निचले दर्जे का अधिकारी होता है। इसमें छुपे तीनों अक्षरों के अलग-अलग मतलब है जैसे वी का मतलब विलेज, डी का मतलब डेवलपमेंट और ओ का मतलब ऑफिसर होता है।

यानी वीडियो को अंग्रेजी भाषा में Village Development Officer कहा जाता है। वहीं इसको हिंदी में ग्राम विकास अधिकारी (Gram Vikas Adhikari) के नाम से जाना जाता है। वीडियो की फुल फॉर्म संबंधित संक्षिप्त जानकारी नीचे दी गई है।

VDO Full Form in English
V ForVillage
D ForDevelopment
O ForOfficer
VDO Full Form in Hindi
वी का मतलबग्राम
डी का मतलबविकास
ओ का मतलबअधिकारी

VDO क्या होता है?

जैसा हमने ऊपर बताया कि वीडियो एक ग्राम विकास अधिकारी होता है जो भारत की प्रशासनिक सेवा में एक स्थान रखता है। यह ग्रामीण इलाक़े में ग्राम प्रधान के ऊपर होता है जो एक सरकारी कर्मचारी होता है। यह ग्रामीण स्तर पर सरकार का प्रतिनिधित्व करता है।

ग्राम विकास अधिकारी के कार्य

मुख्य रूप से ग्राम विकास अधिकारी (VDO) शब्द से यही अर्थ निकलता है कि यह वह अधिकारी होता है जो कि ग्रामीण स्तर पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं की धरातल पर निगरानी कर करता है। इसके साथ ही साथ यह ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को अपने उच्चाधिकारियों तक ले जाता है और गांव के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान निभाता है। इसके निम्नलिखित कार्य हैं:-

  • गांव की स्वच्छता और साफ-सफाई।
  • जन्म विवाह मृत्यु के पंजीकरण संबंधित अभिलेखों को बनाना।
  • शिक्षा स्वास्थ्य और कृषि आदि को बढ़ावा देना।
  • भारत सरकार और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारना इत्यादि।

Gram Vikas Adhikari या VDO कैसे बनते हैं?

दोस्तों यदि आप ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवश्यक योग्यता से संबंधित जानकारी होनी चाहिए। वीडियो यानी विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर बनने के लिए अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही साथ जो युवा इस नौकरी में इच्छा रखते हैं। उनके पास 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण का प्रमाण-पत्र होना ज़रूरी हैं और साथ ही साथ उनके पास कंप्यूटर से संबंधित CCC का सर्टिफिकेट भी होना अनिवार्य है।

VDO FULL FORMCDS FULL FORM
SSC FULL FORMBSC FULL FORM
IAS FULL FORMCPU FULL FORM
BDC FULL FORMB.Ed full form
ITI FULL FORMUPI FUL FORM
DM FULL FORMICU FULL FORM
ED FULL FORMGMAIL FULL FORM
MBBS FULL FORMUNESCO FULL FORM
UPSC FULL FORMMSME FULL FORM
RIP FULL FORMMLC FULL FORM

यदि आपने भी भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और आपके पास सीसीसी का सर्टिफिकेट है। तो समय-समय पर प्रदेश सरकार वीडियो के लिए ऑनलाइन (VDO Online Form) आवेदन मांगती है। आपको उसके अंतर्गत आवेदन करना होगा और लिखित परीक्षा पास करनी होगी।

सफलतापूर्वक वीडियो की परीक्षा (VDO Exam) पास करने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद अंतिम मेघा सूची तैयार की जाती है। अब अंतिम मेधा सूची में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा और अंतिम रूप से आपको ग्राम विकास अधिकारी के पद पर चयनित कर लिया जाएगा।

VDO kaise bane पूरी प्रक्रिया?

VDO यानि ग्राम विकास अधिकारी पद को प्राप्त करने के लिए आपको निम्न चरण के गुजरना होगा।

  • आवश्यक योग्यता – 12वीं पास
  • कंप्यूटर कोर्स – CCC पास
  • आयु सीमा – 18 वर्ष न्यूनतम
  • UPSSSC द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने पर – ऑनलाइन आवेदन
  • परीक्षा को क्लियर करना
  • डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के चरण से गुजरना
  • जोइनिंग करना
  • ट्रेनिंग के लिए जाना
  • इस प्रकर स्टेप पूरा हुआ, अतः आप VDO के रूप में चयनित हो जायेगें

VDO full form salary | VDO की सैलरी कितनी है?

वीडियो यानी विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर पद के लिए सैलरी राज्यों के अनुसार अलग-अलग होती है, उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश में (vdo full form salary) वीडियो का पे ग्रेड ₹2,000 प्रतिमाह से लेकर होता है.

जिसे बेसिक सैलेरी ₹5200/- प्रतिमाह से लेकर ₹20200/- हर महीने दिए जाता है. हालांकि, यह बेसिक पे है, इसके अतिरिक्त इन्हें महंगाई भत्ता और सरकार द्वारा तय किए गए अन्य भत्ते भी नियमानुसार देय होते हैं।

VDO salary 7th pay commission | VDO का salary 7वां वेतन आयोग के बाद कितना है?

VDO मुख्य तौर से विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर या ग्राम विकास अधिकारी के नाम से जाना जाता है, 7वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद, VDO की सैलरी प्रतिमाह ₹20200 बेसिक पे से बढ़कर के हर महीने उन्हें न्यूनतम ₹22,000 जबकि अधिकतम ₹25,000 दिया जाता है.

UPSSSC VDO New Exam Pattern क्या है?

ग्राम पंचायत अधिकारी के नये परीक्षा पैटर्न से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु निम्नलिखित हैं –

  1. यह परीक्षा पूर्ण रूप से ऑफलाइन माध्यम से होगी।
  2. यह प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
  3. इस परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  4. इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएँगे, जिसमें हर प्रश्न 2 अंक का होगा। अर्थात् यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी।
  5. परीक्षा में 1/2 के नकारात्मक अंकन का प्रावधान है।
  6. इसमें कुल 2 घंटे का समय मिलेगा।

नीचे टेबल के माध्यम से इसे आप और आसानी से समझ सकते हैं –

क्रम संख्यासेक्शनप्रश्नों की संख्याकुल निर्धारित अंक
1.हिंदी ज्ञान और लेखन50100
2.सामान्य बुद्धि परीक्षण50100
3.सामान्य ज्ञान50100
कुल150300

मैं VDO परीक्षा कैसे क्रैक करूं?

  • 12वीं पास।
  • कंप्यूटर से संबंधित CCC करें।
  • ऑनलाइन मोड के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करें।
  • VDO परीक्षा पाठ्यक्रम का पालन करें।
  • अभ्यास सेट प्राप्त करें।
  • टॉपिक वाइज नोट्स बनाएं।

VDO Full Form in Hindi से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

VDO का फुल फॉर्म क्या है?

वीडीओ का फुल फॉर्म Village Development Officer होता है।

ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए कितनी योग्यता होनी चाहिए?

ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए न्यूनतम योग्यता 10+2 और CCC पास का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

VDO का मतलब क्या होता है?

VDO का मतलब अंग्रेजी में Village Development Officer होता है हिंदी में इसे ग्राम विकास अधिकारी कहते हैं। ग्राम विकास अधिकारी ग्रामीणों की सभी समस्याओं को ब्लॉक स्तर पर पहुँचाता है और उचित निदान कराता है।

वीडियो की परीक्षा क्या होती है?

वीडियो बनने के लिए तीन चरणों से गुजरना पड़ता है जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा होती है। इसके बाद साक्षात्कार होता है और अंत में फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होता है।

ग्राम पंचायत अधिकारी की सैलरी कितनी होती है?

ग्राम पंचायत अधिकारी की सैलरी लेवल 3 के अंतर्गत ₹5200 से ₹20200 तक बेसिक पे पर होती है।

ग्राम विकास अधिकारी में इंटरव्यू होता है क्या?

ग्राम विकास अधिकारी लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार होता है।

VDO की योग्यता क्या है?

VDO की योग्यता 10+2 या इंटरमीडिएट पास की होनी चाहिए।

ग्राम विकास अधिकारी की ग्रेड पे क्या है?

ग्राम विकास अधिकारी को 7वें वेतन आयोग के मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार मूल वेतन ₹20,800 निर्धारित किया गया है।

वीडियो का कार्य क्या होता है?

वीडियो का निम्न कार्य हैं:-
1- गांव की स्वच्छता और साफ-सफाई।
2- जन्म विवाह मृत्यु के पंजीकरण संबंधित अभिलेखों को बनाना।
3- शिक्षा स्वास्थ्य और कृषि आदि को बढ़ावा देना।

दोस्तों आज के इस लेख में हमने ग्राम विकास अधिकारी (VDO Full Form) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें आपके साथ शेयर की, उम्मीद है कि आपको जानकारी पसंद आयी होगी। ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए CareerBanao.Net को बुक्मार्क करें, धन्यवाद।

1 thought on “VDO Full Form क्या है? कैसे बनें, कार्य, योग्यता, व वेतन के बारे में सबकुछ”

Leave a Comment