Vimarsh Portal MP : विमर्श पोर्टल पर Exam / Result / Syllabus कैसे देखें? [9th से 12th]

Vimarsh Portal MP : मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी छात्र छात्राओं और शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से सभी जानकारी मुहैया कराने के लिए एक विशेष पोर्टल का शुभारंभ किया है इसे विमर्श पोर्टल के नाम से जाना जा रहा है। इस शिक्षा पोर्टल के आ जाने से जहां एक तरफ विद्यार्थियों के लिए आसानी हो जाएगी वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों को भी उनके पोस्टिंग, जोइनिंग व स्थानांतरण इत्यादि से जुड़ी जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश ऐसा करने वाला पहला राज्य नहीं है इसे पहले राजस्थान सरकार ने भी शाला दर्पण पोर्टल लांच किया है जिसके माध्यम से शिक्षा जगत में नई क्रांति घटित हो रही है। आज के इस लेख में हम आपको Vimarsh Portal एमपी से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे विमर्श पोर्टल क्या है? RSK Login, RMSA Login, Vimarsh Portal 2022 23 Question Bank, www.vimarsh.mp.gov.in result देखने की प्रक्रिया, पाठ्यक्रम कैसे देखें? इत्यादि चरणबद्ध ढंग से आपके साथ साझा करेंगे।

अतः आप सभी से अनुरोध है कि मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए विमर्श पोर्टल की स्पष्ट वि सटीक जानकारी हिंदी में प्राप्त करने हेतु इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें तथा ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए Sarkari Result पेज को बुकमार्क अवश्य करें।

Vimarsh Portal MP 2023
Vimarsh Portal MP 2023

Vimarsh Portal MP 2023 का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामविमर्श पोर्टल
प्रदेशमध्य-प्रदेश
विभागशिक्षा विभाग
लाभार्थीसभी छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराना
पोर्टल का उद्देश्यशिक्षा जगत में सूचना प्रद्योगिकी के माध्यम से क्रांति लाना
श्रेणी सरकारी योजना
लेख का नामVimarsh Portal MP : विमर्श पोर्टल पर Exam / Result / Syllabus कैसे देखें? [9th से 12th]
वर्ष2023
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.vimarsh.mp.gov.in/

MP Vimarsh Portal क्या है?

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षा जगत में सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए Vimarsh Portal को लांच किया है।

इसके जरिए व्यवसायिक शिक्षा से जुड़ी जानकारी, व्यवसायिक पाठ्यक्रम की पुस्तकें, प्रशासकीय प्रतिवेदन, परीक्षा संबंधित सामग्री, NCERT आधारित पाठ्य पुस्तकों का संकलन, प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी, एकेडमिक मॉनिटरिंग, विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षावार पठन-पाठन की जानकारी, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी व ऐसी ही अन्य शिक्षण जगत से जुड़ी जानकारियां अपने मोबाइल के जरिए आप कहीं से भी प्राप्त कर सकेंगे। विमर्श पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.vimarsh.mp.gov.in है।

मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल के लाभ

विमर्श पोर्टल एमपी के शुरू हो जाने से सभी छात्र-छात्राएं व शिक्षक-गण निम्नलिखित लाभ प्राप्त कर सकते हैं :-

  • इस पोर्टल के जरिए अब घर बैठे अपने स्मार्टफोन की मदद से आप पठन-पाठन से जुड़ी ताजी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • मध्य प्रदेश राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) के अंतर्गत अध्ययन कर रहे सभी कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र अपना रिजल्ट, विषय वस्तु, पाठ्यक्रम, क्वेश्चन बैंक इत्यादि अब ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
  • इसके जरिए शिक्षक गण विभिन्न विषयों से संबंधित हल को भी पोर्टल पर डाल सकेंगे।
  • इसके जरिए संभाग, जिला तथा विकास खंड के स्तर के अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापक की मीटिंग इत्यादि की जानकारी भी देखी जा सकती है।

RMSA Login कैसे करें?

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग (School Education of Madhya Pradesh) के ऑफिशल पोर्टल विमर्श पर लॉगिन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाएं।

  • RMSA Login हेतु सबसे पहले अपने मोबाइल में इसकी आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
  • अब होम पेज पर दिए गए आरएमएसए लॉगइन के लिंक पर जाएं।
  • अब आपके सामने स्कूल शिक्षा विभाग “बढ़े चलो बढ़े चलो” का पोर्टल खुल जाएगा।
  • यहां पर लॉगइन करने हेतु आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात लॉगिन का बटन दबाएं।
  • अब आप इस पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

Vimarsh Portal Question bank 2023 Download | विमर्श पोर्टल प्रश्न बैंक डाउनलोड कैसे करें?

विमर्श पोर्टल प्रश्न बैंक Class 9, 10, 11 & 12 तक के विद्यार्थी विमर्श पोर्टल के जरिए Vimarsh Portal 2022-23 Question Bank Download कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप से अपनाएं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.vimarsh.mp.gov.in पर जाएँ।
  • अब होम पेज पर दिए गए परीक्षा संबंधित सामग्री के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इसमें सबसे पहले आपको अपने कक्षा का चयन करना होगा।
  • अब इसके पश्चात आपको अपने सब्जेक्ट का चुनाव करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक लिस्ट ओपन हो जाएगी।
  • इसमें क्वेश्चन बैंक डाउनलोड करने के लिए क्वेश्चन बैंक के अंतर्गत दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब चुने गए विकल्प के अनुसार पूरा क्वेश्चन बैंक आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा।
  • इस प्रकार से घर बैठे आप आसानी से vimarsh portal m.p. 11th के जरिये कक्षा 9, 10, 11 & 12 के विभिन्न विषयों की क्वेश्चन बैंक को आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

विमर्श पोर्टल पर प्रशासकीय प्रतिवेदन कैसे देखें?

  • प्रशासकीय प्रतिवेदन की जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल में इसके आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
  • अब होम पेज पर दिए गए प्रशासकीय प्रतिवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप जिस सत्र का प्रशासकीय प्रतिवेदन डाउनलोड करना चाहते हैं उस सत्र का चुनाव करें और डाउनलोड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

अब आप के चुने हुए विकल्पों के अनुसार प्रशासकीय प्रतिवेदन आपकी मोबाइल में आसानी से डाउनलोड हो जाएंगे। इसके पश्चात आप इसे पढ़ सकते हैं।

एमपी विमर्श पोर्टल से व्यवसायिक पाठ्यक्रम की पुस्तकें कैसे डाउनलोड करें?

व्यवसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत डिप्लोमा / इंजीनियरिंग / आईटीआई जैसे कोर्स आते हैं। इन व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत पुस्तकों को भी आप विमर्श पोर्टल के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाएं।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Vimarsh Portal के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
  • अब होम पेज पर व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पुस्तकें डाउनलोड के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आपके सामने एक नया वेब पेज खुल जाएगा।
  • इसमें आपको सबसे पहले टेक्स्ट बुक या करिकुलर में से किसी एक का चुनाव करना पड़ेगा।
  • इसके पश्चात अपनी क्लास और ट्रेड को चुने।
  • अब आपके सामने चुने हुए विकल्पों के अनुसार पाठ्यक्रम की सामग्री उपलब्ध होगी।
  • इसे डाउनलोड करने के लिए व्यू का बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार से आप आसानी से व्यवसायिक पाठ्यक्रम की पुस्तकें भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Vimarsh Portal Result कैसे देखें?

कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी www.vimarsh.mp.gov.in result के जरिए अपना परीक्षा परिणाम भी देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को आपको अपनाना होगा।

  • विमर्श पोर्टल रिजल्ट देखने हेतु सबसे पहले अपने मोबाइल के किसी ब्राउज़र में इसकी आधिकारिक वेबसाइट को खोलें या सीधे इस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसमें आपको अपना जिला, ब्लॉक, स्कूल तथा कक्षा का चुनाव करना पड़ेगा।
  • अब कैप्चा कोड डालकर शो का बटन दबाएं।
  • आप आपका रिजल्ट आपके मोबाइल में पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड हो जाएगा। इसके बाद आसानी से आप इसे देख सकते हैं।

Vimarsh MP Gov in पर District wise GEM Bid Document कैसे देखें?

  • GEM Bid Document देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाएँ।
  • अब होमपेज पर दिए गए स्कूल डिस्टिक वाइज जीईएम बिड डॉक्यूमेंट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने मध्य प्रदेश के सभी जिलों की सूची खुल जाएगी।
भोपाल डिवीज़नइंदौर डिविज़नजबलपुर डिवीज़नग्वालियर डिवीज़नसागर डिवीज़नरेवा डिवीज़नउज्जैन डिवीज़ननर्मदपुरम डिवीज़नशाहदोल डिवीज़न
BhopalIndoreJabalpurGwaliorSagarRewaUjjainNarmadapuramShahdol
SehoreAlirajpurChhindwaraGunaChhatarpurSatnaShajapurHardaAnuppur
Raisen DharSeoniShivpuriDamohSidhiAgar MalwaBetulUmaria
RajgarhJhabua KatniAshoknagarPannaSingrauliRatlam  
VidishaKhandwaBalaghatDatiaTikamgarh Mandsaur  
 KhargoneMandlaMorenaNiwari Neemuch  
 BadwaniNarsighpurSheopur  Dewas  
 BurhanpurDindoriBhind     
  • इसमें सबसे पहले आप अपने जिले का चुनाव करें – जैसे हमने भोपाल का चुनाव किया है।
  • अब चुने हुए जिले के अनुसार आपके सामने Gem Bid से जुड़े लिंक खुल जाएंगे।
  • डॉक्युमेंट डाउनलोड करने के लिए क्लिक हियर के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने डॉक्यूमेंट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।

vimarsh.mp.gov.in पर शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए NCERT New Syllabus कैसे डाउनलोड करें?

नए सत्र 2022-23 से सरकार ने एनसीईआरटी की कक्षा 6 से लेकर 12 तक के पाठ्य पुस्तकों के पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है। इन बदलावों के बाद पुनः संयोजित पाठ्यसामग्री को आप निम्नलिखित तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले वेबसाइट के होम पेज को खोलें।
  • अब होम पेज को स्क्रोल कर नीचे जाए।
  • यहां पर दिए गए शिक्षा सत्र 2022-23 की एनसीईआरटी अधिग्रहीत के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसमें आपको अपनी कक्षा के अनुसार सम्मुख दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप आसानी से एनसीईआरटी के नए सिलेबस को डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Vimarsh Portal Toll Free Helpline No

विमर्श पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने से जुड़ी या किसी अन्य प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए आप इनके दिए गए टोल फ्री नंबर ☎️ 0755-490-2266 पर कॉल कर सकते हैं इनका आधिकारिक पता निम्नलिखित है :

Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan M.P.,Directorate Of Public Insrtuction Gautam Nagar Near Chetak Bridge Bhopal-462023

विमर्श पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

विमर्श पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.vimarsh.mp.gov.in/ है।

RSK Login कैसे करें?

RSK Login करने के लिए सबसे पहले इसकी होम पेज पर जाएं। अब यहां पर दिए गए आरएसके लॉगिन के लिंक पर क्लिक करें। फिर आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा। इसमें आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके पश्चात लॉगिन का बटन दबाना होगा। इस प्रकार आप आसानी से आदेश के लॉगिन हो सकते हैं।

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग का मूल पता क्या है?

इनका मूल पता Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan M.P., Directorate Of Public Instruction Gautam Nagar Near Chetak Bridge Bhopal-462023, Phone No.- 0755-4902266 है।

आशा है कि मेरे द्वारा Vimarsh Portal MP : विमर्श पोर्टल पर Exam / Result / Syllabus कैसे देखें? [9th से 12th] के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना  अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment